"शॉर्ट सर्किट" के लिए 59 परिणाम मिले
केंद्र सरकार
बीरभूम हादसा : PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिवारों को 2 लाख रूपए की मदद
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में होटल में लगी भीषण आग में सात लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही
जगदलपुर (बस्तर)
जगदलपुर के स्टेशनरी दुकान में लगी भीषण आग, किताब-कॉपी और कागज जलकर खाक होने की आशंका
अनुपमा चौक स्थित सूरज इंटरप्राइजेज में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रायपुर
भाठागांव में चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक ने कूदकर बचाई जान
रायपुर के भाठागांव में चलती बाइक अचानक आग की चपेट में आ गई। युवक ने समय रहते बाइक रोककर खुद को सुरक्षित कर लिया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन बाइक पूरी तरह जल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है।
रायपुर
तेलीबांधा चौक में भीषण आग से मचा हड़कंप, ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर खाक
रायपुर के तेलीबांधा चौक स्थित सुंदरानी हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग से ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। कई वाहन भी आग की चपेट में आए। पुलिस और दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रायपुर
अस्पताल में आग : मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकालने कवायद
रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के कैजुअल्टी वार्ड में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों को सुरक्षा के लिहाज से दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जबकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।
राष्ट्रीय
भीषण आग : धार में दुकान उद्घाटन के बीच मची अफरा-तफरी, 150 लोग सुरक्षित निकाले गए
धार जिले के धर्मपुरी में राज इलेक्ट्रॉनिक्स के उद्घाटन समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय दुकान और ऊपर बने मकान में 100 से 150 लोग मौजूद थे। पुलिस, दमकल और नगर परिषद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। एक व्यक्ति को धुएं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिलासपुर संभाग
भीषण आग : मिठाई दुकान में आग का तांडव होटल जलकर खाक, स्थायी फायर ब्रिगेड की मांग तेज
तखतपुर के प्रसिद्ध श्री गणेश कॉफी एंड स्वीट्स में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में होटल का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और तखतपुर में स्थायी दमकल व्यवस्था की मांग उठाई।
बिलासपुर संभाग
हादसा : चाय बनाते समय करंट लगने से 40 वर्षीय महिला की मौत
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित हरदी कला गांव में सोमवार सुबह चाय बनाते समय 40 वर्षीय आशा देवी रजक किचन के टीन शेड में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में वायरिंग में खराबी या करंट लीकेज की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोरबा
भीषण आग : कोरबा के क्लॉथ स्टोर में लाखों का हुआ नुकसान
कोरबा के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है और नुकसान का आकलन व जांच जारी है।
धमतरी
धू-धूकर जली टायर दुकान : धमतरी में देर रात भीषण आग से टायर कारोबार तबाह, मशीनें और स्टॉक जलकर राख
धमतरी के पुराना मंडी इलाके में रविवार देर रात एक टायर दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। घटना में दुकान के भीतर रखा टायरों का स्टॉक, मशीनें और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
राष्ट्रीय
पटना में हादसा : तेल गोदाम में लगी आग, बाइस दमकल गाड़ियां पूरी रात जूझती रहीं, हुआ लाखों का नुकसान
बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां के दीदारगंज थाना इलाके के करमलीचक स्थित महुली रोड पर रविवार देर रात एक बड़े खाद्य तेल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। यह पूरा इलाका गोदामों और कमर्शियल हब का होने के कारण रात के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी व्यक्ति की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
राष्ट्रीय
नहीं रूक रही लापरवाही : खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर भड़की आग, मची अफरातफरी
पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में गुरुवार शाम आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग बिल्डिंग के बाहर लगे साइनबोर्ड और बिजली के पैनल के पास लगी, जिसकी शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। समय रहते सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।