"फायर ब्रिगेड की टीम" के लिए 28 परिणाम मिले
रायपुर
भीषण आग : जया ऑटोमोबाइल की तीन मंजिला बिल्डिंग धधकी
रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित जया ऑटोमोबाइल शोरूम में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। शोरूम में मौजूद स्पेयर पार्ट्स, टायर, प्लास्टिक सामग्री और लुब्रिकेंट्स जैसी ज्वलनशील वस्तुओं के कारण आग तेजी से फैल गई।
कोरबा
बेखौफ बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़ी थार को लगाई आग, CCTV खंगाल रही पुलिस
कोरबा के पोड़ी बहार इलाके में अज्ञात बदमाशों ने आधी रात घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी में आग लगा दी। आग से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर
आग का तांडव : रायपुर में आग से मची अफरा-तफरी, दमकल की तत्परता से बचीं आसपास की दुकानें
रायपुर के बढ़ईपारा इलाके में गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
रायगढ़
भीषण आग : रायगढ़ में बैंक बना आग का गोला, घंटों की मशक्कत के बाद बुझीं लपटें
रायगढ़ जिले के लोईंग स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में रविवार रात अचानक आग लग गई। बैंक भवन से धुआं निकलता देख सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल कर्मियों ने करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
बिलासपुर
बड़ा हादसा : फूड ऑयल गोदाम आग में तबाह, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित चौधरी एजेंसी के फूड ऑयल गोदाम में शनिवार सुबह करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
धमतरी
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत
धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। गट्टासिल्ली मोड़ के पास खड़े तूफान वाहन से हुई जोरदार टक्कर में चालक फलेंद्र साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
आग का कहर : तेंदूपत्ता गोदाम में भड़की भीषण आग, लाखों की वन उपज जलकर राख
मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के कठौतिया स्थित लघु वनोपज गोदाम में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तेंदूपत्ता से भरे कई बोरे जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कोरबा
बड़ा हादसा टला : कोरबा से रायपुर जा रही कार में लगी भीषण आग
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रायपुर जा रही एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में डॉ. विवेक रंजन महतो समेत चार लोग सवार थे। इंजन से धुआं निकलते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाकर कार रोक दी, जिससे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। हसदेव थर्मल पावर प्लांट फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि दर्री थाना पुलिस ने यातायात सामान्य कराया।
छत्तीसगढ़
ड्रामा : 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट चला रेस्क्यू ऑपरेशन
रायपुर के शंकर नगर इलाके में सोमवार सुबह एक युवती 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 40 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षा जाली और लंबी सीढ़ी की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
दुर्ग
दर्दनाक हादसा : सिलेंडर ब्लास्ट ने छीनी चार जिंदगियां, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में मंगलवार को गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिनमें डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। तेज धमाके के बाद आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई, जिससे परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
बीच सड़क धधक उठी कार : सूझबूझ से बची परिवार की जान, शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह
दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में मंगलवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में धनसिंह नाग अपने परिवार के साथ बचेली जा रहे थे, तभी वाहन के आगे से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिसके कुछ ही पलों बाद कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। सभी लोग सुरक्षित हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़
बिलासपुर अपार्टमेंट फायर : फ्लैट में देर रात भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, लोगों में मचा हड़कंप
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मंगला भाटिया रेसीडेंसी अपार्टमेंट के चौथे माले के एक फ्लैट में देर रात करीब 1.30 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के समय फ्लैट मालिक यश रेलवानी अपनी मां और बहन को लेकर अस्पताल गए हुए थे, जिससे घर खाली था। पड़ोसी की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।