"रेस्क्यू ऑपरेशन" के लिए 98 परिणाम मिले
गरियाबंद
उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में उदंती नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक राजकुमार की मौत हो गई। डूमराबहाल चिंदा गांव निवासी युवक की तलाश ग्रामीणों और पुलिस टीम ने की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने बारिश के मौसम में नदी-नालों के पास सावधानी बरतने की अपील की है।
राष्ट्रीय
उफनती नदी के बीच फंसी 4 जिंदगियां, 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद SDERF ने बचाया
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में उफनती सुक्ता और आबना नदी के बीच बने टापू पर फंसे चार युवकों को SDERF की टीम ने 10.5 घंटे चले जोखिमभरे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचा लिया। तेज बहाव के कारण मोटरबोट मौके तक नहीं पहुंच पा रही थी, जिसके बाद ड्रोन से लाइफ जैकेट, भोजन और पानी पहुंचाया गया।
कोरबा
भालू को कटहल खाना पड़ा भारी : 20 फीट गहरे कुएं में गिरा, ऐसे बची जान
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम छिंदिया में कटहल खाने पहुंचा एक भालू ग्रामीणों की भीड़ देखकर घबरा गया और भागते समय 20 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। वन विभाग की टीम ने करीब 15 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर भालू को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे जंगल की ओर रवाना कर दिया।
बलौदाबाज़ार
आफत : भारी बारिश के बीच राहत अभियान, बल्दाकछार रिसॉर्ट से 24 लोगों को निकाला गया
लगातार हो रही भारी बारिश के चलते महानदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे बल्दाकछार स्थित ‘द ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट’ पानी से घिर गया। रिसॉर्ट में फंसे 24 लोगों को नगर सेना, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।
रायपुर संभाग
बाढ़ का संकट : आरंग के निसदा गांव में घुसा बाढ़ का पानी, 6 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू
महानदी के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते जलस्तर बढ़ गया है। आरंग क्षेत्र के निसदा गांव में बाढ़ का पानी घुसने से एक परिवार के 6 सदस्य घर में फंस गए, जिन्हें SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन और पंचायत की सतर्कता से 42 परिवारों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
गरियाबंद
जिंदगी की जंग : गरियाबंद बाढ़ में फंसे 5 लोगों को सुरक्षित निकाला, 300 गायें अब भी संकट में
गरियाबंद जिले के सुहागपुर गांव में बाढ़ के पानी से घिरे एक परिवार को नगर सेना की टीम ने चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेज बहाव और अंधेरे के बावजूद जवानों ने हिम्मत नहीं छोड़ी। परिवार के पांच सदस्यों, जिसमें तीन छोटे बच्चे भी शामिल थे, को सुरक्षित बचाया गया। वहीं, गौठान में फंसी करीब 300 गायों को निकालना प्रशासन के लिए अब बड़ी चुनौती बना हुआ है।
सक्ती
बड़ा हादसा : दोस्तों के सामने तेज बहाव में बह गया युवक, देर शाम तक तलाश जारी
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊधारा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। दुर्ग से पिकनिक मनाने आए युवक प्रतीक कंवर की झरने में नहाने के दौरान पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव में बहने की आशंका है। SDRF और DDRF की टीम ने देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया जाएगा।
राष्ट्रीय
अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट खाई में गिरी, 40 लोग घायल
अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। बालटाल से श्रीनगर जा रही भगवती यात्रा कंपनी की बस रंगा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए SKIMS सौरा अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में मध्य प्रदेश और राजस्थान के यात्री शामिल हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी यात्री की मौत की खबर नहीं है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
भीषण आग : धार में दुकान उद्घाटन के बीच मची अफरा-तफरी, 150 लोग सुरक्षित निकाले गए
धार जिले के धर्मपुरी में राज इलेक्ट्रॉनिक्स के उद्घाटन समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय दुकान और ऊपर बने मकान में 100 से 150 लोग मौजूद थे। पुलिस, दमकल और नगर परिषद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। एक व्यक्ति को धुएं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्ग
खुशियाँ मातम में बदलीं : शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, SDRF ने 1 किमी दूर से निकाला रेहान का शव
दुर्ग जिले के पीपरछेड़ी-गनियारी स्थित शिवनाथ नदी में शुक्रवार को जन्मदिन मनाने गए उरला निवासी आठ दोस्तों में से दो बच्चे—रेहान खान (14) और आरव (12)—नहाते समय तेज बहाव में बह गए। शनिवार सुबह SDRF के सर्च ऑपरेशन में घटनास्थल से 1 किमी दूर रेहान का शव बरामद कर लिया गया, जबकि आरव की तलाश जारी है।
राष्ट्रीय
टनल हादसा : सिक्किम के नामची में NHPC प्रोजेक्ट टनल में धमाके के बाद लैंडस्लाइड, 7 मजदूरों की मौत, कई फंसे
सिक्किम के नामची जिले में NHPC की निर्माणाधीन सुरंग में धमाके के बाद बड़ा हादसा हुआ। मलबे में दबने से अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
राष्ट्रीय
अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई
अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिसमें 8 कर्मचारियों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है,