ताज़ा खबरें
10467 समाचार
राज्य सरकार
Child Helpline 1098: स्कूलों में बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान
Child Helpline 1098: जांजगीर-चांपा जिले के स्कूलों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श सहित संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के उपायों की जानकारी दी गई।
कोरबा
Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस
Korba Hospital News: कोरबा के रानी धनराज कुंवर अस्पताल के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और FSL की टीम मामले की जांच कर रही है। अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ के साथ CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
राष्ट्रीय
Master Plan 2047: 150 KM ग्रीन कॉरिडोर से जुड़ेंगे पार्क और कॉलोनियां, बढ़ेगी हरियाली
Master Plan 2047: DDA दिल्ली में ग्रीन कॉरिडोर बनाएगा। यह करीब 150 किलोमीटर लंबा होगा। इससे पार्क और वन क्षेत्र जुड़ेंगे। कॉलोनियों से पार्कों तक पहुंच आसान होगी। योजना से हरियाली बढ़ेगी और प्रदूषण घटेगा।
राज्य सरकार
Education Minister Inspection: तर्रीघाट स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से जानीं समस्याएं
Education Minister Inspection: दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई, उपस्थिति और पाठ्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। विद्यार्थियों की मांग पर प्रार्थना स्थल में डोमशेड और विज्ञान कक्षा के लिए सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
क्रिकेट
India vs Sri Lanka: ध्रुव जुरैल के शानदार शतक से भारत ने बनाए 503 रन, श्रीलंका के 8 रन पर गिरे दो विकेट
IND vs SL Test: ध्रुव जुरैल की नाबाद 115 रन की शतकीय पारी से भारत ने कोलंबो टेस्ट की पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की। ऋषभ पंत ने भी 63 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक केवल 8 रन पर दो विकेट गंवा दिए।
शिक्षा
NEEPCO JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 7 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन
NEEPCO JE Recruitment 2026: इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभाग में जूनियर इंजीनियर के 7 पदों पर भर्ती निकाली है। पात्र डिप्लोमा उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा और चयनित अभ्यर्थियों को ₹29,300 से ₹1,09,700 तक वेतन मिलेगा।
महासमुंद
Girls Hostel: लाखों की मरम्मत के बाद भी टपक रही छात्रावास की छत, जांच की मांग लेकर कलेक्टर से मिला अजा समाज
Girls Hostel: महासमुंद के गुड़रूपारा स्थित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद छत से पानी टपकने और शौचालय-स्नानघर के दरवाजे टूटने की शिकायत सामने आई है। सर्व अजा समाज ने कलेक्टर से मुलाकात कर गुणवत्ताहीन एवं अधूरे मरम्मत कार्य की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और जिले के सभी छात्रावासों के नियमित निरीक्षण की मांग की है।
राज्य सरकार
National Eye Donation Fortnight: कबीरधाम में नेत्रदान को लेकर जागरूकता अभियान
National Eye Donation Fortnight: कबीरधाम जिले में 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान नेत्रदान के महत्व को लेकर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति की आंखों से प्राप्त कॉर्निया दो जरूरतमंद लोगों को दृष्टि दे सकता है।
शिक्षा
CG Vyapam Recruitmen: 100 से अधिक पदों की योग्यता में बदलाव, अब देनी होगी कॉमन परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
CG Vyapam Recruitmen: छत्तीसगढ़ सरकार ने CG Vyapam से होने वाली तृतीय श्रेणी भर्तियों के नियमों में बदलाव करते हुए 100 से अधिक पदों की योग्यता स्पष्ट कर दी है। समान योग्यता वाले पदों के लिए अब साझा परीक्षा आयोजित की जा सकेगी।
खेल
Hockey World Cup 2026: अर्जेंटीना से हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुआ भारत
Hockey World Cup 2026: अहम मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारत को 5-3 से हरा दिया। सुखजीत सिंह के दो और हार्दिक सिंह के एक गोल के बावजूद भारतीय टीम वापसी नहीं कर सकी। इस हार के साथ भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया और उसका 51 वर्षों से चला आ रहा खिताबी इंतजार फिर बढ़ गया।
महासमुंद
Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
Gambling Raid: बसना पुलिस ने साल्हेतराई स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। फार्म हाउस मालिक समेत दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से ₹8,500 नकद, चार मोटरसाइकिल, चार स्मार्टफोन और ताश के पत्तों सहित ₹2.08 लाख का सामान जब्त किया है।
महासमुंद
Jagannath Yatra: माहेश्वरी समाज ने बेमेतरा के 200 श्रद्धालुओं का किया भव्य अभिनंदन
पुरी में भगवान श्री जगन्नाथ की यात्रा से लौट रहे बेमेतरा माहेश्वरी समाज के करीब 200 श्रद्धालुओं का महासमुंद रेलवे स्टेशन पर फूलमालाओं और बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया। महासमुंद माहेश्वरी समाज ने उनके विश्राम और जलपान की भी व्यवस्था की।