"रेस्क्यू ऑपरेशन" के लिए 110 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Fire Incident: लेमा गार्डन के पास भीषण आग में 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं
Fire Incident: जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित गाजी नगर मैदान में धनतेरस की रात भीषण आग लग गई। हादसे में 50 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं और कई परिवारों का घरेलू सामान नष्ट हो गया। आग पर काबू पाने के लिए 12 से अधिक दमकल गाड़ियों को लगाया गया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Rajyotsav: आसमान में गरजा वायु सेना का शौर्य, सारंग टीम के करतबों ने जीता दिल
Chhattisgarh Rajyotsav: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के सेंध लेक में भारतीय वायु सेना ने भव्य एयर-शो का आयोजन किया। सारंग टीम के पांच हेलीकॉप्टरों की रोमांचक फॉर्मेशन, आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम के पैराशूट करतब और गरुड़ कमांडोज के रेस्क्यू ऑपरेशन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
दुर्ग
Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
Durg News: शिवनाथ नदी में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता मिला। सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने तेज बहाव के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पिपरछेड़ी-कोटनी के पास शव को बाहर निकाला। पुलिस को शव सौंप दिया गया है।
राष्ट्रीय
Ujjain Hotel Accident: वेस्टेज चैंबर में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत
Ujjain Hotel Accident: देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल में सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की जान चली गई। पुलिस सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है।
कोरबा
Korba News: हसदेव नदी में मिला आरक्षक सुनील बेक का शव, 72 घंटे बाद खत्म हुई तलाश
Korba News: हसदेव नदी में लापता आरक्षक सुनील बेक का शव घटना के करीब 72 घंटे बाद सोमवार को बरामद किया गया। मोरगा चौकी क्षेत्र के केंदई के पास पुल पर उनकी बाइक, मोबाइल और दस्तावेज मिले थे। इसके बाद SDRF की टीम ने नदी में तलाश अभियान चलाया।
सूरजपुर
CG News: नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, SDRF ने बरामद किए शव
CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रेड नदी में नहाने गए एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र समेत चार लोग शामिल हैं। SDRF और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों के शव बरामद किए।
कोरबा
Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव
Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने पहुंचे 15 वर्षीय नरेश साहू की डूबने से मौत। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाश की। शनिवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नरेश का शव पानी से बाहर निकाला गया।
राज्य सरकार
Highway Patrolling: कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क पर बैठे मिले पशु, डिप्टी CM विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Highway Patrolling: कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच पशुओं के बैठे मिलने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से हाइवे पेट्रोलिंग की जानकारी लेकर सड़क पर मौजूद पशुओं को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और पेट्रोलिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
कबीरधाम
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Leopard Rescue: शहर के हृदय स्थल स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ दिखाई देने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। रिहायशी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे।
राष्ट्रीय
Burhanpur News: पेड़ पर तीन दिन से बैठी गर्भवती भालू का रेस्क्यू, गांव में लौटी राहत
Burhanpur News: नायर गांव में तीन दिन से पेड़ पर बैठी गर्भवती मादा भालू को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इंदौर से आई टीम की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। चिकित्सकीय जांच के बाद भालू को जंगल में छोड़ा जाएगा।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू
River Rescue Operation: खैरागढ़ जिले में दनिया पुल के पास उफनती नदी में फंसे पांच युवकों की जान गंडई थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले और उनकी टीम ने बचा ली। रायपुर से कान्हा-किसली जा रहे दोस्तों की कार तेज बहाव के कारण नदी में उतर गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंधेरी रात व खतरनाक हालात के बावजूद रेस्क्यू कर सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रायपुर
Raipur Rain News: तूफान अर्नब की वजह से हाहाकार, 19 साल बाद खतरे के निशान से ऊपर बही खारुन नदी, रिकॉर्ड टूटा
Raipur Rain News: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से हुई भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। रायपुर की खारुन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि बस्तर की इंद्रावती नदी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा है।