"विदेश" के लिए 512 परिणाम मिले
रक्षा
साइलेंट डिप्लोमेसी : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक में 3 दौर की सीक्रेट टॉक, क्या पाक में खुलेगा IIT कैंपस?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान संबंध बेहद तनावपूर्ण दौर में हैं, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार दोनों देशों के रणनीतिकारों के बीच बैकचैनल (Track-2) वार्ता के तीन दौर पूरे हो चुके हैं। पाकिस्तान के कुछ पूर्व राजनयिकों और बुद्धिजीवियों का मानना है कि आर्थिक संकट और बढ़ती क्षेत्रीय चुनौतियों के बीच भारत के साथ संवाद बहाल करना पाकिस्तान के हित में है।
महासमुंद
गड्ढों में गुम हुआ विकास : 40 साल पुरानी सड़क की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीण बोले— अब सड़क नहीं तो आंदोलन तय
बागबाहरा नगर पालिका क्षेत्र से गुजरने वाली लोक निर्माण विभाग (PWD) की लगभग 40 साल पुरानी सड़क, जो NH-353 को पिथौरा से जोड़ती है, गंभीर बदहाली का शिकार हो चुकी है। सोनदादर, लालपुर, आमगांव, लमकेनी और तिलाईदादर जैसे गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग अब बड़े-बड़े गड्ढों, मिट्टी कटाव, ध्वस्त किनारों और झाड़ियों से भरा हुआ है। सड़क के कई हिस्सों में 4–5 फीट तक गहरे खड्डे बन चुके हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
शेयर बाजार
मस्क का धमाका : स्पेसएक्स की बम्पर लिस्टिंग से हिली वॉल स्ट्रीट, भारतीय निवेशक ऐसे पा सकते हैं कमाई का रॉकेट
एलन मस्क की SpaceX ने अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त IPO लिस्टिंग के साथ इतिहास रच दिया है। कंपनी का वैल्यूएशन लगभग $2.1 ट्रिलियन तक पहुंच गया, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल हो गई है। लिस्टिंग के दौरान शेयर प्राइस में तेज उछाल देखने को मिला और शुरुआती निवेशकों को भारी मुनाफा हुआ। इस खबर के बाद भारतीय निवेशकों में भी स्पेसएक्स में निवेश को लेकर काफी उत्साह बढ़ गया है।
राष्ट्रीय
ग्रीन मोबिलिटी क्रांति : देश में अब 100% इथेनॉल (E100) से दौड़ेंगे वाहन, गडकरी ने दी कानूनी मंजूरी
भारत ने वैकल्पिक और हरित ईंधन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए E100 (100 प्रतिशत इथेनॉल आधारित) ईंधन से चलने वाले वाहनों को कानूनी मान्यता दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने घोषणा की कि E100 वाहनों के नियमों को मंजूरी देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। इसके बाद देश में पूरी तरह इथेनॉल आधारित वाहनों के व्यावसायिक उपयोग का रास्ता साफ हो गया है।
रायपुर
वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश
रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान में बड़ी चोरी की वारदात हुई है, जहां चोर करीब 7 लाख रुपए नकद से भरा पूरा लॉकर उखाड़कर ले गए। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए दुकान का CCTV DVR भी साथ ले लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह मिलने पर आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अर्थव्यवस्था
बढ़ेगी टेंशन : अवेंडस की रिपोर्ट में दावा—कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बिगाड़ सकती हैं भारत की ग्रोथ और महंगाई का गणित
अवेंडस वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत वित्त वर्ष 2026-27 में औसतन 90 डॉलर प्रति बैरल तक के कच्चे तेल की कीमतों का सामना कर सकता है। हालांकि यदि ब्रेंट क्रूड लंबे समय तक इस स्तर से ऊपर बना रहता है, तो GDP ग्रोथ घट सकती है, महंगाई बढ़ सकती है और चालू खाता घाटा (CAD) तेजी से बढ़ सकता है। रिपोर्ट में होर्मुज स्ट्रेट पर भारत की भारी ऊर्जा निर्भरता को भी बड़ा जोखिम बताया गया है।
राष्ट्रीय
भारतीय सेना : मिलेगा नया नेतृत्व, धीरज सेठ होंगे अगले आर्मी चीफ
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) नियुक्त करने का फैसला किया है। वर्तमान में सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत धीरज सेठ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। बख्तरबंद कोर से जुड़े रहे धीरज सेठ दक्षिणी कमान, दक्षिण-पश्चिमी कमान और 21 कोर जैसी महत्वपूर्ण सैन्य इकाइयों का नेतृत्व कर चुके हैं। करीब चार दशक के सैन्य अनुभव के साथ अब उनके सामने सेना के आधुनिकीकरण, सीमाई सुरक्षा और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप सैन्य तैयारियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
राष्ट्रीय
जी7 शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा पर वहां के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और G7 शिखर सम्मेलन में भारत तथा ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।
ओटीटी
अब होगा हिसाब ट्रेलर रिलीज : रहस्य, बदले और मानव तस्करी के काले कारोबार की कहानी
अब होगा हिसाब ऐसी वेब सीरीज के रूप में सामने आ रही है, जिसमें भाईचारे की भावनाएं, अपराध की दुनिया, रहस्य, विश्वासघात और बदले की कहानी एक साथ देखने को मिलेगी। ट्रेलर ने दर्शकों के सामने कई सवाल खड़े किए हैं और कहानी के कई पहलुओं को रहस्य में रखा है। मजबूत स्टारकास्ट, दिलचस्प कथानक और सस्पेंस से भरपूर प्रस्तुति के कारण यह सीरीज ओटीटी दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव साबित हो सकती है। अब सभी की निगाहें 18 जून पर टिकी हैं, जब यह कहानी पूरी तरह दर्शकों के सामने आएगी।
यूरोप को जयशंकर का आईना : बोले- यूरोपीय हथियार दशकों से भारत के खिलाफ इस्तेमाल होते रहे हैं
फिनलैंड में एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस से तेल खरीदने पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यूरोप में बने हथियार लंबे समय से भारत के खिलाफ इस्तेमाल होते रहे हैं। उन्होंने भारत की ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
देश
दिनेश त्रिवेदी का संदेश : भारत-बांग्लादेश मिलकर बन सकते हैं सबसे मजबूत लोकतंत्र
पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त का कार्यभार संभाला , उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश भाई-बहनों की तरह हैं और मिलकर दुनिया की बड़ी आर्थिक व लोकतांत्रिक शक्तियों में शामिल हो सकते हैं।
यात्रा
बादलों को चीरती आस्था : चंद्रशीला ट्रेक पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, इस सीजन अब तक 50 हजार से अधिक ने टेका मत्था
उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल चोपता, तुंगनाथ और चंद्रशीला में इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जून की गर्मी से राहत पाने और हिमालयी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से हजारों ट्रैकर और शिवभक्त यहां पहुंच रहे हैं।