"ED" के लिए 5021 परिणाम मिले
रायपुर
खाड़ी के सिस्टम से छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, कोरबा में टूटे रिकॉर्ड, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर तेज हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। कोरबा में सबसे ज्यादा 170 मिमी बारिश हुई, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना जताई है।
शिक्षा
सेवानिवृत्ति के बाद भी बच्चों की फिक्र करने वाली चंचला गुप्ता ने स्कूल को दीं 222 थालियां
महासमुंद की शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चत्तर माध्यमिक शाला की सेवानिवृत्त शिक्षिका चंचला गुप्ता ने सेवा भावना की मिसाल पेश की। उन्होंने बच्चों की सुविधा के लिए 222 थालियां भेंट करने के साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया और प्राथमिक उपचार बॉक्स व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सामग्री भी प्रदान की।
तकनीक
Google Pixel 11 Series लॉन्च, Tensor G6 और Gemini AI के साथ मिले दमदार फीचर्स
Google ने भारत में Pixel 11 Series के चार नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हैं। नए फोन Tensor G6 चिप, Gemini AI और कई नए कैमरा फीचर्स के साथ आए हैं। भारत में कीमत 89,999 रुपए से शुरू होती है और बिक्री 20 अगस्त से होगी।
कारोबार
200 रुपए किलो पनीर सप्लाई पर सवाल, 420 रुपए लागत के बीच बढ़ी मिलावट की चिंता
दूध से एक किलो पनीर तैयार करने में करीब 420 रुपए तक का खर्च आने का अनुमान है। दूसरी ओर, होटलों और ढाबों को बड़े पैमाने पर करीब 200 रुपए ये किलो की दर से पनीर सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है।बाजार में खुले तौर पर करीब 360 रुपए किलो में बिक रहे पनीर की कीमत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
राष्ट्रीय
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 3 लोगों की मौत, एक घायल
हरसूद थाना क्षेत्र में जोगीबेड़ा के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि एक घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।
राज्य सरकार
गजरथ यात्रा-भाग 02 का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन, बेहतर कार्य करने वाले वनकर्मियों को मिला सम्मान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में मानव-हाथी द्वंद्व कम करने, वन्यजीव संरक्षण और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जशपुर वनमंडल की पहल दर्ज है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
शिक्षा
इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ा मौका,874 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर के कुल 874 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के डिग्री व डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2026 है। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जबकि चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार वेतन मिलेगा।
क्रिकेट
जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, कपिल देव की खास सूची में बनाई अपनी जगह
रवींद्र जडेजा ने गॉल टेस्ट में 350 टेस्ट विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया। वह 4000 से ज्यादा रन और 350 से ज्यादा विकेट लेने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय बने। इसके साथ ही जडेजा 350 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय और सबसे सफल बाएं हाथ के स्पिनरों में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
राष्ट्रीय
भर्तियों पर नया बवाल : JSSC-CGL रद्द होते ही सड़क पर उतरे नौकरीपेशा युवा, अब CBI जांच पर अड़े छात्र
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के हेमंत सोरेन सरकार के फैसले के बाद विवाद और गहरा गया है। जहां परीक्षा रद्द होने से आंदोलन कर रहे छात्रों ने इसे आधी जीत बताया है, वहीं JSSC-CGL के जरिए नौकरी पा चुके कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। उनका दावा है कि उनकी नियुक्ति हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के आदेश के बाद हुई थी और कानूनी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी।
संपादकीय
रूपकुमारी की राष्ट्रीय पहचान से बदलेगा छत्तीसगढ़ का सियासी शक्ति संतुलन
महासमुंद के एक छोटे से गांव से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ सफर महज डेढ़ दशक में राष्ट्रीय राजनीति के क्षितिज पर स्पष्ट तस्वीर बनकर उभरा है। सवाल अब सिर्फ इतना नहीं है कि रूपकुमारी चौधरी को भाजपा ने राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कमान क्यों सौंपी; बड़ा सवाल यह है कि इस राष्ट्रीय उभार से छत्तीसगढ़ की राजनीति और खासकर महासमुंद के पुराने सियासी समीकरण किस दिशा में जाएंगे...
राष्ट्रीय
अवैध खदान में डूबने से 14 वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने शाहपुरा-पाटन मार्ग किया जाम
ग्राम सहसन में अवैध रूप से खोदी गई खदान में डूबने से 14 वर्षीय अंशु पटेल की मौत हो गई। खेत से लौटते समय पैर फिसलने से वह पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर शाहपुरा-पाटन मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
नागपंचमी पर मुख्यमंत्री साय ने किया शिव आराधना, छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
नागपंचमी और सावन मास के पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में परिवार के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान में शामिल होकर शिवलिंग का निर्माण और अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की कामना की।