ताज़ा खबरें
5280 समाचार
सेहत
औषधीय गुण : तनाव से नींद तक, केसर दूध के कई फायदे, ज्यादा पीना हो सकता है नुकसान
केसर वाला दूध स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, तनाव कम करने, बेहतर नींद लाने, पाचन सुधारने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद कर सकता है। वहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि केसर का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से एलर्जी, पेट संबंधी समस्याएं, ब्लड प्रेशर में बदलाव और शरीर में अत्यधिक गर्मी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
गरियाबंद
तेंदुए का हमला : 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत का माहौल
चट्टानपारा गांव में गुरुवार रात एक सात वर्षीय बालक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे जंगल की ओर खींचने का प्रयास किया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए को खदेड़कर उसे बचा लिया। इस हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
रायपुर
हादसा : राजधानी में बिजली ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग
राजधानी के कोटा क्षेत्र में शुक्रवार को एक विद्युत ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफॉर्मर से तेज लपटें और घना धुआं उठने लगा, जिसे दूर से भी देखा गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।प्रारंभिक जांच में आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
स्टेट कैपिटल : रीजन में शामिल होने से विकास को मिलेगी नई गति
राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिला स्तरीय व्यापारी महाअधिवेशन का आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम में राजनांदगांव को स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल किए जाने को क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया गया। नेताओं ने कहा कि इससे व्यापार और उद्योग को नई गति मिलेगी।
मनोरंजन
बारात : प्यार के लिए समाज से भिड़ी रजनी, उल्का गुप्ता की नई फिल्म का ट्रेलर चर्चा में
उल्का गुप्ता की आगामी फिल्म रजनी की बारात का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उल्का एक बिंदास लड़की के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकल पड़ती है। फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कारोबार
LIC का धमाका : चौथी तिमाही में मुनाफा 23% उछला, डिविडेंड और बोनस शेयर की तारीखों का हुआ एलान
Life Insurance Corporation of India ने FY26 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 23% की बढ़त के साथ ₹23,467 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम ₹1.65 लाख करोड़ और निवेश आय ₹1.09 लाख करोड़ रही।
बलरामपुर-रामानुजगंज
चंदन युग की शुरुआत : तेजतर्रार IAS ने संभाली जिले की कमान, कड़े तेवर और विकास पर फोकस
जिले की नई कलेक्टर के रूप में 2016 बैच की IAS अधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।
राजनीति
सीक्रेट रूम खत्म : अब आर-पार दिखेगा काम, ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांच वाले दफ्तर ने बदला सरकार का वर्क कल्चर
संचार मंत्री Jyotiraditya Scindia ने नई दिल्ली के संचार भवन में अपने पारंपरिक बंद कार्यालय को पूरी तरह पारदर्शी ‘ग्लास ऑफिस’ में बदल दिया है। भारी दीवारों और पुराने फर्नीचर की जगह अब शीशे की दीवारें और मॉडर्न इंटीरियर हैं, जिससे कार्यालय खुला और सुलभ दिखाई देता है।
कोरबा
खुलासा : 24 घंटे में बिजली तार चोरी कांड के 5 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने बिजली तार चोरी के बड़े मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। थाना बांकीमोंगरा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 12-13 मई की रात सिंघाली क्षेत्र में हुआ था, जहां अज्ञात चोरों ने लगभग 3100 मीटर विद्युत तार चोरी कर बिजली पोल को भी नुकसान पहुंचाया था।
रायपुर
सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण और समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।चिरमिरी में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने पेयजल संकट, शिक्षा व्यवस्था और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कुछ मामलों में कार्रवाई भी की।
महासमुंद
अनोखी पहल : कलेक्ट्रेट से अधिकारियों की सामूहिक बस यात्रा, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश
सुशासन तिहार के तहत जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी पहल की। कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम को समाधान शिविर के लिए सामूहिक बस यात्रा के माध्यम से रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत, कार्बन उत्सर्जन में कमी और शासकीय कार्यों में मितव्ययिता को बढ़ावा देना था।
धर्म
कृष्ण लीला : जया किशोरी जी के प्रवचन , बना आध्यात्मिक माहौल
जया किशोरी के श्रीमुख से बीना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान भजन, संकीर्तन और श्रीकृष्ण भक्ति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। जया किशोरी जी अपने प्रवचनों के माध्यम से समाज को संस्कार, सकारात्मकता और आध्यात्म का संदेश दे रही हैं।