ताज़ा खबरें
5230 समाचार
रायपुर
जनगणना : 80 लाख से अधिक मकानों का डेटा दर्ज, 51 हजार प्रगणक और 9 हजार पर्यवेक्षक जुटे
छत्तीसगढ़ में चल रही जनगणना के पहले चरण में इस बार पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप दिया गया है। घर-घर सर्वे के जरिए एसी, फ्रिज, वाहन, पानी, बिजली और इंटरनेट जैसी सुविधाओं सहित मकानों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। अब तक 92 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और लगभग 80 लाख मकानों का डेटा दर्ज किया गया है।
फिल्में
सलमान खान : मातृभूमि ने रिलीज से पहले जीता दिल, सुभाष घई ने की जमकर तारीफ
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के बाद दिग्गज फिल्मकार सुभाष घई ने इसकी जमकर तारीफ की है और इसे मस्ट वॉच बताया है। बताया जा रहा है कि गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित यह फिल्म देशभक्ति, साहस और भावनाओं का अनोखा मिश्रण पेश करेगी।
सरकारी सूचना
प्रेरणा : आनंद कश्यप की पहल ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश
दंतेवाड़ा जिले के पुरनतरई गांव में चल रहे स्वच्छता अभियान के बीच नन्हे बालक आनंद कश्यप की एक अनोखी पहल सामने आई है। आनंद ने कार्डबोर्ड से एक छोटा कूड़ेदान बनाकर उस पर “कचरा यहां डिब्बा में डालें” लिखकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
जगदलपुर (बस्तर)
खुलासा : बस्तर में सिर्फ अनुमान के आधार पर हो रही फलों की जांच
बस्तर संभाग में बाजार में बिक रहे फलों और सब्जियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सड़े-गले फलों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन क्षेत्र में स्थानीय फूड टेस्टिंग लैब न होने से केमिकल जांच संभव नहीं हो पा रही है। कैल्शियम कार्बाइड, ऑक्सीटोसिन और एथिलीन जैसे हानिकारक रसायनों की पुष्टि केवल रायपुर लैब में सैंपल भेजकर की जा रही है।
सरकारी सूचना
खाद-बीज वितरण : बालोद में सहकारी समितियों से समय पर मिल रहा खाद-बीज, किसानों ने की सराहना
बालोद जिले में खरीफ 2026 के लिए किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने हेतु सहकारी समितियों में मजबूत व्यवस्था की गई है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर सभी समितियों में भंडारण और वितरण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। फागुनदाह के कृषक चोवाराम और पेण्डरवानी के बेनीराम साहू ने समय पर वितरण व्यवस्था की सराहना की और इसे कृषि के लिए लाभकारी बताया।
सरकारी सूचना
भव्य शुभारंभ : रायपुर में आम महोत्सव का आगाज, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने आम को “फलों का राजा” बताते हुए इसके सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला। महोत्सव में 250 से अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्थानीय और दुर्लभ आम आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में किसानों को नई तकनीक, नवाचार और मूल्य संवर्धन के अवसरों की जानकारी दी गई।
क्रिकेट
आयरलैंड : न्यूजीलैंड ने जीता इकलौता टेस्ट, एक पारी और 79 रन से दर्ज की बड़ी जीत
बेलफास्ट में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को एक पारी और 79 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने टेस्ट करियर में पहली बार पांच विकेट लेकर जीत के हीरो बने, जबकि टॉम ब्लंडेल और रचिन रवींद्र ने बल्ले से कमाल दिखाया।
कोरबा
बड़ी कार्रवाई : सुशासन तिहार शिविर में ACB ने पकड़ा रिश्वतखोर कर्मचारी
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के तुमान क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BEO कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल के लंबित विभागीय कार्य को निपटाने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत शिक्षक ने ACB बिलासपुर में दर्ज कराई थी।
रायपुर
बड़ी सौगात : बैंक ऑफ इंडिया के साथ MoU, 6 लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर लागू
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने NHM कर्मचारियों के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ MoU किया है, जिसके तहत वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को 6 लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर मिलेगा। यह सुविधा सामान्य मृत्यु पर भी लागू होगी और नामित परिजनों को राशि दी जाएगी। सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा, जबकि यह कदम कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रायपुर
ट्रैफिक अभियान : एक रात में 58 नशे में धुत वाहन चालक गिरफ्तार, 9 जगहों पर चला ड्रंक एंड ड्राइव अभियान
रायपुर में 28 मई की रात ट्रैफिक पुलिस ने 9 प्रमुख स्थानों पर विशेष ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। इस दौरान 58 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए, जिनमें कार, बाइक, ट्रक समेत कई वाहन शामिल थे। पुलिस ने बताया कि 2026 में अब तक 3356 नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा चुकी है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
राष्ट्रीय
मिशन होर्मुज : ईरान-अमेरिका टकराव के चक्रव्यूह से भारतीय जहाजों को सुरक्षित निकालने में जुटा भारत
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से संकट के केंद्र में ला दिया है। भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों को सुरक्षित रखने के लिए विदेश मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय और शिपिंग महानिदेशालय के बीच त्रिस्तरीय समन्वय स्थापित किया है।
फिल्में
ब्लास्ट : अब्राहम बनेंगे अर्जुन चिदंबरम, नए किरदार के खुलासे से बढ़ी दर्शकों की उत्सुकता
निर्देशक सुभाष के राज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ब्लास्ट’ एक बार फिर चर्चा में है। मेकर्स ने खुलासा किया है कि अभिनेता अर्जुन चिदंबरम फिल्म में ‘अब्राहम’ नाम का अहम किरदार निभाएंगे। इस घोषणा के बाद फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गई है।