"सार्वजनिक परिवहन" के लिए 29 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Delhi Metro Phase-4: रिठाला-कुंडली कॉरिडोर का दूसरा टेंडर जारी, बनेंगे 21 स्टेशन और डबल डेकर रूट
Delhi Metro Phase-4: दिल्ली मेट्रो के रिठाला-कुंडली कॉरिडोर के लिए दूसरा टेंडर जारी किया गया है। 26.46 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 21 स्टेशन और 1.3 किलोमीटर का डबल डेकर कॉरिडोर बनाया जाएगा।
केंद्र सरकार
PM E-Bus Sewa: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 ई-बसें
PM E-Bus Sewa: छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 240 इलेक्ट्रिक बसें संचालित होंगी। अधिकारियों ने रूट प्लानिंग, डिपो, चार्जिंग स्टेशन, बस स्टॉप और कमांड-कंट्रोल सिस्टम की तैयारियों की समीक्षा की।
राष्ट्रीय
मधुबन चौक पर सड़क पार करना होगा आसान, 9.62 करोड़ में बन रहा Skywalk-FOB
दिल्ली के मधुबन चौक पर PWD करीब 9.62 करोड़ रुपये की लागत से Skywalk-FOB बना रहा है। नवंबर 2026 में इसके खुलने की योजना है। यह पितमपुरा और मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के साथ रोहिणी जिला अदालत को जोड़ेगा, जिससे पैदल यात्रियों को सुरक्षित और आसान आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
बिलासपुर
शहरवासियों को राहत : बिलासपुर में जल्द शुरू होगी 50 एसी ई-बसों की सुविधा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 50 एसी इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी मिली है। इनमें पहले चरण में 35 और दूसरे चरण में 15 बसें मिलेंगी। कोनी में 8 करोड़ रुपये की लागत से ई-बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जा रहा है। प्रशासन यात्रियों और आम लोगों के सुझावों के आधार पर बसों के रूट तय करेगा। दिसंबर 2026 तक ई-बस सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
बलौदाबाज़ार
एक्शन : शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पुलिस की चेतावनी, सड़क सुरक्षा के लिए लोगों से की अहम अपील
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों के बीच सुरक्षित यातायात की आदत विकसित करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने नागरिकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील करते हुए कहा है कि सड़क पर की गई एक छोटी-सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
रायपुर
ऑटो-ई-रिक्शा हुए हाईटेक : QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी चालक और वाहन की पूरी जानकारी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब शहर में चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा पर अनिवार्य रूप से QR कोड लगाए जा रहे हैं। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को सफर के दौरान वाहन और चालक की प्रमाणिक जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही रायपुर देश का पहला जिला बन गया है,
रायपुर
सुरक्षा : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने 350 बसों पर किया सघन निरीक्षण और सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत राज्यभर में सड़क और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। अब तक लगभग 350 बसों की जांच की जा चुकी है और नियमों के उल्लंघन पर 5.50 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
ईंधन संकट : HPCL की तकनीकी खराबी से 8 पेट्रोल पंपों पर सप्लाई बाधित
दंतेवाड़ा जिले में HPCL की तकनीकी समस्या के कारण 8 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हो गई है। सप्लाई रुकने से पंपों पर भारी भीड़ और लंबी कतारें लग गई हैं। जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वैकल्पिक पेट्रोल पंपों की सूची जारी की है और लोगों से घबराकर ईंधन का भंडारण न करने की अपील की है।
राज्य सरकार
गौरव : पीएम मोदी की योजनाओं से छत्तीसगढ़ ने हासिल की विकास की नई ऊंचाई
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह अवधि जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए “स्वर्णकाल” रही है।
रायपुर
बड़ी सौगात : 8 जून से सड़कों पर दौड़ेंगी नई सिटी बसें, मात्र ₹25 में सफर, जानें टाइमिंग और पूरा रूट
राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 8 जून से 8 नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। ये बसें टाटीबंध चौक, रेलवे स्टेशन, पचपेड़ी नाका और ISBT भाठागांव को जोड़ेंगी। यात्रियों को हर 15 से 20 मिनट में बस उपलब्ध होगी और टाटीबंध से रेलवे स्टेशन तक का किराया मात्र ₹25 रखा गया है।
कारोबार
महंगाई का महा-ब्लास्ट : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, आम आदमी की जेब पर चौतरफा मार!
25 मई 2026 से पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गया। ईरान-अमेरिका तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार चली गई हैं, जिससे तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा।
कारोबार
दिल्ली में परिवहन क्रांति : 650 करोड़ से बदलेंगे 3575 बस स्टॉप, स्मार्ट शेल्टर्स में मिलेंगे पैनिक बटन और लाइव ट्रैकिंग
दिल्ली सरकार ने राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए 3,575 बस शेल्टर्स के कायाकल्प की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। करीब 650 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत बस स्टॉप्स को स्मार्ट अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर में बदला जाएगा।