"ED" के लिए 5012 परिणाम मिले
क्रिकेट
रिंकू ने मचाई तबाही, मेरठ मैवेरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 5 रन से हराया
रिंकू सिंह की तूफानी नाबाद 55 रन की पारी के दम पर मेरठ मैवेरिक्स ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स को DLS नियम के तहत 5 रन से हराया। इस जीत के साथ मेरठ ने यूपी टी20 लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अंकतालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
राज्य सरकार
प्राकृतिक सौंदर्य के बीच नया आकर्षण बना वुडन ब्रिज, बिलासा ताल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां
बिलासा ताल में 24.38 लाख रुपये की लागत से बने आकर्षक वुडन ब्रिज का लोकार्पण किया गया। इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ बिलासा ताल की खूबसूरती और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
राज्य सरकार
चिरायु योजना से बदली 11 साल की किनामिका की जिंदगी, मुफ्त इलाज से परिवार को मिली राहत
मुंगेली के ग्राम नारायणपुर निवासी 11 वर्षीय किनामिका साहू बाल मधुमेह से पीड़ित है। निजी अस्पताल में इलाज पर परिवार को हर महीने 10 से 12 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। चिरायु टीम की पहल से बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार शुरू हुआ और योजना के तहत उसे निःशुल्क ग्लूकोमीटर व इंसुलिन उपलब्ध कराई गई। इससे बच्ची के नियमित इलाज में सुविधा मिली और परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम हुआ।
खेल
पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टॉप-8 में भारत, हाई-फाइव ने भी खींचा सबका ध्यान
मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टॉप-8 में जगह बना ली। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया, लेकिन हाई-फाइव के जरिए खेल भावना का संदेश दिया। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल किए, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा।
रायपुर संभाग
गांव में कुल्हाड़ी लेकर सड़कों पर दौड़ा युवक, एक की हत्या, 7 घंटे के कड़े ड्रामे के बाद आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद के पेंड्रा गांव में युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कई घंटे तक हथियार लेकर गांव में घूमता रहा और फिर कमरे में बंद हो गया। पुलिस ने करीब 5 से 7 घंटे की मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर
काम किए बिना भुगतान के दबाव में CMO और सब-इंजीनियर से गाली-गलौज, पालिका अध्यक्ष पर FIR दर्ज
रायपुर जिले के अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ CMO निलेश केरकेट्टा और सब-इंजीनियर दुशांत चौहान से कथित गाली-गलौज, धमकी और अभद्र व्यवहार के आरोप में FIR दर्ज की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, बिना काम कराए भुगतान करने के दबाव को लेकर कार्यालय में करीब 20 मिनट तक विवाद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लाइफ स्टाइल
रात के बचे हुए चावल से सुबह बनाएं गरमा-गरम पराठे, जानें आसान तरीका
बचे हुए चावल को फेंकने के बजाय प्याज, हरी मिर्च और मसालों के साथ मिलाकर स्वादिष्ट और क्रिस्पी पराठे बनाए जा सकते हैं। यह आसान रेसिपी नाश्ते के लिए बढ़िया विकल्प है, जिसे दही, अचार या चटनी के साथ परोसा जा सकता है।
राज्य सरकार
नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर में ‘स्रोत महोत्सव 2026’ का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नदी और जलस्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीक, पारंपरिक ज्ञान और जनभागीदारी के माध्यम से नदियों के उद्गम स्थलों और जलग्रहण क्षेत्रों के संरक्षण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
छत्तीसगढ़
महासमुंद में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की दस्तक, 1 किमी क्षेत्र संक्रमित घोषित
महासमुंद के ग्राम छिलपावन में सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने 1 किमी क्षेत्र को इनफेक्टेड और 1 से 10 किमी क्षेत्र को सर्विलेंस जोन घोषित किया है। 10 किमी दायरे में सूअरों की आवाजाही व बिक्री पर रोक लगाई गई है। संक्रमित सूअरों की कलिंग और सैनिटाइजेशन के साथ प्रभावित पशुपालकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
राज्य सरकार
दंतेवाड़ा में माउस डियर का रेस्क्यू, इलाज के बाद बचेली वन क्षेत्र में छोड़ा
दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में कुत्तों के पीछा करने से घबराकर पहुंचा माउस डियर वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार के बाद उसे बचेली वन क्षेत्र के प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने नागरिकों से वन्यजीव दिखने पर दूरी बनाए रखने और तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।
फुटबॉल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के संन्यास की आहट, जानें क्या बोले दिग्गज फुटबॉलर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संकेत दिया है कि मौजूदा सऊदी प्रो लीग सत्र उनके पेशेवर फुटबॉल करियर का आखिरी साल हो सकता है। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने कहा कि वह शानदार विरासत छोड़ना चाहते हैं और फुटबॉल के बाद की जिंदगी के लिए भी उन्होंने योजनाएं बना रखी हैं।
धमतरी में स्वामित्व योजना की बड़ी उपलब्धि, 50 हजार से अधिक परिवारों को मिले अधिकार अभिलेख
धमतरी जिले में स्वामित्व योजना के तहत 501 राजस्व ग्रामों में ड्रोन सर्वे कराया गया है। अब तक 312 ग्रामों के अभिलेख पोर्टल पर अपलोड हो चुके हैं और 50 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख पात्र परिवारों को वितरित किए गए हैं। इससे ग्रामीणों को संपत्ति का वैधानिक स्वामित्व प्रमाण मिलने के साथ बैंकिंग व अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेने में मदद मिलेगी।