Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
ताज़ा खबरें 5283 समाचार
बिलासपुर
वारदात: विवाद से भड़का हमला, कारोबारी पर चाकू से वार, पुलिस जांच तेज
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक में सरस्वती स्टील के संचालक पशुपतिनाथ मिश्रा पर देर रात चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया गया कि पहले कमरे में लड़का-लड़की मिलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने खुद को अपमानित महसूस कर कुछ घंटों बाद अपने साथियों के साथ लौटकर कारोबारी के घर में घुसकर हमला कर दिया।
कीर्तिमान डेस्क 19 May 2026
विदेश
सिंधु जल संधि : फिर बढ़ा भारत-पाक तनाव, हेग कोर्ट के फैसले को भारत ने ठुकराया
Indus Waters Treaty को लेकर भारत और Pakistan के बीच फिर तनाव बढ़ गया है। हेग स्थित Permanent Court of Arbitration के हालिया फैसले को पाकिस्तान अपनी जीत बता रहा है, लेकिन भारत ने इस अदालत और उसके फैसले को पूरी तरह अवैध और अमान्य करार दिया है। भारत का कहना है कि उसने कभी इस मध्यस्थता प्रक्रिया को मान्यता नहीं दी। यह विवाद किशनगंगा और रैटल जलविद्युत परियोजनाओं को लेकर बढ़ा है और अब यह केवल पानी के बंटवारे का मुद्दा नहीं, बल्कि भारत-पाकिस्तान के बीच रणनीतिक और कूटनीतिक तनाव का अहम हिस्सा बन गया है।
कीर्तिमान नेटवर्क 19 May 2026
धमतरी
नई रणनीति : अब पुलिस पहुंचेगी पलक झपकते, 12 हाईटेक डायल-112 वाहन बने नई ताकत, मिनटों में पहुंचाएंगे मदद
धमतरी पुलिस को 12 नए अत्याधुनिक डायल-112 ईआरवी वाहन मिले हैं, जिससे जिले की आपातकालीन सहायता व्यवस्था और मजबूत हो गई है। पुलिस लाइन धमतरी में आयोजित विशेष कार्यशाला में अधिकारियों और वाहन चालकों को त्वरित रिस्पांस, संवेदनशील व्यवहार, आधुनिक तकनीक के उपयोग और सुरक्षित संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। ये हाईटेक वाहन अब 12 थाना क्षेत्रों में 24 घंटे सक्रिय रहेंगे और सड़क हादसे, महिला अपराध, विवाद व अन्य आपात स्थितियों में तेजी से पुलिस सहायता उपलब्ध कराएंगे।
कीर्तिमान डेस्क 19 May 2026
रायगढ़
ऑपरेशन प्रहार : रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रक भर कबाड़ और हजारों किलो सरिया जब्त
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ और चोरी के सामान के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23 लाख रुपये की संदिग्ध संपत्ति जब्त की है। थाना जूटमिल पुलिस ने एक ट्रक से 24 टन कबाड़ बरामद किया, जबकि थाना छाल पुलिस ने 53 क्विंटल सरिया जब्त किया। दोनों मामलों में आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में चोरी के माल और अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
कीर्तिमान डेस्क 19 May 2026
भारत
हिन्द महासागर : भारत की परमाणु पनडुब्बियों से बदलेगा हिंद महासागर का शक्ति संतुलन
भारतीय नौसेना की तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी INS Aridhaman के शामिल होने से भारत की समुद्र आधारित परमाणु ताकत और मजबूत हो गई है। INS अरिहंत और INS अरिघात के साथ मिलकर यह पनडुब्बी भारत की “न्यूक्लियर ट्रायड” और “सेकंड स्ट्राइक” क्षमता को मजबूती देगी। परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ये पनडुब्बियां महीनों तक समुद्र की गहराइयों में गुप्त रूप से रह सकती हैं और K-सीरीज की बैलिस्टिक मिसाइलों से हजारों किलोमीटर दूर तक हमला करने में सक्षम हैं। विशेषज्ञों के अनुसार भारत की बढ़ती समुद्री परमाणु शक्ति हिंद महासागर में चीन और पाकिस्तान की रणनीतिक चुनौतियों को बढ़ा सकती है।
कीर्तिमान नेटवर्क 19 May 2026
कोंडागांव
पुलिस का खुलासा : बीमा पॉलिसी के नाम पर 29 लाख की साइबर ठगी, दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
फरसगांव पुलिस ने बीमा पॉलिसी और फंड रिलीज के नाम पर 29 लाख 69 हजार रुपए की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन महीने की तकनीकी जांच के बाद दिल्ली, गाजियाबाद और उत्तरप्रदेश से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी फर्जी बीमा एजेंट बनकर लोगों को प्रोसेसिंग फीस और इंश्योरेंस राशि के नाम पर ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल ट्रांजेक्शन की मदद से गिरोह तक पहुंच बनाई।
कीर्तिमान डेस्क 19 May 2026
दुर्ग
