"भारतीय न्याय संहिता" के लिए 361 परिणाम मिले
रायगढ़
POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
POCSO Act Case: रायगढ़ जिले के लैलूंगा में नाबालिग से दुष्कर्म और करीब छह महीने तक शारीरिक शोषण के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
महासमुंद
Crime News: 2 लाख की अवैध मांग, धमकियों और वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी पर FIR दर्ज
Crime News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सिरको में ग्रामीणों को धमकाने, अवैध रूप से पैसे मांगने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता प्रेमसागर साहू ने आरोप लगाया कि गजानंद साहू ने उनसे 2 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत में अन्य ग्रामीणों से पैसे मांगने, गाली-गलौज करने और वाहन व दुकान में तोड़फोड़ करने के आरोप भी लगाए गए हैं। बसना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 296, 351(2) और 324(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Raipur News: मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में शनिवार शाम हवाई फायरिंग से हड़कंप मच गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पलाश तिवारी के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
PM Janman Awas Yojana: आवास के नाम पर 7.49 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज
PM Janman Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम दुलदुला में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत तीन हितग्राहियों से आवास निर्माण के नाम पर 2.40 लाख रुपए लेने और मकान का निर्माण पूरा नहीं करने के आरोप में ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
महासमुंद
Fraud Case: सोने-चांदी के डिजाइन और बर्तन बदलने के नाम पर ठगी, शातिर महिला ने 4 घरों से उड़ाए 2 लाख के जेवर व बर्तन
Fraud Case: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के तेन्दूकोना गांव में एक अज्ञात महिला ने पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन और गहनों की डिजाइन स्कैनिंग के नाम पर चार परिवारों से सोने-चांदी के जेवरात और बर्तन ठग लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 2,00,200 रुपये बताई गई है। शिकायत के बाद तेन्दूकोना पुलिस ने BNS की धारा 318(3) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
robbery case: रायगढ़ में चाकू की नोक पर ट्रेलर चालक से लूट, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार
robbery case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोयला परिवहन कर रहे ट्रेलर चालक से चाकू की नोक पर मोबाइल और 200 रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जूटमिल थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात की जांच के दौरान पुलिस ने लूटे गए मोबाइल की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों तक पहुंच बनाई और मुख्य आरोपी शनि केंवट को पकड़ा। पुलिस ने लूटा गया पोको मोबाइल और एक सैमसंग A36 फोन भी जब्त किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) के तहत भी कार्रवाई की गई है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
Cyber Fraud: खैरागढ़ में ₹1.86 लाख की साइबर ठगी, उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार
Cyber Fraud: खैरागढ़ में पति-पत्नी के बैंक खातों से 1.86 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम बैंक खातों से निकालकर आगे पहुंचाई जाती थी
बलरामपुर-रामानुजगंज
Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी जानलेवा हमला, पति के खिलाफ FIR
Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम कर्राडाड़ में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई।
रायपुर
Fee Scam: 3 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों पर लगा ज्यादा फीस वसूलने का आरोप, पुलिस कमिश्नर से FIR दर्ज करने की मांग
Fee Scam: छत्तीसगढ़ के तीन निजी मेडिकल कॉलेजों पर विद्यार्थियों से अतिरिक्त फीस वसूलने और राशि वापस नहीं करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता निश्चय वाजपेयी ने रायपुर पुलिस कमिश्नर से एफआईआर दर्ज कर जांच कराने की मांग की है।
रायपुर
Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार
Obscene Video Case: रायपुर के गोल बाजार थाना क्षेत्र में चार लड़कियों के नहाते समय गुप्त वीडियो बनाने और दोस्तों के साथ शेयर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में शामिल नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय कानून के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अन्य
CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज
CJP: गोवा की राजधानी पणजी में 11 अक्टूबर को चुनाव आयोग की नीतियों के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कथित आपत्तिजनक नारेबाजी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 300 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 299 के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर नारे लगाने वालों की पहचान करने में जुटी है।
रायपुर
Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी
Raipur Crime News: रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में कंकालीपारा के पास 16 अक्टूबर को युवक से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया। आरोप है कि दो लोगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर युवक को डराया और बेल्ट से हमला कर उसका मोबाइल फोन व एक्टिवा की चाबी छीन ली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से मोबाइल, बेल्ट और चाबी बरामद की गई है।