"ED" के लिए 5050 परिणाम मिले
तकनीक
मोटोरोला ने लॉन्च किया नया टैबलेट, दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले के साथ मिलेगा प्रीमियम अनुभव
Motorola ने भारत में अपना नया टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च कर दिया है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 12.1 इंच 2.5K डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग और JBL स्पीकर सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 33,999 रुपये रखी गई है।
महासमुंद
बागबाहरा से देवघर रवाना हुआ 52 सदस्यीय कांवरिया दल, 27 साल पुरानी परंपरा निभाएंगे शिवभक्त
श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था दिखाते हुए बागबाहरा के बोल बम कांवरिया संघ का 52 सदस्यीय दल बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा पूरी कर बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करेंगे। संघ पिछले 27 वर्षों से इस धार्मिक परंपरा को निभा रहा है।
जांजगीर-चांपा
स्कूल में टोटका करने वाली शिक्षिका निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सख्त
जांजगीर-चांपा जिले की काठापाली प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका गीता कुम्भकार को अंधविश्वास फैलाने और बच्चों को डराने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका की सोने की बाली गुम होने के बाद टोटका करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की। वहीं, निलंबन आदेश में घटना की तारीख गलत दर्ज होने की बात भी सामने आई है।
रायपुर
सेंट्रल जेल में नशे की सप्लाई का खुलासा, प्याज और साबुन में छिपाकर पहुंचाए जा रहे थे प्रतिबंधित सामान
रायपुर सेंट्रल जेल में बंदियों तक गांजा, सिगरेट, तंबाकू और नशीली गोलियां पहुंचाने का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि प्रतिबंधित सामान प्याज, साबुन और चिप्स के पैकेट में छिपाकर जेल के अंदर भेजा जा रहा था। मामले के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाते हुए पैकेटबंद सामान पर अस्थायी रोक लगा दी है।
नारायणपुर
कुदरत का कहर : नारायणपुर के कादेर गांव में बाढ़ ने सबकुछ किया तबाह, 16 परिवार बेघर, दो मासूमों की जान गई
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ स्थित कादेर गांव में बाढ़ से 16 परिवार बेघर हो गए हैं। घर, मवेशी और जरूरी सामान बह गए हैं, जबकि दो मासूम बच्चियों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने राहत और प्रशासनिक सहायता नहीं मिलने का आरोप लगाया है।
रायपुर
पुलिसिंग की तैयारी : IG अमरेश मिश्रा ने ली समीक्षा बैठक, पेंडिंग केस निपटाने और आर्थिक नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
रायपुर रेंज की समीक्षा बैठक में आईजी अमरेश मिश्रा ने लंबित मामलों के त्वरित निपटारे, साइबर अपराधों की प्रभावी जांच, AI आधारित पुलिसिंग, ट्रैफिक प्रबंधन और अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।
बिलासपुर
नया दौर : बिलासपुर-रायपुर मार्ग होगा सिक्सलेन, 2000 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का DPR तैयार
NHAI ने रायपुर-बिलासपुर कॉरिडोर को सिक्सलेन बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सिमगा-बिलासपुर (NH-130) और दर्रीघाट-बिल्हा (NH-49) मार्ग के लिए DPR तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी गई है। लगभग 1500-2000 करोड़ रुपये की इस परियोजना से ट्रैफिक जाम कम होगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और औद्योगिक परिवहन को नई रफ्तार मिलेगी।
महासमुंद
महासमुंद में भाजयुमो का शक्ति प्रदर्शन, JOIN BJYM अभियान का हुआ शुभारंभ
महासमुंद में भारतीय जनता युवा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस दौरान 'JOIN BJYM' अभियान का पोस्टर विमोचित कर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।
महासमुंद
महासमुंद: हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी नि:शुल्क कानूनी सहायता, अधिकार मित्रों को मिला प्रशिक्षण
महासमुंद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नालसा और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नि:शुल्क कानूनी सहायता, हेल्पलाइन 15100 के प्रचार-प्रसार, विधिक जागरूकता अभियान और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
महासमुंद
RSETI में दूसरे बैच का सिलाई प्रशिक्षण संपन्न, महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने की सलाह
महासमुंद के आरसेटी में सिलाई प्रशिक्षण के दूसरे बैच का सफल समापन हुआ। समापन समारोह में अतिथियों ने प्रतिभागियों को कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। संस्थान ने जल्द ही कंप्यूटर, मशरूम उत्पादन और केक निर्माण जैसे नए निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू करने की जानकारी भी दी।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी कीटनाशक बेचने वाला कृषि केंद्र सील, किसानों की फसल से खिलवाड़ पड़ा भारी
खरीफ सीजन के दौरान कृषि विभाग ने ईतवारी बाजार स्थित एक कृषि केंद्र पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कीटनाशक बरामद किए। जांच में इनके विक्रय की पुष्टि होने पर दुकान को सील कर पूरा स्टॉक जब्त कर लिया गया। विभाग ने संचालक को नोटिस जारी करते हुए किसानों से नकली या अवैध कृषि सामग्री की सूचना देने की अपील की है।
शिक्षा
IIT में पढ़ने का सुनहरा मौका : बिना JEE शुरू हुआ नया BS इन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कोर्स
IIT जोधपुर ने BS इन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस कोर्स में दाखिले के लिए JEE Main या JEE Advanced जरूरी नहीं है। AI, मैनेजमेंट और डेटा आधारित यह प्रोग्राम छात्रों को आधुनिक इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप तैयार करेगा।