"कारावास की सजा" के लिए 43 परिणाम मिले
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
कोर्ट का बड़ा फैसला : चालक की हत्या के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वाहन लूटकर चालक नंदू काशीपुरी की हत्या के चर्चित मामले में अदालत ने चार मुख्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक आरोपी को लूटी गई बोलेरो अपने कब्जे में रखने के लिए एक वर्ष की सजा मिली, जबकि साक्ष्यों के अभाव में एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति योजना के तहत मुआवजा देने की अनुशंसा की गई।
बलौदाबाज़ार
भूत-प्रेत का डर दिखाकर ठगी : फर्जी तांत्रिक की चाल नाकाम, आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा में तांत्रिक बनकर कॉलेज छात्रा को भूत-प्रेत का डर दिखाकर 18,600 रुपये ठगने वाले आरोपी जयप्रकाश मिश्रा को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 3 साल के कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस की वैज्ञानिक जांच और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को शहडोल से गिरफ्तार किया गया था।
रायगढ़
फैसला : नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
रायगढ़ में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 साल के कठोर कारावास और 7 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पीड़िता को बिहार से बरामद किया गया था, जहां आरोपी उसे अपने साथ ले गया था।
रायगढ़
कोर्ट का फैसला : पति की हत्या करने वाले पत्नी और मौसेरे भाई को उम्रकैद
रायगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते हुई विशेश्वर राठिया की हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। पत्नी सहोद्रा राठिया और उसके मौसेरे भाई टीका राम उर्फ बन सागर राठिया को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा दी गई है।
रायगढ़
खंभे से बांधकर हत्या : ग्रामीण की बेरहमी से हत्या का फैसला, मुख्य आरोपी को मिली उम्रकैद
रायगढ़ जिले में ग्रामीण पंचराम सारथी की बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से हत्या करने के मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी विरेन्द्र सिंह सिदार को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, साक्ष्यों के अभाव में दो अन्य आरोपियों को न्यायालय ने बरी कर दिया।
राष्ट्रीय
प्रयागराज हत्याकांड : सात लोगों की हत्या का दोषी, जेल से छूटने की उम्मीद खत्म
प्रयागराज की नैनी जेल में बंद ठोकिया गिरोह के सदस्य शंकर सिंह पटेल की समयपूर्व रिहाई की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। शासन ने सात लोगों की हत्या के दोषी की रिहाई याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया है। गंभीर अपराध और हत्याकांड की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। अब उसे अपनी शेष आजीवन कारावास की सजा जेल की सलाखों के पीछे ही पूरी करनी होगी।
राष्ट्रीय
हाईकोर्ट से मिली पैरोल : अहमदाबाद ब्लास्ट दोषी सुरक्षा घेरे में बेटी के शादी में पहुंचा उज्जैन
वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा दोषी मोहम्मद अबरार मनियार तीन दिन की पैरोल पर उज्जैन पहुंचा। अपनी बेटी के निकाह में शामिल होने के लिए उसने गुजरात हाईकोर्ट से अनुमति मांगी थी। कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच गुजरात पुलिस उसे साबरमती जेल से उज्जैन लेकर आई।
रायपुर
एक्शन : जमानत पर छूटते ही फिर बना ड्रग्स तस्कर, रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में गांजा, प्रतिबंधित दवाइयां, कोडिन सिरप, इंजेक्शन और अन्य सामग्री समेत कुल 16.15 लाख रुपए से अधिक का मादक सामान जब्त किया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायर और तस्करों की तलाश में जुटी है।
बिलासपुर
जेल परिसर में हादसा : बाथरूम में फिसला कदम चली गई जान आजीवन कारावासी की मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल में नहाते समय पैर फिसलने से 62 वर्षीय बंदी जनकराम साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़
भरोसे की कीमत पड़ी भारी : ₹3.20 लाख लेकर दिया बाउंस चेक, कोर्ट ने सुनाई 1 साल की जेल
महासमुंद कोर्ट ने ₹3.20 लाख के चेक बाउंस मामले में आरोपी को 1 साल की जेल और ₹3.80 लाख प्रतिकर देने की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में नरमी से समाज का भरोसा कमजोर होता है।
रायपुर
रेप केस में न्याय : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल सजा
रायपुर की विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मनोज महिलांग को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया। पुलिस ने कहा कि यह फैसला बच्चों के खिलाफ अपराधों पर सख्त संदेश देता है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
रायगढ़
हत्याकांड : बच्चे को लेकर हुए झगड़े में बड़े साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में बच्चे को जबरन ले जाने के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां आरोपी दाताराम सारथी ने अपने बड़े साले महेश सारथी की चाकू से हत्या कर दी। घटना 1 मई 2022 की है, जब आरोपी अपनी ससुराल पहुंचकर एक वर्षीय बेटे को लेकर जाने लगा और रोकने पर हमला कर दिया।