"आरक्षक" के लिए 105 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
PTS के खाने में लापरवाही : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस पर सवाल, महिला आरक्षक की थाली में मिला कीड़ा
पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) की मेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें महिला आरक्षक की थाली में कीड़ा दिखाई दिया। घटना के बाद विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और मेस में फ्लाई कैचर मशीनें लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
रायपुर
लापरवाही पड़ी भारी : आपातकालीन सेवा में चूक, सड़क हादसे के बाद डायल-112 का आरक्षक निलंबित
राजधानी रायपुर में डायल-112 सेवा में तैनात एक आरक्षक को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और घटनास्थल पर अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए बिना देर किए कार्रवाई की है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया
अंबिकापुर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही खनिज विभाग की टीम पर कथित रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। आरोपियों ने विभाग के आरक्षक से मारपीट कर जब्त रेत वाहन को छुड़ाकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
जांजगीर-चांपा
कार्रवाई : जमीन कब्जे के नाम पर 40 हजार लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को 40,000 रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने एक ग्रामीण को जमीन पर कब्जा दिलाने का भरोसा देकर पैसे लिए। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह पैसे लेते और कथित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
राजनांदगांव
हड़कंप : 14 वर्षीय किशोरी को गर्भवती बताकर थाने में रखने का मामला, TI व महिला आरक्षक सस्पेंड
राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी को गलत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गर्भवती बताने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस उसे रात में थाने ले गई और उसके साथ मारपीट की गई। अगले दिन जिला अस्पताल की जांच में किशोरी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट नेगेटिव आई। मामले में TI अरुण कुमार नामदेव और महिला प्रधान आरक्षक जयश्री सिंह को निलंबित कर दिया गया है,
राजनांदगांव
वर्दी पर दाग : थाना बैरक में शराबखोरी करते पकड़े गए दो आरक्षक सस्पेंड
राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों द्वारा थाना बैरक में वर्दी में शराब सेवन करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर एसपी अंकिता शर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया। इस सख्त कदम के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और विभागीय अनुशासन को लेकर कड़ा संदेश गया है।
रायपुर
शादी का झांसा : पुलिस विभाग में हड़कंप, रेप केस में आरक्षक मुकेश साहू गिरफ्तार
रायपुर में एक महिला की शिकायत पर पुलिस आरक्षक मुकेश साहू को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में दूसरी महिला आरक्षक से शादी कर ली। शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
दुर्ग में खूनी खेल : फेसबुक प्रेम ने उजाड़ा आरक्षक का परिवार, महिला ने चाकू से गोदकर पत्नी और मासूम बेटे की हत्या
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की STF कॉलोनी में एक 25 वर्षीय महिला (सरोजनी भारद्वाज) ने आरक्षक ललितेश यादव के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बच्चों पर चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य की मौत हो गई। महिला ने पत्नी पर 18 और सोते हुए बच्चे पर 14 बार वार किए। दो बेटियां घायल हुईं, जिनमें से एक ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।
छत्तीसगढ़
रायपुर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत, सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला शव
राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस कॉलोनी में शनिवार देर रात महिला कॉन्स्टेबल पूजा कुशवाहा का शव उनके सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस कॉलोनी में सनसनी फैल गई है।
बिलासपुर
Police Transfer Order: विभाग में बड़ा फेरबदल, 16 कर्मचारियों का तबादला, SSP ने तत्काल पदभार संभालने के दिए निर्देश
Police Transfer Order: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने के लिए SSP रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। आदेश जारी कर ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों समेत कुल 16 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
महासमुंद
Bagbahara Crime News: दिनदहाड़े चाकू की नोक पर Jio टेक्निशियन से लूट, 7-8 अज्ञात युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
Bagbahara Crime News: कृषि उपज मंडी के पास दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। 7-8 अज्ञात युवकों ने चाकू की नोक पर Jio कंपनी के RB टेक्निशियन को रोककर मोबाइल और नकदी लूट ली। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
Arang Illegal Liquor Case : सुपरवाइजर-सेल्समेन ही निकले कोचिये, आर्टिका कार में 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार
Arang illegal liquor case: आरंग पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अर्टिगा कार से 160 पाव देशी शराब बरामद की है। मामले में शराब दुकान के सुपरवाइजर, सेल्समैन समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 8.16 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।