"भारतीय न्याय संहिता" के लिए 361 परिणाम मिले
दुर्ग
Crime News: पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Crime News: जामुल में पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने पति संजीव कुमार शर्मा (55) को गिरफ्तार किया है। महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद चूहे मारने की दवा का सेवन किया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR
Fake Doctor Case: अंबिकापुर के श्री महावीर हॉस्पिटल में ICU में सेवाएं दे रहे डॉक्टर नुरैल आलम की डिग्री जांच के दौरान संदिग्ध पाई गई। QR कोड स्कैन करने पर दूसरे डॉक्टर का नाम सामने आया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी
Durg Cyber Fraud: दुर्ग में सुपेला पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा कर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी AI से तैयार युवतियों की तस्वीरें दिखाकर शादी का झांसा देता और QR कोड के जरिए पैसे वसूलता था। पुलिस ने 2.83 लाख रुपए से अधिक की सामग्री जब्त की है।
रायगढ़
Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार
Crime News: रायगढ़ के तमनार में मुर्गा जल्दी देने की बात पर हुए विवाद में दुकानदार ने 19 वर्षीय युवक के पैर पर लोहे के हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
बालोद
Balod Minor Case: 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार
Balod Minor Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
Murder Case: करण हत्याकांड़ में सात आराेपियाें को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
Murder Case: मनेंद्रगढ़ के करण राठौर हत्याकांड में प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने सात दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने बलवा के मामले में दो-दो साल का सश्रम कारावास, कुल 10,500 रुपए जुर्माना और मृतक के माता-पिता को 10 हजार रुपए प्रतिकर देने का आदेश दिया है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार
Crime News: कांकेर कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर पर छात्रा को टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल के अंकों को लेकर दबाव बनाने का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दुर्ग
Crime News: ब्याज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने वाली मां-बेटी गिरफ्तार, लाखों कैश और कोरे स्टाम्प जब्त
Crime News: दुर्ग के वैशालीनगर में कथित सूदखोरी और धमकी देने के मामले में पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में करीब 3.80 लाख रुपये नकद और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
महासमुंद
POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित
POCSO Act: महासमुंद जिले के शासकीय हाई स्कूल अछोला के व्याख्याता जीवन प्रसाद देवांगन को कक्षा 9वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और स्कूल परिसर में शराब सेवन की शिकायत के बाद निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उन्हें 10 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया था।
महासमुंद
Crime News: घर का दरवाजा तोड़कर परिवार पर हमला, JCB से बाइक कुचली, FIR दर्ज
Crime News: महासमुंद जिले के बसना में आधी रात घर में घुसकर मारपीट और JCB से तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
Crime News: मंत्री खुशवंत साहेब के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट, आरोपी गिरफ्तार
Crime News: रायपुर में कैबिनेट मंत्री एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु खुशवंत साहेब के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
महासमुंद
Chhattisgarh Crime News: ईंट भट्ठे पर काम करने के विवाद में किसान से मारपीट
Chhattisgarh Crime News: जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत टुहलू चौकी इलाके में 4 हजार रुपये की पेशगी और ईंट भट्ठे पर काम करने को लेकर विवाद सामने आया है। किसान कमल साय नेताम ने कमल मरकाम और उसकी पत्नी प्रमिला मरकाम पर जंगल में ले जाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।