"रायपुर" के लिए 1628 परिणाम मिले
रायपुर
SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार
SBI ATM Fraud: अमेरिका से भिलाई लौटे सीनियर आईटी एनालिस्ट प्रणय पुष्कर राजवाड़े के साथ रायपुर के रिंग रोड स्थित SBI ATM में कार्ड बदलकर ठगी की गई। आरोपियों ने दो दिनों के भीतर उनके खाते से 1,89,500 रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज और बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: बड़ा बयान, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं
Vishnu Deo Sai: सेवा संकल्प कॉन्क्लेव’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर और विकसित भारत के लक्ष्य पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बस्तर में विकास कार्यों के विस्तार, नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता, महतारी वंदन योजना, किसानों के कल्याण, सिंचाई परियोजनाओं और गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं की जानकारी दी।
राज्य सरकार
Karma Festival: CM विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणाएं, कंवर समाज को 90 लाख की सौगात
Karma Festival: रायपुर में आयोजित करमा परब महोत्सव में कंवर समाज के लिए कुल 90 लाख रुपये की घोषणाएं कीं। इसमें कोरबा के मड़वारानी में सामाजिक भवन के लिए 50 लाख, रायपुर के टाटीबंध में सामाजिक भवन के लिए 25 लाख और कांकेर के ग्राम जेफरा में सांस्कृतिक मंच के लिए 15 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा, रायपुर में हर साल करमा महोत्सव के आयोजन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
रायपुर
Kharora Road Accident: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत दो की मौत, एक गंभीर
Kharora Road Accident: खरोरा के बरौंडा गांव के पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर में पुलिस आरक्षक कमलेश वर्मा और रुपेश निषाद की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार और आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर सरकार का जोर
CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के दूसरे बैच के 36 युवा प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को जनसेवा, सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने अपने छात्र जीवन और संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि लगभग 10 वर्ष की उम्र में पिता के निधन के बाद उन्हें परिवार और खेती की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी थी।
रायपुर संभाग
Arang Murder Case: बिरबिरा में बुजुर्ग साहू दंपत्ति की हत्या, साहू समाज में आक्रोश, अध्यक्ष हिरामन साहू ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की
Arang Murder Case: आरंग स्थित बिरबिरा गांव में वृद्ध साहू दंपत्ति की हत्या से इलाके में शोक और साहू समाज में आक्रोश है। जिला ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष हिरामन साहू ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले का खुलासा करने की मांग की है।
राज्य सरकार
Kanker Census Training: अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 12 अक्टूबर से शुरू
Kanker Census Training: कांकेर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 12 से 15 अक्टूबर तक दो बैचों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जनसंख्या गणना का मैदानी कार्य जनवरी-फरवरी 2027 में किया जाएगा।
महासमुंद
Mahasamund News: गोंड समाज के विवाद पर प्रशासन को चेतावनी, बैठक नही तो होगा घेराव
Mahasamund News: अखिल भारतीय गोंड समाज 18 गढ़ रानीमहल पिथौरा महासभा ने महासमुंद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 12 अक्टूबर 2026 तक दोनों महासभाओं की संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है। समाज ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर 13 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट का घेराव और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन में करीब 10 हजार समाजजनों के जुटने की संभावना जताई गई है।
राज्य सरकार
Bastar Dussehra: CM विष्णु देव साय को मिला विश्व प्रसिद्ध पर्व में शामिल होने का न्योता
Bastar Dussehra: बस्तर सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति, जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा 2026 में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार जताते हुए पर्व के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। लगभग 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा मां दंतेश्वरी की आराधना, जनजातीय परंपराओं और सामूहिक सहभागिता के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है।
रायपुर
Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Mobile Snatching: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 7 अक्टूबर की रात पत्नी के साथ टहल रहे एक कारोबारी का मोबाइल स्कूटी सवार दो युवक छीनकर फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
सुकमा
Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक
Sukma Blast: कोंटा क्षेत्र में पुराने विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान हुए धमाके में CRPF और ATT के चार जवान घायल हो गए। दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 562 किलो गांजा जब्त किया है। सिंघोड़ा पुलिस ने ट्रक से 560 किलो और खल्लारी पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से 2 किलो गांजा बरामद किया। दोनों मामलों में महाराष्ट्र और बिहार के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।