"रायपुर" के लिए 1628 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Forest Department: वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, अंबिकापुर में बनेगा आधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर
Forest Department: वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने के लिए अंबिकापुर के संजय पार्क में आधुनिक वन्यजीव उपचार केंद्र स्थापित करने और 18 ग्रामीण सड़कों के उन्नयन की अनुशंसा की गई है। इसके अलावा, गोमर्डा अभयारण्य में 50 काले हिरणों के स्थानांतरण, राज्य की पहली राजकीय तितली घोषित करने के प्रस्ताव और हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देने से जुड़े मुद्दों पर भी निर्णय लिए गए।
रायपुर
Chhattisgarh Electric Buses: 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, 11 अक्टूबर को होगा समझौता
Chhattisgarh Electric Buses: रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और कोरबा में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 240 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। 11 अक्टूबर को चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के साथ कंसेशन एग्रीमेंट साइन होगा। योजना के तहत रायपुर को 100, भिलाई और कोरबा को 50-50 तथा बिलासपुर को 40 बसें मिलेंगी। इन बसों में सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल पेमेंट और लाइव ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं होंगी।
रायपुर
Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या
Raipur Murder News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में शनिवार रात 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना स्वर्ण जयंती चौक के पास की है। पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। डांस को लेकर विवाद की चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रायपुर संभाग
Road Safety Awareness Program: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Road Safety Awareness Program: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर, रंगोली, स्लोगन और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया।
राज्य सरकार
Industrial Policy: सिंगापुर के निवेशकों ने दिखाई छत्तीसगढ़ में रुचि, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
Industrial Policy: नई औद्योगिक नीति को देश-विदेश के निवेशकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सिंगापुर दौरे के दौरान डेटा सेंटर और कृषि प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा हुई। करीब 15 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-ऑफिस और सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनाया जा रहा है।
राजनीति
CG Political News: BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, JNU के पूर्व प्रोफेसर के खिलाफ प्रदर्शन
CG Political News: रायपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आज कांग्रेस भवन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोम्चा बिमोल एकोइजम के खिलाफ किया गया।
राज्य सरकार
INSPIRE Award: छत्तीसगढ़ के 40 विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर
INSPIRE Award: लगभग 40 विद्यार्थियों को इंस्पायर-मानक योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जापान से लौटे पांच प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। योजना का उद्देश्य कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उनके नए विचारों को प्रोत्साहित करना है।
राज्य सरकार
Commercial Property: 15 साल बाद भी हाउसिंग बोर्ड पर कायम है व्यापारी का भरोसा
Commercial Property: टाटीबंध निवासी व्यवसायी अतुल लालवानी ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के प्रति 15 वर्षों से कायम भरोसे के चलते नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भी कारोबार बढ़ाने का निर्णय लिया है। एम्स रायपुर के नजदीक स्थित इस परिसर की बेहतर लोकेशन, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और किफायती कीमत को उन्होंने प्रमुख विशेषता बताया।
रायपुर
Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार
Raipur Drug News: खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने सैलून पर छापेमारी कर 14.73 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त की है। मामले में दो महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 1.47 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
धर्म
Sharadiya Navratri 2026: चण्डी मंदिर में 11 अक्टूबर से सजेगी भक्ति संगीत की महफ़िल, जुटेंगे नामचीन कलाकार
Sharadiya Navratri 2026: बागबाहरा के श्री चण्डी माता मंदिर में 11 से 18 अक्टूबर तक आठ दिवसीय भक्ति संगीतमय कार्यक्रम होगा। इसमें भजन, जसगीत, रामधुनी और सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।
राज्य सरकार
Cyber Security: छत्तीसगढ़ पुलिस के अभियान से 1.70 करोड़ लोग हुए साइबर जागरूक
Cyber Security: साइबर जागृति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता लगातार जारी रहनी चाहिए। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चले इस अभियान के जरिए करीब 1.70 करोड़ लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। वहीं, ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 में युवाओं ने रायपुर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई सुझाव दिए, जिन पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी।
राजनांदगांव
Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें
Dongargarh Murder Case: ग्राम चौथना में 9 अक्टूबर की रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर कमला सोनकर और उनके बेटे हितेन्द्र सोनकर की हत्या कर दी। हमले में बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।