चोरियों का खुलासा : दुर्ग-भिलाई में दिनदहाड़े चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 63.50 लाख का माल बरामद
दुर्ग-भिलाई में दिनदहाड़े सूने मकानों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मेरठ से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 400 ग्राम सोना, 3.50 लाख रुपये नगद समेत कुल 63.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया। आरोपी फेरीवाले बनकर कॉलोनियों में रेकी करते थे और सूने घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। जांच में खुलासा हुआ कि गैंग दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, नवा रायपुर और जबलपुर तक सक्रिय था। सैकड़ों CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
कीर्तिमान डेस्क 19 May 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
जंगलों मे दुर्लभ : एल्बिनो भालू की दस्तक, वन विभाग  हुए  अलर्ट
छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल के जंगलों में एक दुर्लभ सफेद यानी एल्बिनो भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में कौतूहल और डर दोनों का माहौल है। आमादांड गांव के पास इस भालू ने एक ग्रामीण लल्लू ड्राइवर पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को जंगलों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार यह कोई अलग प्रजाति नहीं, बल्कि “एल्बिनिज्म” नामक दुर्लभ जैविक स्थिति का परिणाम है।
कीर्तिमान डेस्क 19 May 2026
वर्षों का इंतजार खत्म : ग्रामीणों को मिला भू स्वामित्व पट्टा, किसानों की सिंचाई समस्या का समाधान
सुशासन तिहार के तहत सरायपाली के गढ़फुलझर में आयोजित समाधान शिविर में 10 हितग्राहियों को भूस्वामित्व आबादी पट्टा वितरित किया गया, जिससे उन्हें अपनी आवासीय भूमि पर वैधानिक अधिकार मिला। वहीं परसापाली के ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोड़बहाल जलाशय के जर्जर मुख्य गेट की मरम्मत कराई, जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा में राहत मिली। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल और समस्याओं के शीघ्र समाधान पर खुशी जताई।
कीर्तिमान डेस्क 19 May 2026
रायपुर
ऑन द स्पॉट एक्शन : तिल्दा-नेवरा में बिफरे मंत्री और सांसद, किसान को परेशान करने पर पटवारी 1 घंटे में सस्पेंड
तिल्दा-नेवरा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ समाधान शिविर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने एक किसान की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोषी पटवारी को एक घंटे के भीतर निलंबित करने के निर्देश दिए। किसान को अपनी जमीन के रिकॉर्ड सुधारने के लिए लंबे समय से दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कीर्तिमान न्यूज 19 May 2026
बीजापुर
स्वास्थ्य महाअभियान : दूर-दराज गांवों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सुविधाएं, गमपुर में सफल रहा यूनिवर्सल हेल्थ सर्वेक्षण
दूरस्थ ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वेक्षण अभियान चलाकर 771 ग्रामीणों की जांच की गई। अभियान के दौरान 05 मलेरिया मरीज, 02 संभावित टीबी मरीज और 01 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी केस की पहचान कर उपचार एवं रेफरल की कार्रवाई की गई। साथ ही बीपी और एनीमिया मरीजों को दवाएं व स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई, पोषण और बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।
कीर्तिमान डेस्क 19 May 2026
समीक्षा बैठक : कलेक्ट्रेट बैठक में बड़ा एक्शन प्लान, खाद वितरण, राशन भंडारण और रेत उत्खनन पर फोकस
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, पीओएस मशीन से वितरण सुनिश्चित करने और खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही शासकीय खर्च में मितव्ययता, ई-ऑफिस को बढ़ावा, पीएम किसान योजना के तहत एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन बढ़ाने, सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों का समयबद्ध निराकरण, पीएम आवास योजना के अधूरे आवास जल्द शुरू कराने तथा ‘मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0’ के तहत जल संरक्षण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
कीर्तिमान डेस्क 19 May 2026
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें