"दोनों की मौत" के लिए 24 परिणाम मिले
बलरामपुर-रामानुजगंज
Accident at Trikunda Reservoir: बिना सुरक्षा बांध में उतारने का आरोप, बुजुर्ग की डूबने से मौत
Accident at Trikunda Reservoir: जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। त्रिकुंडा जलाशय बांध का लीकेज ठीक करने के लिए पानी में उतरे एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मुंगेली
Mungeli Couple Death: बंद मकान से पति-पत्नी के शव बरामद, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
Mungeli Couple Death: नवलपुर गांव में बंद मकान से पति-पत्नी के तीन से चार दिन पुराने शव बरामद हुए। बाहर से ताला लगा होने के कारण पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए फॉरेंसिक और साइबर टीम की मदद से जांच कर रही है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
चरित्र शंका में पत्नी और युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
सरगुजा के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में पत्नी और एक युवक की फावड़े से हत्या करने के आरोप में बाबूलाल मझवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत मामले में कार्रवाई, गौतम अस्पताल पर FIR
भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा मौत मामले में करीब ढाई महीने बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पीड़ित पति की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर अस्पताल प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 17 मई को प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांजगीर-चांपा
हड़कंप : प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत,खेत के पास एक ही पेड़ पर मिले युवक-युवती के शव
पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और युवती के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। प्रारंभिक जांच में युवक का शव पुराना और युवती की मौत हाल की बताई जा रही है। प्रेम संबंध की आशंका के बीच पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
तालाब बना काल : सागर में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर
मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। चंदेना तालाब में पैर फिसलने से दो मासूम बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों में 11 वर्षीय लवकुश सिंह आदिवासी और 12 वर्षीय शिवम यादव शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
सनसनीखेज : घर के अंदर जले मिले शिक्षक दंपती के जले हुए अवशेष आग हादसा या साजिश, जांच जारी
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बंद पड़े घर से शिक्षक दंपती के जले हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव बेड पर कंकाल की हालत में मिले। पुलिस ने फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
सूरजपुर
हादसा : बोल्डर की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत
सूरजपुर के लांची गांव में गिट्टी के लिए बोल्डर निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक भारी चट्टान गिरने से दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कबीरधाम
खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत में फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली के करंट वाले तार ने पिता और पुत्र दोनों की जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
सूरजपुर
नन्हे मेहमान के इंतजार में था परिवार, लेकिन घर पहुंची मां-बेटे की अर्थी
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अस्पताल में 19 वर्षीय गर्भवती महिला पूजा मानिकपुरी और उसके गर्भस्थ शिशु की डिलीवरी से पहले मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए CMHO कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
मनोरंजन
टॉलीवुड एक्टर : भरत कांत की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, कैमरामैन भी नहीं बचे; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
तेलुगू अभिनेता और यूट्यूबर भारत कान्त हैदराबाद के आउटर रिंग रोड (ORR) पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके साथ मौजूद कैमरामैन त्रिलोक की भी जान चली गई। दोनों ने नेल्लोर से हैदराबाद लौटते समय एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद फिल्म और सोशल मीडिया जगत में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
रायगढ़
हादसा : तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो ग्रामीणों की मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। भेड़ीमुड़ा गांव के निवासी अलेश भगत और महादेव भगत खेत की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया, जिससे दोनों उसके नीचे दब गए।