"सड़क किनारे" के लिए 190 परिणाम मिले
गरियाबंद
मिसाल : एम्बुलेंस से पहले पहुंची पुलिस, सड़क किनारे जन्म के बाद मां-बच्चे को मिली नई जिंदगी
सूचना मिलते ही इंदागांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार विजयवार तुरंत मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस का इंतजार न करते हुए महिला और नवजात को अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मैनपुर पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल
CG News: मरवाही वनमंडल के कुदरी गांव में दुर्लभ सफेद भालू सड़क पार करता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राष्ट्रीय
Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत
Road Accident: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार ताड़ के पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में एक ही गांव गौवापार के चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है।
कोरबा
Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल
Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। तानाखार गांव के पास सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
राष्ट्रीय
Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Murder Case: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 20 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर की रात आरोपी ने कथित तौर पर युवती के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने युवती के साथ मारपीट की और किसी वस्तु से कई बार हमला किया।
गरियाबंद
Road Accident: अनियंत्रित बाइक खेत में जा घुसी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
Road Accident: गरियाबंद के अमलीपदर-ध्रुवागुड़ी मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई, पुलिस पहचान में जुटी है।
महासमुंद
Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 की मौत, 3 गंभीर
Road Accident: महासमुंद के बागबाहरा में 102 महतारी एक्सप्रेस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
महासमुंद
BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान
BTI Road: शास्त्री चौक के पास सड़क के गड्ढे में पिकअप वाहन फंसने से यातायात बाधित हो गया। निर्माणाधीन सड़क, अव्यवस्थित पार्किंग और गड्ढों के कारण पहले से परेशान वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।
रायगढ़
Municipal Corporation Action: सिग्नल चौक से चक्रधर नगर तक हटाए गए ठेले-गुमटियां, वसूला गया जुर्माना
Municipal Corporation Action: शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सिग्नल चौक से चक्रधर नगर चौक तक हुई कार्रवाई में 24 ठेला-गुमटियां हटाई गईं और 13 ठेले जब्त किए गए। निगम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों से 21 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
कोरबा
Korba News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Korba News: कोरबा जिले के कटघोरा-बांकी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और करीब 50 मीटर दूर जाकर पलट गई। हादसे में 18 वर्षीय रूपेश पटेल की मौत हो गई, जबकि आर्यन गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
Traffic system collapsed: धनतेरस पर बाजार में रौनक, सड़कों पर अव्यवस्था, महासमुंद की ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल
Traffic system collapsed: महासमुंद में धनतेरस पर सड़क तक दुकानें और बेतरतीब पार्किंग से ट्रैफिक प्रभावित है। नेहरू चौक का सिग्नल भी 45 दिनों से बंद है।
राष्ट्रीय
MP Employees Strike: कचरे का ढेर और ठप जलापूर्ति, मध्य प्रदेश में ढाई लाख सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था
MP Employees Strike: दीपावली से पहले मध्य प्रदेश में करीब ढाई लाख दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। भोपाल समेत प्रदेश के 16 नगर निगमों और 374 नगरपालिकाओं में कचरा उठाव और अन्य कामकाज पर असर पड़ा है। कर्मचारियों ने नियमितीकरण और वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीधे मुख्यमंत्री से बातचीत की मांग की है।