Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Burhanpur News: पेड़ पर तीन दिन से बैठी गर्भवती भ…
Pregnant bear rescue in Burhanpur(Image Source: social media)
Pregnant bear rescue in Burhanpur(Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Burhanpur News: पेड़ पर तीन दिन से बैठी गर्भवती भालू का रेस्क्यू, गांव में लौटी राहत

Burhanpur News: नायर गांव में तीन दिन से पेड़ पर बैठी गर्भवती मादा भालू को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इंदौर से आई टीम की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। चिकित्सकीय जांच के बाद भालू को जंगल में छोड़ा जाएगा।

क
प्रकाशित: 30 Sep 2026, 06:19 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बुरहानपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Burhanpur News: नायर गांव में पिछले तीन दिनों से दहशत का कारण बनी मादा भालू को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। पेड़ पर बैठी भालू के कारण ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। सूचना मिलने के बाद इंदौर से पहुंची विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर उसे सकुशल नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि नायर गांव में एक मादा भालू पिछले तीन दिनों से एक पेड़ पर बैठी हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंदौर से एक्सपर्ट रेस्क्यू टीम को बुलाया।

जंगल में छोड़ी जाएगी भालू

टीम ने काफी सतर्कता बरतते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, कई घंटों की मेहनत के बाद भालू को बिना किसी नुकसान के पेड़ से नीचे उतार लिया गया। वन विभाग के एसडीओ विनय कुमार मेश्राम ने बताया कि रेस्क्यू की गई भालू मादा है और वह गर्भवती भी है, फिलहाल उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। चिकित्सकीय जांच पूरी होने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से घने जंगल में छोड़ा जाएगा, ताकि वह अपने प्राकृतिक वातावरण में वापस लौट सके।

रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

गांव के निवासी अजय माली ने वन विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि भालू के पेड़ पर रहने से पिछले तीन दिनों से ग्रामीण डरे हुए थे। रेस्क्यू के बाद अब लोगों ने राहत महसूस की है। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का धन्यवाद किया और कहा कि समय पर कार्रवाई होने से किसी भी तरह की अनहोनी टल गई।

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की

रेस्क्यू अभियान सफल होने के बाद गांव में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है, वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल या आसपास के क्षेत्रों में किसी भी वन्यजीव की मौजूदगी दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें और खुद से उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश न करें। अधिकारियों के अनुसार, वन्यजीवों का आबादी वाले क्षेत्रों में आना कई बार भोजन और सुरक्षित ठिकाने की तलाश के कारण होता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें