ताज़ा खबरें
5280 समाचार
कोरबा
रेल हादसा टला : कुसमुंडा सायलो साइडिंग में मालगाड़ी का इंजन बेपटरी, 3 घंटे थमा रहा कोयला परिवहन
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की कुसमुंडा सायलो साइडिंग में कोयला लोडिंग के दौरान एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। प्रारंभिक जांच में ट्रैक पर जमा कोयले की मोटी परत को हादसे की वजह माना गया, जिससे इंजन का संतुलन बिगड़ गया और उसके छह पहिए बेपटरी हो गए। लोको पायलट और कर्मचारियों की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई। रेलवे की तकनीकी टीम ने करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद क्रेन और हाइड्रोलिक उपकरणों की मदद से इंजन को फिर पटरी पर चढ़ाया।
रायपुर
2 करोड़ के सोने की चोरी : 16 साल के वफादार कर्मचारी ने ही शोरूम से साफ किए डेढ़ किलो जेवर, CCTV फुटेज आया सामने
राजधानी के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स में 16 साल से काम कर रहे कर्मचारी सूरज साहू पर करीब 2 करोड़ रुपये के सोने के जेवर चोरी करने का आरोप लगा है। आरोपी की जिम्मेदारी रोजाना गहनों को तिजोरी में रखने की थी, लेकिन उसने 9 अप्रैल 2026 को कथित तौर पर करीब 1495 ग्राम सोना अपने पास छिपाकर शोरूम से बाहर निकाल लिया। 13 अप्रैल को स्टॉक ऑडिट में गहनों की कमी सामने आई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज में सूरज साहू जेवर ले जाते दिखाई दिया।
भारत
लुटेरी दुल्हनें : 10 लाख की चपत, अलवर के अजय की दास्तान सुन पुलिस भी हैरान!
Alwar में शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक दो बार कथित “लुटेरी दुल्हन गैंग” का शिकार बन गया। पीड़ित अजय शर्मा से शादी कराने के नाम पर दलालों ने लाखों रुपये ऐंठे, पहली दुल्हन सुहागरात पर नशीला पदार्थ देकर कैश और सामान लेकर फरार हो गई, जबकि दूसरी शादी में तलाकशुदा महिला की जानकारी छिपाकर फिर धोखा दिया गया।
खेल
चेपॉक में दहाड़ : मैच जिताने के बाद ईशान किशन ने CSK फैंस को किया गो होम का इशारा, वीडियो वायरल
Sunrisers Hyderabad ने चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में खेले गए मुकाबले में Chennai Super Kings को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। मैच के बाद Ishan Kishan का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह CSK के ‘Whistle Podu’ स्टेप की नकल करते और फैंस की ओर ‘गो होम’ का इशारा करते दिखे। इस पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। मुकाबले में ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेलकर SRH की जीत में अहम भूमिका निभाई।
कोरबा
शराब तस्करी : कोरबा में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 57 पौवा शराब के साथ दो गिरफ्तार
कोरबा जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दीपका पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक में 57 पौवा देशी प्लेन शराब भरकर दीपका से दर्री ले जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर शराब और होंडा शाइन बाइक जब्त की तथा दोनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रायपुर
महंगाई : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से महंगाई का दबाव बढ़ गया है, जिससे आम जनता, किसान और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट कॉस्ट बढ़ रही है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की चीजों जैसे सब्जी, दाल, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।
रायपुर
रंजिश : युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
रायपुर के आमासिवनी इलाके में पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विधानसभा थाना क्षेत्र में सुकृत खांडे नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिन में हुए विवाद के बाद रात में दोनों पक्ष आमने-सामने आए, जहां आरोपियों ने युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
कोरिया
खूनी वारदात : शक की आग में जला परिवार, पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा जेल
कोरिया जिले के ग्राम परसाभारी बुढार में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रंगसाय पंडो को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है। घटना के बाद मृतिका के चार छोटे बच्चों को चाइल्ड केयर संस्था में सुरक्षित रखा गया है।
रायगढ़
प्रशासन का हंटर : नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला पेट्रोल पंप सील, इधर लगातार दूसरी बार बढ़े तेल के दाम, जनता बेहाल
छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले में ईंधन संकट और प्रशासनिक कार्रवाई ने एक साथ हलचल मचा दी है। खरसिया स्थित वंदना पेट्रोल पंप पर सुरक्षा मानकों और उपभोक्ता सुविधाओं में गंभीर लापरवाही पाए जाने के बाद प्रशासन ने सोमवार रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंप को तत्काल सील कर दिया। वहीं दूसरी ओर, पिछले चार दिनों में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता की परेशानी और बढ़ गई है।
बिलासपुर
वारदात: विवाद से भड़का हमला, कारोबारी पर चाकू से वार, पुलिस जांच तेज
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक में सरस्वती स्टील के संचालक पशुपतिनाथ मिश्रा पर देर रात चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया गया कि पहले कमरे में लड़का-लड़की मिलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने खुद को अपमानित महसूस कर कुछ घंटों बाद अपने साथियों के साथ लौटकर कारोबारी के घर में घुसकर हमला कर दिया।
विदेश
सिंधु जल संधि : फिर बढ़ा भारत-पाक तनाव, हेग कोर्ट के फैसले को भारत ने ठुकराया
Indus Waters Treaty को लेकर भारत और Pakistan के बीच फिर तनाव बढ़ गया है। हेग स्थित Permanent Court of Arbitration के हालिया फैसले को पाकिस्तान अपनी जीत बता रहा है, लेकिन भारत ने इस अदालत और उसके फैसले को पूरी तरह अवैध और अमान्य करार दिया है। भारत का कहना है कि उसने कभी इस मध्यस्थता प्रक्रिया को मान्यता नहीं दी। यह विवाद किशनगंगा और रैटल जलविद्युत परियोजनाओं को लेकर बढ़ा है और अब यह केवल पानी के बंटवारे का मुद्दा नहीं, बल्कि भारत-पाकिस्तान के बीच रणनीतिक और कूटनीतिक तनाव का अहम हिस्सा बन गया है।
धमतरी
नई रणनीति : अब पुलिस पहुंचेगी पलक झपकते, 12 हाईटेक डायल-112 वाहन बने नई ताकत, मिनटों में पहुंचाएंगे मदद
धमतरी पुलिस को 12 नए अत्याधुनिक डायल-112 ईआरवी वाहन मिले हैं, जिससे जिले की आपातकालीन सहायता व्यवस्था और मजबूत हो गई है। पुलिस लाइन धमतरी में आयोजित विशेष कार्यशाला में अधिकारियों और वाहन चालकों को त्वरित रिस्पांस, संवेदनशील व्यवहार, आधुनिक तकनीक के उपयोग और सुरक्षित संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। ये हाईटेक वाहन अब 12 थाना क्षेत्रों में 24 घंटे सक्रिय रहेंगे और सड़क हादसे, महिला अपराध, विवाद व अन्य आपात स्थितियों में तेजी से पुलिस सहायता उपलब्ध कराएंगे।