"आरोपियों को गिरफ्तार" के लिए 483 परिणाम मिले
रायपुर
Crime News: बॉम्बे मार्केट के पास हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जोरापारा में चाकू लहराकर आतंक फैलाने वाला बदमाश भी धराया
Crime News: मौदहापारा पुलिस ने नशे के कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बॉम्बे मार्केट के पास से दो आरोपियों के कब्जे से 14.10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 6,700 रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.05 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, जोरापारा में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने के आरोप में अनिकेत यादव उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक अन्य युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
महासमुंद
Drug Smuggling: नशीली सिरप और टैबलेट्स की तस्करी करते 5 गिरफ्तार, 5.78 लाख का माल जब्त
Drug Smuggling: महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ओडिशा के पदमपुर से आ रही नीले रंग की बलेनो कार से 15 शीशी प्रतिबंधित नशीला सिरप और 90 नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपियों के कब्जे से कार और पांच स्मार्टफोन सहित कुल 5,78,765 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग संभाग
CG Cyber Fraud: कमीशन के लालच में साइबर ठगी का हिस्सा बने 14 लोग गिरफ्तार
CG Cyber Fraud: भिलाई में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते, ATM कार्ड, चेकबुक और SIM कार्ड उपलब्ध कराने वाले 14 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 5 से 15 हजार रुपये के कमीशन के लालच में म्यूल अकाउंट साइबर ठगों को सौंप रहे थे।
रायपुर
Crime News: डिलीवरी बॉय से लूटपाट, 5 हजार और सोने की अंगूठी लूटने वाले दो गिरफ्तार
Crime News: रायपुर के आमानाका क्षेत्र में डिलीवरी बॉय से मारपीट कर 5 हजार रुपए और सोने की अंगूठी लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की है।
जगदलपुर (बस्तर)
Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी
Gold Theft: बस्तर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से करीब 1.20 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एक विधि से संघर्षरत बालिका को अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों से 765.7 ग्राम सोना और तीन वाहन बरामद किए गए।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार
Murder Case: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में टोनही होने के शक में एक बुजुर्ग विधवा महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पस्ता थाना क्षेत्र के सरगवां पंडोपारा गांव में दो महिलाओं की मौत का जिम्मेदार मानकर चार आरोपियों ने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर
Murder Case: 24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, दो घटनाओं में दो लोगों की हत्या
Murder Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 घंटे के भीतर हत्या की दो वारदातों से हड़कंप मच गया। आजाद चौक इलाके में विवाद के बाद धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, तेलीबांधा क्षेत्र में अपहृत युवक निरंजन पाल का शव कमल विहार के मेनहोल से बरामद हुआ।
राष्ट्रीय
Mobile Theft: iPhone की चाहत पड़ी भारी, शराब पार्टी के बहाने युवक को लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mobile Theft: शहडोल में शराब पार्टी का झांसा देकर युवक से iPhone और 22 हजार रुपए चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गया मोबाइल और पूरी नकदी बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
धमतरी
Dhamtari News: अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस का छापा, 1.46 लाख के पटाखे जब्त
Dhamtari News: अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ दो स्थानों पर छापेमारी की। फरसिया गांव और मगरलोड में कार्रवाई के दौरान 1 लाख 46 हजार 500 रुपए के पटाखे जब्त किए गए। दोनों मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
रायगढ़
Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Ganja Smuggling: रायगढ़ के भूपदेवपुर में पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत 4 किलो से अधिक गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
रायपुर
Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के कांकेर, केशकाल और जगदलपुर में पुलिस ने पिछले 48 घंटों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 884 किलो 410 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 92 लाख रुपये बताई गई है। जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई, जहां पिकअप से 476 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत कुल सात आरोपियों को पकड़ा है।
जगदलपुर (बस्तर)
Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार
Bastar Police: गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 476 किलो गांजा जब्त किया है। करीब 2.38 करोड़ रुपये की इस खेप के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।