"विदेश" के लिए 512 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
सिंधु जल संधि : पानी के संकट से बौखलाया पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी युद्ध की गीदड़भभकी
सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जल हितों को लेकर युद्ध जैसी स्थिति की चेतावनी दी है, जबकि भारत सिंधु नदी प्रणाली से जुड़े अपने प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। पाकिस्तान को आशंका है कि इससे उसकी कृषि, बिजली उत्पादन और अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
धर्म
जयकारों से गूंजी बाबा नगरी : देवघर में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले का आगाज़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आषाढ़ पूर्णिमा के साथ देवघर में विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले का शुभारंभ हो गया है। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल आने वाले लाखों शिवभक्त बाबाधाम पहुंचने लगे हैं। बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से लंबी कतारें लगी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अरघा सिस्टम लागू किया गया है।
जांजगीर-चांपा
खुलासा : पाकिस्तान से संपर्क के आरोप में युवक हिरासत में, ATS जांच की तैयारी
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में उसके पाकिस्तान की ISI समेत कई विदेशी संपर्कों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर साइबर जांच शुरू कर दी है, जबकि मामले को ATS को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है।
राष्ट्रीय
भारत-चीन : नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक आज से, क्या अजित डोभाल के सामने झुकेगा चीन?
भारत की मेजबानी में सोमवार से BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और उच्च प्रतिनिधियों की 16वीं बैठक शुरू हो रही है। दो दिवसीय इस अहम बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval करेंगे। आधिकारिक तौर पर बैठक का फोकस आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और नई तकनीकों के दुरुपयोग जैसी वैश्विक चुनौतियों पर रहेगा, लेकिन सबसे अधिक ध्यान भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर होगा।
देश
देशभर में नीट यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न: 22 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल, रफ वर्क के लिए मिला एक्स्ट्रा टाइम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से आयोजित नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा रविवार को पूरे देश में शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो गई। इस देशव्यापी परीक्षा में शामिल होने के लिए भारत और विदेशों से कुल 22,80,054 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा को लेकर आज सुबह से ही देश के अलग-अलग शहरों में बने सेंटर्स पर छात्रों और अभिभावकों की भारी भीड़ देखी गई। एनटीए ने इस बार सुरक्षा और नियमों को लेकर खास गाइडलाइंस जारी की थीं, जिनका पालन न करने की वजह से कई जगहों पर छात्रों को परीक्षा से वंचित भी होना पड़ा।
रक्षा
बड़ी खबर : भारतीय वायुसेना आखिर क्यों खरीद रही है ब्रिटेन से कबाड़ हो चुके जगुआर विमान? जानिए इसके पीछे का मास्टरप्लान
भारतीय वायुसेना (IAF) ब्रिटेन से 9 पुराने SEPECAT Jaguar लड़ाकू विमान खरीदने जा रही है, लेकिन इनका इस्तेमाल उड़ान भरने के लिए नहीं किया जाएगा। इन विमानों को मुख्य रूप से स्पेयर पार्ट्स के स्रोत के रूप में खरीदा जा रहा है ताकि भारतीय वायुसेना के मौजूदा Jaguar बेड़े को लंबे समय तक ऑपरेशनल रखा जा सके।
क्रिकेट
ट्राई-सीरीज फाइनल : क्या टीम इंडिया की जर्सी पहनने से पहले दांबुला में दिखेगा वैभव का वो हरारे वाला रूप?
इंडिया और श्रीलंका के बीच ट्राई-सीरीज के फाइनल में सभी की नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है, लेकिन बड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन का उनका इतिहास उन्हें फाइनल का सबसे चर्चित खिलाड़ी बना रहा है।
विदेश
बढ़ीं अटकलें : क्या मध्य-पूर्व में इस्लामिक नाटो की नींव पड़ रही है? काहिरा में चार देशों की अहम बैठक
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े घटनाक्रमों के बीच मुस्लिम देशों के संभावित नए कूटनीतिक एवं सुरक्षा गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी संदर्भ में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार रविवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचेंगे, जहां मिस्र, सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के विदेश मंत्री 'R-4' समूह की चौथी बैठक में हिस्सा लेंगे।
विदेश
फ्लाइंग व्हाइट हाउस : राष्ट्रपति ट्रंप ने पेश किया नया एयरफोर्स वन, कतर से मिले 3300 करोड़ के इस विमान पर अमेरिका में बवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कतर से मिले 400 मिलियन डॉलर (करीब 3,300 करोड़ रुपये) के आलीशान Boeing 747-8 जेट को नए अस्थायी Air Force One के रूप में पेश किया है। विमान को राष्ट्रपति की जरूरतों के मुताबिक आधुनिक संचार, सुरक्षा और मिसाइल-रोधी प्रणालियों से लैस किया गया है।
राष्ट्रीय
सिंधु जल संधि : भारत के कड़े रुख से बैकफुट पर पाकिस्तान, UNSC में लगाई गुहार
सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने भारत पर नदियों के जल प्रवाह को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उठाया है। इशाक डार ने कहा कि भारतीय परियोजनाएं पाकिस्तान की जल और खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं, जबकि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर अपने सख्त रुख पर कायम है।
शिक्षा
NEET Re-Exam : सरकार के फुलप्रूफ दावों की खुली पोल, नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का सेंटर, पास में पासपोर्ट तक नहीं
NEET री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नागपुर के छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद को स्थानीय केंद्रों की जगह अबू धाबी परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया। शिकायत के बाद NTA ने इसे तकनीकी गलती मानते हुए सेंटर बदलने का आश्वासन दिया है। घटना ने परीक्षा प्रबंधन की विश्वसनीयता और तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राष्ट्रीय
सख्ती तेज : भीलवाड़ा में फर्जी पेपर बेचने वाला छात्र हिरासत में, टेलीग्राम नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा
राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस ने NEET री-एग्जाम से ठीक पहले एक छात्र को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर सोशल मीडिया ऐप टेलीग्राम पर फर्जी प्रश्नपत्र बेचने का नेटवर्क चला रहा था। आरोपी ने ‘पेपर माफिया’ नाम से एक चैनल बना रखा था और वीपीएन की मदद से विदेशी सर्वर (अमेरिका) के जरिए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा था ताकि जांच एजेंसियों से बच सके।