"बीजेपी" के लिए 83 परिणाम मिले
भाजपा
पॉलिटिकल सस्पेंस : क्या बीजेपी छोड़ नई राह चुनेंगे अन्नामलाई? दिल्ली की सीक्रेट मीटिंग के बाद सियासी हलचल तेज!
तमिलनाडु की राजनीति में पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष K. Annamalai को लेकर अटकलें तेज हैं। दिल्ली में उनकी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) B. L. Santhosh और पार्टी नेतृत्व के साथ हुई बैठकों के बाद उनके भविष्य को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और बढ़ गई हैं।
भाजपा
रणनीति : बंगाल में 2 डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है बीजेपी! साधे जाएंगे जातीय और क्षेत्रीय समीकरण
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में इस बात पर गंभीर चर्चा चल रही है कि राज्य में सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने के लिए दो डिप्टी मुख्यमंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 10 मई को सुबह 10 बजे प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार, “दो डिप्टी CM फॉर्मूला” का उद्देश्य बंगाल की विविध क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शासन को अधिक प्रभावी बनाना है। इसमें एक उपमुख्यमंत्री संगठन और वैचारिक राजनीति से जुड़े मुद्दों को संभाल सकता है, जबकि दूसरा क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की जिम्मेदारी निभा सकता है।
भाजपा
शुभेंदु अधिकारी उभरे : बंगाल की सियासत में बदलते समीकरण और बीजेपी की बढ़त का चेहरा
पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुभेंदु अधिकारी का कद लगातार बढ़ा है। हालिया चुनावी रुझानों में बीजेपी की बढ़त ने उन्हें सत्ता के केंद्र में ला खड़ा किया है। आक्रामक रणनीति, संगठन विस्तार और ममता बनर्जी के खिलाफ सीधी टक्कर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रमुख दावेदार बना दिया है।
खेल
हरभजन सिंह के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज, संपत्ति और लाइफस्टाइल पर चर्चा
Harbhajan Singh को लेकर हाल ही में राजनीतिक बदलाव की अटकलें सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया कि वे आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच उनकी संपत्ति, कमाई के स्रोत और लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ करोड़ों में बताई जाती है और उनकी आय के स्रोतों में कमेंट्री, ब्रांड एंडोर्समेंट, BCCI पेंशन और राज्यसभा सांसद के रूप में मिलने वाले वेतन-भत्ते शामिल हैं।
देश
UP Voters List 2026 : बीजेपी के गढ़ में ही कटे सबसे ज्यादा वोट, बदलेगा खेल या बनेगी नई रणनीति?
उत्तर प्रदेश की SIR फाइनल वोटर लिस्ट 2026 में 2.04 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिसमें सबसे ज्यादा कटौती बीजेपी के गढ़ वाले इलाकों में हुई है। लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज और कानपुर जैसे शहरों में 18–23% तक वोट घटे हैं, जबकि मुस्लिम बहुल जिलों में अपेक्षाकृत कम असर देखा गया।
भाजपा
BJP new state incharges: भाजपा ने राज्यों के लिए घोषित किए नए प्रभारी, स्मृति ईरानी, राम माधव और विनोद तावड़े को मिली अहम जिम्मेदारियां
BJP new state incharges: प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी मिली है, जबकि कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों का प्रभार सौंपा गया है।
कांग्रेस
Congress BJP controversy: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, BJP और RSS को घेरा, देशद्रोह का लगाया आरोप
Congress BJP controversy: SIR वोटर लिस्ट विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग, बीजेपी और RSS पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। वहीं चुनाव आयोग ने आंतरिक मतभेदों और प्रक्रिया में अनियमितता के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी फैसले नियमों के अनुसार और आपसी सहमति से लिए गए हैं।
रायपुर
Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच
Mahadev Betting App Case: बेटिंग ऐप मामले में ED की जांच अब बड़े कारोबारी नामों तक पहुंच गई है। एजेंसी ने रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करते हुए EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी समेत 42 लोगों को आरोपी बनाया है। ED ने निशांत पिट्टी के करीब ₹59.60 करोड़ मूल्य के शेयरों को प्रोविजनल रूप से अटैच किया है।
चुनाव
UP Election 2027: रायबरेली की कमान राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को, चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव
UP Election 2027 तैयारियों के बीच बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह को रायबरेली जिले का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रभाव वाले इस हाई-प्रोफाइल जिले में बीजेपी संगठन को मजबूत करना नीरज सिंह के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है।
ओटीटी
Rise and Fall Season 2: राजनीति की पिच छोड़ अब OTT के मैदान में उतरेंगे शहजाद पूनावाला
Rise and Fall Season 2: बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला अब OTT की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह Prime Video के रियलिटी शो ‘Rise and Fall’ सीजन 2 में प्रतियोगी के तौर पर नजर आएंगे।
कांग्रेस
TMC के नाम और सिंबल पर चुनाव आयोग की रोक, राहुल गांधी ने कसा तंज
TMC: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर विवाद गहरा गया है। चुनाव आयोग ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए पार्टी के आधिकारिक नाम और ‘जोड़ा घास-फूल’ चिन्ह के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं, TMC के दोनों गुट पार्टी के नाम और पहचान पर अपना दावा कर रहे हैं।
चुनाव
West Bengal By Election: नंदीग्राम और रेजीनगर में टेस्ट वाले बयान से सियासी पारा चढ़ा, TMC ने साधा निशाना
West Bengal By Election: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के एक बयान ने राजनीतिक बहस तेज कर दी है। उन्होंने अल्पसंख्यक मतदाताओं से 6 अक्टूबर के मतदान को ‘टेस्ट’ बताते हुए सरकार के विकास कार्यों पर फैसला लेने की अपील की। TMC ने इसे धमकी करार दिया, जबकि बीजेपी ने बयान का बचाव किया है।