Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
ताज़ा खबरें 5280 समाचार
महासमुंद
आक्रोश : युवक की मौत के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने थाना घेरा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
महासमुंद जिले के ग्राम बकमा निवासी 23 वर्षीय चितरंजन पटेल की इलाज के दौरान मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 15 अप्रैल को पुरानी रंजिश में हुए जानलेवा हमले के बावजूद पुलिस ने समय पर सख्त कार्रवाई नहीं की।
कीर्तिमान न्यूज 22 May 2026
विदेश
आईएमडी : जलवायु संकट और गहरा सकता है सुपर अल नीनो, एक्सपर्ट अलर्ट
अल नीनो के संभावित सुपर रूप को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है।राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन के अनुसार जुलाई तक इसके विकसित होने की 80 प्रतिशत संभावना है, जिससे वैश्विक तापमान, भीषण गर्मी, सूखा और बाढ़ जैसी चरम मौसम घटनाएं बढ़ सकती हैं।
कीर्तिमान नेटवर्क 22 May 2026
रायपुर
निःशुल्क इलाज : चिरायु योजना से स्वस्थ बच्चों ने जताया आभार
सुशासन तिहार के दौरान बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के करहीबाजार में चिरायु योजना से लाभान्वित दो बच्चों ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद कार्ड भेंट किया।दोनों बच्चों का इलाज और ऑपरेशन सरकारी योजना के तहत निःशुल्क हुआ, जिससे उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिली और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ।मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
कीर्तिमान डेस्क 22 May 2026
रायपुर
प्रदर्शन : महंगाई के बीच बढ़ी स्कूल फीस, कांग्रेस ने सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सरकारी स्कूलों में स्थानीय शुल्क बढ़ाए जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी रायपुर स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने जॉइंट डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापस लेने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से ही महंगाई से परेशान जनता पर सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ाकर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर असर डालने वाला कदम बताया।
कीर्तिमान डेस्क 22 May 2026
महासमुंद
विश्व रेडक्रॉस दिवस : 500 स्टीकर के जरिए चला जनजागरूकता अभियान
विश्व रेडक्रॉस दिवस 2026 के तहत महासमुंद जिला शाखा द्वारा संचालित रेडक्रॉस स्टीकर अभियान का सफल समापन हुआ। अभियान की शुरुआत विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर की गई। जिले में 500 स्टीकर के माध्यम से जनजागरूकता और सहयोग राशि संग्रहण का कार्य किया गया।
कीर्तिमान न्यूज 22 May 2026
रायपुर
उच्च शिक्षा : मंत्री टंक राम वर्मा का सख्त संदेश, कॉलेजों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने नए शिक्षा सत्र की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मोपका निपनिया महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य अनुपस्थित मिलीं, स्टाफ की उपस्थिति बेहद कम पाई गई और वित्तीय अभिलेख भी उपलब्ध नहीं थे, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताई।
कीर्तिमान डेस्क 22 May 2026
कांकेर (उत्तर बस्तर)
हादसा : तेंदूपत्ता लदा ट्रक जलकर खाक, लाखों का नुकसान
एक तेंदूपत्ता से लदा ट्रक अचानक आग लगने की घटना में पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को वाहन रोकने या माल बचाने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते पूरा ट्रक और उसमें भरा तेंदूपत्ता राख में बदल गया, जिससे लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
कीर्तिमान डेस्क 22 May 2026
रायपुर
परीक्षाएं : PSC मेन्स और D.El.Ed एग्जाम साथ होने से बढ़ी चिंता, समाधान की मांग
छत्तीसगढ़ में D.El.Ed द्वितीय वर्ष की परीक्षा और CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ गई है। 8 जून 2026 को D.El.Ed परीक्षा निर्धारित है, जबकि CGPSC मेन्स 6 से 9 जून तक चलेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि दोनों परीक्षाएं उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
कीर्तिमान डेस्क 22 May 2026
भारत
महासौगात : 24 मई को खुलेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, मात्र 35 मिनट में तय होगा सफर
उत्तर प्रदेश में 63 किलोमीटर लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन 24 मई 2026 को होने जा रहा है। इस हाईटेक एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफर करते हुए अब लखनऊ से कानपुर सिर्फ 35 से 45 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।
कीर्तिमान न्यूज 22 May 2026
कांकेर (उत्तर बस्तर)
विवाद : प्रसूता और नवजात की मौत से हड़कंप स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोली
भानुप्रतापपुर (कांकेर) में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक आदिवासी महिला और उसके नवजात शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर इलाज और उचित देखरेख नहीं मिली, साथ ही सोनोग्राफी मशीन खराब होने और एम्बुलेंस सुविधा न मिलने से उन्हें निजी केंद्र जाना पड़ा।
कीर्तिमान डेस्क 22 May 2026
सक्ती
कार्रवाई : सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित, खाद गड़बड़ी में प्रशासन सख्त
जिले में खाद की कालाबाजारी और अनियमित बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग की छापेमारी में सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जांच में कई अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। सभी संबंधित दुकानदारों को सात दिन के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया गया है, अन्यथा उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।
कीर्तिमान डेस्क 22 May 2026
खेल
हाई कोर्ट : विनेश फोगाट केस में केंद्र को विशेषज्ञ समिति बनाने के निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स चयन ट्रायल से बाहर किए जाने पर भारतीय कुश्ती महासंघ को फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि मातृत्व किसी खिलाड़ी के करियर में बाधा नहीं बनना चाहिए और मामले की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने के निर्देश दिए हैं।
कीर्तिमान नेटवर्क 22 May 2026
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें