"क्रिकेट" के लिए 341 परिणाम मिले
कोरबा
बड़ी कार्रवाई : आईपीएल सट्टे का डिजिटल खेल पकड़ा गया, मोबाइल और रिकॉर्ड जब्त
कबीरधाम पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले एक युवक को ग्राम बैहरसरी से गिरफ्तार किया है। साइबर जांच में मोबाइल से सट्टा लिंक, व्हाट्सएप चैट और डिजिटल लेनदेन के सबूत मिले। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर मोबाइल, सिम और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।
खेल
हमजा का तूफान : 164 रनों की नाबाद पारी खेल रच दिया इतिहास, टूट गए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
रवांडा के बल्लेबाज Hamza Khan ने आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप अफ्रीका सब-रीजनल क्वालीफायर में आइवरी कोस्ट के खिलाफ 65 गेंदों में नाबाद 164 रन बनाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 15 छक्के और 9 चौकों की मदद से 252.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
खेल
वनडे सीरीज : पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का ऐलान, शाहीन अफरीदी कप्तान, बाबर की वापसी, रिजवान बाहर
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 मई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। शाहीन अफरीदीको पाकिस्तान टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि बाबर आज़म , शादाब खान और नसीम शाह की टीम में वापसी हुई है। वहीं मोहम्मद रिजवानको वनडे टीम से बाहर रखा गया है।
खेल
एशिया कप : जापान में चमकेगा झारखंड का दम! भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में राज्य की 6 बेटियों का चयन
झारखंड की 6 बेटियों का चयन भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम में हुआ है, जो जापान में आयोजित एशिया कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सिमडेगा समेत राज्यभर में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की मेहनत और संघर्ष को झारखंड की हॉकी संस्कृति की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
धमतरी
सट्टे का भंडाफोड़ : मोबाइल ऐप और UPI से बेटिंग करा रहा आरोपी गिरफ्तार
धमतरी पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर मोबाइल ऐप, यूपीआई ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन लिंक के जरिए सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी संदीप ओटवानी उर्फ जागरा ऑनलाइन आईडी के माध्यम से हार-जीत के दांव लगवा रहा था और डिजिटल माध्यम से पैसे का लेनदेन कर रहा था।
खेल
डबल झटका : मुंबई की हार के बाद कप्तान हार्दिक पर गिरा बीसीसीआई का गाज, लगा भारी जुर्माना!
ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस मैच में वापसी की, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने बल्लेबाजी में 27 गेंदों पर 26 रन बनाए और गेंदबाजी में बिना कोई विकेट लिए 2 ओवर में 13 रन दिए।
खेल
चेपॉक में दहाड़ : मैच जिताने के बाद ईशान किशन ने CSK फैंस को किया गो होम का इशारा, वीडियो वायरल
Sunrisers Hyderabad ने चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में खेले गए मुकाबले में Chennai Super Kings को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। मैच के बाद Ishan Kishan का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह CSK के ‘Whistle Podu’ स्टेप की नकल करते और फैंस की ओर ‘गो होम’ का इशारा करते दिखे। इस पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। मुकाबले में ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेलकर SRH की जीत में अहम भूमिका निभाई।
खेल
आईपीएल के थाला : एमएस धोनी के वो 7 अटूट रिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है
Mahendra Singh Dhoni आईपीएल इतिहास के सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। Chennai Super Kings को 5 बार चैंपियन बनाने वाले धोनी के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल माना जाता है। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 235 मैचों में कप्तानी की है और बतौर कप्तान 136 मुकाबले जीते हैं।
दुर्ग संभाग
लोन के नाम पर ठगी : आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया ठिकाना, साइबर फ्रॉड और सट्टेबाजी के लिए खोल रहे थे म्यूल अकाउंट, 2 गिरफ्तार
Bhilai के छावनी इलाके में पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर गरीब लोगों के बैंक खाते और दस्तावेज हड़पने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है। आरोपी इन खातों को ‘म्यूल अकाउंट’ के रूप में साइबर अपराधियों और ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट को बेचते थे। पुलिस ने Akash Jaiswal और Javed Akhtar को गिरफ्तार कर पासबुक, बैंक दस्तावेज और मोबाइल जब्त किए हैं। मामले में कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच जारी है।
खेल
आईपीएल : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, बुमराह-भुवि के बाद अब कंगारू दिग्गज को पहली ही गेंद पर कूटा
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से सबको प्रभावित किया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर चौका और उसी ओवर में छक्का जड़ दिया। इससे पहले वे बुमराह, भुवनेश्वर, कमिंस और हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाज़ों पर भी शुरुआत से हमला कर चुके हैं। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 46 रन की तेज पारी खेली और IPL 2026 में 481 रन पूरे कर राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल बल्लेबाज़ बन गए। उनकी निडर बल्लेबाज़ी को देखकर उन्हें भविष्य का भारतीय स्टार माना जा रहा है।
खेल
बांग्लादेश : पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम में विवाद, शाहीन अफरीदी पर उठे सवाल
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 104 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कप्तान Shan Masood और तेज गेंदबाज Shaheen Afridi के बीच ड्रेसिंग रूम में तीखी बहस हुई। शान मसूद ने गेंदबाजों के प्रदर्शन और शाहीन की कम होती स्पीड पर सवाल उठाए, जिसके बाद माहौल गर्मा गया। खबरें यह भी हैं कि शाहीन को दूसरे टेस्ट से बाहर किया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
खेल
आईपीएल : विवादों के पावरप्ले में फंसे अर्शदीप सिंह! तिलक वर्मा के बाद अब साई सुदर्शन पर टिप्पणी का पुराना वीडियो वायरल
Arshdeep Singh IPL 2026 के दौरान दो वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। पहले वीडियो में वह Tilak Varma के रंग को लेकर मजाक करते दिखाई दिए, जबकि दूसरे पुराने वीडियो में Sai Sudharsan पर कथित टिप्पणी को लेकर उन पर रंगभेदी व्यवहार के आरोप लगे।