ताज़ा खबरें
10467 समाचार
शिक्षा
CG Teacher Recruitment: 5,000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, पहली बार CBT से होगा चयन
CG Teacher Recruitment: सरकार जल्द ही 5,000 शिक्षकों की सीधी भर्ती करेगी। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पहली बार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट विद्यालयों के 3,066 पदों पर संविदा भर्ती जारी है। स्कूलों में बायोमेट्रिक उपस्थिति, स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई और नए भवनों के निर्माण पर भी जोर दिया जा रहा है।
रायपुर संभाग
Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस
Rajiv Lochan Temple में दर्शन के दौरान महिला श्रद्धालु के गले से करीब 30 हजार रुपये का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
Ganja Smuggling: कोमाखान पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 37.400 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपी गांजा ओडिशा के भवानीपटना से राजस्थान के कोटा ले जाने की तैयारी में थे। जब्त सामान की कुल कीमत 18.95 लाख रुपये बताई गई है।
रायपुर
Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
Bhilai GST Action: भिलाई और बलौदाबाजार में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़े परिसरों पर स्टेट जीएसटी की टीम ने जांच की। अधिकारी कंपनी के कारोबारी और वाहन संचालन से जुड़े दस्तावेज खंगाल रहे हैं। विभाग ने अभी किसी टैक्स चोरी या अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रायपुर संभाग
Newborn Baby Found : मंदिर परिसर में मिला नवजात शिशु, स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित
Newborn Baby Found: मंदिर हसौद के मोनेट मार्ग स्थित मंदिर परिसर में एक नवजात शिशु मिला। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसकी देखभाल की जा रही है। पुलिस बच्चे के माता-पिता और परिजनों की तलाश कर रही है।
रायपुर संभाग
Nasha Mukt Bharat Abhiyaan : आरंग के बद्री प्रसाद कॉलेज में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
Nasha Mukt Bharat Abhiyaan: आरंग के बद्री प्रसाद कॉलेज में नशामुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
रायपुर संभाग
Kabaddi and Kho-Kho Competition : कबड्डी-खो-खो प्रतियोगिता में रीवां विद्यालय ने मारी बाजी
Kabaddi and Kho-Kho Competition: सासाहोली में आयोजित संभागीय कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में रीवां विद्यालय ने किशोर एवं बहन वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ी अब आगामी प्रतियोगिताओं में संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
केंद्र सरकार
Indian Railways: यात्रियों को मिलेगा साफ पीने का पानी, देशभर के स्टेशनों पर रेलवे का विशेष अभियान
Indian Railways: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसके तहत स्टेशनों की पानी की टंकियों, फिल्टरेशन सिस्टम, वाटर बूथ, नल, हैंडपंप और बोरवेल की जांच व गहन सफाई की जाएगी।
राष्ट्रीय
India-Russia Relations: पुतिन से मिले एस. जयशंकर, व्यापार-ऊर्जा से लेकर 100 अरब डॉलर के लक्ष्य तक हुई चर्चा
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने व्यापार, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के साथ 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर चर्चा की।
अन्य
Parandur Airport Project: CM Vijay ने रद्द किया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट, चुनावी वादा किया पूरा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट वापस लेने का ऐलान किया। उन्होंने चुनाव से पहले परियोजना का विरोध कर रहे लोगों से इसे रोकने का वादा किया था। फैसले के बाद विपक्ष ने राज्य की भविष्य की एयरपोर्ट जरूरतों को लेकर सवाल उठाए हैं।
राष्ट्रीय
Saurabh Das: सौरभ दास का पता उजागर करने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, संबंधित पक्षों को कोर्ट में बुलाया
Saurabh Das: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास का आवासीय पता सार्वजनिक करने के आरोप में अभिजीत अय्यर मित्रा, द पैम्पलेट, लॉ बीट समेत अन्य पक्षों को तलब किया है। दास ने निजता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दो करोड़ रुपये हर्जाने और संबंधित ऑनलाइन सामग्री हटाने की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी।
अर्थव्यवस्था
Gold-Silver Rate: सप्ताह की शुरुआत में चांदी ₹1,782 सस्ती, सोने में ₹678 का उछाल
Gold-Silver Rate: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की वायदा कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी गिरावट के साथ खुली। वहीं, सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई।