"राजनीति" के लिए 936 परिणाम मिले
अर्थव्यवस्था
MCX Commodity News: सोना 1900 रुपए टूटा, चांदी में 1400 रुपए की तेजी, जानें बाजार का नया अपडेट
MCX Commodity News: कमोडिटी बाजार में पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी के भाव में तेजी बनी हुई है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोना करीब 1,900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।
कांग्रेस
Congress BJP controversy: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, BJP और RSS को घेरा, देशद्रोह का लगाया आरोप
Congress BJP controversy: SIR वोटर लिस्ट विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग, बीजेपी और RSS पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। वहीं चुनाव आयोग ने आंतरिक मतभेदों और प्रक्रिया में अनियमितता के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी फैसले नियमों के अनुसार और आपसी सहमति से लिए गए हैं।
अर्थव्यवस्था
GDP Growth Rate: भारत की विकास दर को लेकर Standard and Poor का बड़ा अनुमान, 7% तक पहुंची उम्मीद
GDP Growth Rate: दुनिया भर में आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक खबर सामने आई है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी SP Global Ratings ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। यह भारत के लिए एक हफ्ते में आई दूसरी बड़ी आर्थिक राहत है।
केंद्र सरकार
India UN Speech: दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच जयशंकर ने दिया सहयोग का मंत्र, ग्लोबल साउथ को बताया अहम साझेदार
India UN Speech: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान वैश्विक दक्षिण देशों से आपसी सहयोग बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक चुनौतियों, जलवायु संकट और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी समस्याओं का सामना मिलकर करना होगा। जयशंकर ने ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य आपूर्ति, निष्पक्ष व्यापार, AI के प्रभाव और विकासशील देशों की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
अर्थव्यवस्था
Commodity Market Update: सोना 1.53 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी तेजी, जानें क्यों बढ़ रहे हैं दाम
Commodity Market Update: 22 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। वायदा बाजार यानी MCX पर सोना 1,53,223 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गई और यह करीब 783 रुपए की तेजी के साथ ट्रेड कर रही थी।
राष्ट्रीय
Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार
Jamui Case: पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी हरेराम भी पकड़ा गया है। मामले में अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
चुनाव
Rajya Sabha Election 2026: यूपी की 10 और उत्तराखंड-बंगाल की एक-एक सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग
Rajya Sabha Election 2026: निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपी की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अहम राजनीतिक मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।
राष्ट्रीय
MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक
MP Police Social Media Guidelines: पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया उपयोग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें सरकार की नीतियों पर टिप्पणी, संवेदनशील दस्तावेज साझा करने, वर्दी में निजी प्रचार और लाइव लोकेशन शेयर करने जैसे मामलों पर रोक लगाई गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर
Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच
Mahadev Betting App Case: बेटिंग ऐप मामले में ED की जांच अब बड़े कारोबारी नामों तक पहुंच गई है। एजेंसी ने रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करते हुए EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी समेत 42 लोगों को आरोपी बनाया है। ED ने निशांत पिट्टी के करीब ₹59.60 करोड़ मूल्य के शेयरों को प्रोविजनल रूप से अटैच किया है।
शिक्षा
Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP
Odisha Student Protes: स्कूली किताबों की छपाई में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। नवनिर्माण युवा छात्र संगठन (NYCS) के प्रदर्शन को CJP ने समर्थन दिया है। पार्टी ने 380 करोड़ रुपये के खर्च की जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई है।
कांग्रेस
Bhupesh Baghel Attack: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस काफिले पर हमला, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई बाल-बाल बचे
Bhupesh Baghel Attack: असम के नगांव में लोकसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के चुनावी काफिले पर हमले का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने दावा किया कि उनके, गौरव गोगोई और अन्य नेताओं के वाहनों पर पथराव किया गया और एसिड जैसा पदार्थ फेंका गया। घटना में कुछ नेताओं के घायल होने की बात कही गई है। कांग्रेस ने मामले की शिकायत दर्ज कर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है, जबकि घटना को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है।
रायपुर संभाग
Congress Training Camp: डॉ. शिवकुमार डहरिया ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश
Congress Training Camp: रायपुर संभाग स्तरीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सामाजिक समरसता और सामाजिक न्याय के विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, गुरु घासीदास सहित महान व्यक्तित्वों के योगदान को याद करते हुए समानता और भाईचारे का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।