"आयोजन" के लिए 831 परिणाम मिले
महासमुंद
पुरानी यादें हुईं ताजा, पूर्व छात्रों ने गुरुजनों के प्रति जताया सम्मान
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागबाहरा में पूर्व छात्रों का आत्मीय मिलन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त और वर्तमान गुरुजनों को शाल भेंटकर सम्मानित किया तथा विद्यालय से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं।
महासमुंद
कोमाखान में निकली 1 किलोमीटर से अधिक लंबी तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
र घर तिरंगा अभियान के तहत कोमाखान में एक किलोमीटर से अधिक लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों विद्यार्थी, युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। नगर में देशभक्ति के नारों और गीतों के बीच जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
राज्य सरकार
दंत चिकित्सा महाविद्यालय में नशामुक्ति कार्यक्रम, युवाओं ने लिया जागरूकता का संकल्प
शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ और ‘मिशन स्पंदन’ के संयुक्त तत्वावधान में विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन ‘10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के अंतर्गत हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों और महाविद्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया।
रायपुर
आजादी की धुन में 100 युवा कलाकारों ने एक साथ छेड़ी देशभक्ति की तान, देशप्रेम से सराबोर हुआ माहौल
‘आजादी की धुन’ समारोह में 100 युवा कलाकारों ने विभिन्न वाद्ययंत्रों पर एक साथ देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।
स्टार्टअप
कम बजट में स्टार्टअप : घर से शुरू करें अचार, पापड़ और बड़ी का कारोबार, मिलेगा बेहतर मुनाफा
यदि घर में रसोई, जरूरी बर्तन और सामान सुखाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है तो अचार, पापड़ और बड़ी बनाने का व्यवसाय करीब 15 से 30 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है। शुरुआत में कच्ची सामग्री पर 5 से 8 हजार रुपए मसाले और खाद्य तेल पर 3 से 5 हजार रुपए पैकेट-बोतल पर 3 से 6 हजार रुपए तथा सीलिंग और वजन मशीन पर लगभग 3 से 5 हजार रुपए खर्च हो सकते हैं।
महासमुंद
सरस्वती शिशु मंदिर में आया सावन झूम के कार्यक्रम में छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
महासमुंद के सरस्वती शिशु मंदिर में बालिका शिक्षा के तहत आया सावन झूम के कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक, पूजन और हवन हुआ। छात्राओं ने सावन के गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
रायपुर संभाग
IISER पुणे में पीएमश्री शिक्षकों का प्रशिक्षण, गतिविधियों से आसान होगा विज्ञान और गणित
IISER पुणे में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के 100 पीएमश्री शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों ने विज्ञान और गणित को रोचक, सरल और गतिविधि आधारित तरीके से पढ़ाने की आधुनिक तकनीकें सीखीं।
रायपुर संभाग
हरेली तिहार: किसानों ने कृषि औजारों और पशुधन की पूजा कर निभाई परंपरा
हरेली पर्व को लेकर गांव के बच्चों और युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कृषि औजारों और पशुधन की पूजा में परिवार के सदस्यों के साथ भाग लिया और पर्व से जुड़ी परंपराओं को करीब से समझा। गांव के बुजुर्गों ने बच्चों को हरेली का धार्मिक, सांस्कृतिक और कृषि से जुड़ा महत्व बताया। उन्होंने समझाया कि यह पर्व किसानों, पशुधन, धरती और प्रकृति के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है।
राज्य सरकार
मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम: पारंपरिक खेल, छत्तीसगढ़ी व्यंजन और लोक संस्कृति रही आकर्षण
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पारंपरिक खेल, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, लोकगीत-नृत्य और रहचुली आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे।
शिक्षा
भारत 2047 के लक्ष्य में साक्षरता की अहम भूमिका, डाइट में उल्लास अभियान पर हुई परिचर्चा
डाइट महासमुंद में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से परिचर्चा आयोजित की गई। छात्राध्यापकों से जिले को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। 15 अगस्त को विभिन्न जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
रायपुर
हरेली की धूम : परंपरा, आस्था और उत्साह से सज रहा प्रदेश का पहला लोकपर्व
हरेली पर्व पर छत्तीसगढ़ में कृषि संस्कृति और लोक परंपराओं की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है। किसान कृषि औजारों की पूजा कर प्रकृति के प्रति आभार जताते हैं, वहीं गेड़ी, नारियल फेंक जैसे पारंपरिक खेल और छत्तीसगढ़ी पकवान इस पर्व की रौनक बढ़ाते हैं।
रायपुर संभाग
गोढ़ी स्कूल के नए भवन में शुरू हुआ पढ़ाई का नया सफर, पूजा-अर्चना के बाद विद्यार्थियों ने किया प्रवेश
आरंग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी के नवनिर्मित भवन में मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। नए भवन में विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं और अनुकूल वातावरण मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।