"कोमाखान पुलिस" के लिए 25 परिणाम मिले
महासमुंद
महासमुंद में उड़ीसा से आ रहा 22 किलो गांजा जब्त, स्कूटी की सीट और डिक्की में छुपाकर ला रहे थे दो युवक
महासमुंद पुलिस ने कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी जांच नाके पर कार्रवाई करते हुए 22.160 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। उड़ीसा से मध्य प्रदेश गांजा ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 11.08 लाख रुपये बताई गई है, जबकि स्कूटी और मोबाइल सहित कुल 12.26 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
महासमुंद
ओडिशा से ला रहे थे हिरण छाप महुआ शराब, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा
महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ओडिशा निर्मित 18 लीटर महुआ शराब, पल्सर बाइक और मोबाइल सहित ₹90,600 का सामान जब्त किया गया है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महासमुंद
ओडिशा से रायपुर जा रही गांजा की बड़ी खेप बरामद, दो नाबालिगों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने नर्रा जांच नाका पर कार्रवाई करते हुए 14.8 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर और दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने 9.64 लाख रुपये का सामान जब्त कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
महासमुंद
मेगा ऑपरेशन : 9 थानों की एक साथ रेड, भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त, कई आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जिलेभर में बड़ा अभियान चलाया। 9 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 140 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, 400 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
महासमुंद
गांजा केस : 15 लाख के गांजे की खेप मामले में 4 फरार आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने कोमाखान थाना क्षेत्र में 30 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार चार आरोपियों को मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में वाहन मालिक, गांजा परिवहन करने वाले दोनों तस्कर और गांजा मंगाने वाला मुख्य आरोपी शामिल है।
महासमुंद
कार्रवाई : ट्रक में छिपा था 16 लाख का गांजा, महासमुंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
कोमाखान पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गुजरात ले जाई जा रही भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप पकड़ ली। पुलिस ने 32.070 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 16.10 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल ट्रक, एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन और 17 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं।
महासमुंद
कार्रवाई : 17.5 किलो नशे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टेमरी जांच नाके पर एक टाटा इंडिका कार को रोककर 17.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। यह गांजा ओडिशा से मध्य प्रदेश के शिवपुरी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मध्यप्रदेश निवासी के रूप में हुई है।
महासमुंद
बड़ी कार्रवाई : 815 नशीले कैप्सूल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने 815 SPASMO PROXYVON Plus कैप्सूल, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन समेत 72,321 रुपये की संपत्ति जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
महासमुंद
मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश : बहन को भगाने का बदला लेने के लिए कब्रिस्तान के पास दी बेरहमी से मौत
महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में सड़क हादसा समझे जा रहे मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक चितरंजन पटेल की पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर हत्या की गई थी और वारदात को एक्सीडेंट का रूप दिया गया था। 37 दिन इलाज के बाद युवक की मौत हुई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
छत्तीसगढ़
कपड़ा फेरीवालों के भेष में हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 378 किलो गांजा पकड़ा; 12 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर रेंज पुलिस ने गांजा तस्करों के नए शातिर तरीके का खुलासा करते हुए महासमुंद और धमतरी में बड़ी कार्रवाई की। तस्कर कपड़ा फेरीवाले बनकर मोटरसाइकिलों में विशेष कम्पार्टमेंट बनाकर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने कुल 378 किलो गांजा, 10 बाइक और मोबाइल जब्त कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1.98 करोड़ रुपए आंकी गई है।
महासमुंद
अवैध तस्करी : एंबुलेंस में गांजा ले जा रहे 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए 77 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। यह गांजा एक एंबुलेंस में छिपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ने टेमरी जांच नाके पर घेराबंदी कर एंबुलेंस और उसके आगे चल रही पायलटिंग कार को रोका और पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओडिशा के बालीगुड़ा से गांजा लेकर महाराष्ट्र के सोलापुर में सप्लाई करने की योजना में थे और पुलिस को चकमा देने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
इस कार्रवाई में करीब 50.45 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें एंबुलेंस, कार और मोबाइल फोन शामिल हैं। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के अनुसार, पिछले चार महीनों में हजारों किलो गांजा जब्त किया गया है और 221 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
महासमुंद
पुलिस का एक्शन : 8 थाना क्षेत्रों में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त
महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 8 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान महुआ और देशी शराब की बड़ी मात्रा जब्त की गई, कई वाहनों को सीज किया गया और अनेक आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।