"रायपुर" के लिए 1629 परिणाम मिले
शिक्षा
Chhattisgarhi Subject: स्कूलों में अब अलग से पढ़ाई जाएगी छत्तीसगढ़ी भाषा, 18 बोलियों में तैयार हो रहा पाठ्यक्रम
Chhattisgarhi Subject: स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक छत्तीसगढ़ी भाषा को स्वतंत्र विषय के रूप में शामिल करने की तैयारी चल रही है। SCERT ने पाठ्यक्रम, पढ़ाने की व्यवस्था और लागू करने की रणनीति पर मंथन तेज कर दिया है। अंतिम मंजूरी राज्य शासन की ओर से दी जाएगी।
महासमुंद
Leopard Attack: झिटकी कांड वाले तेंदुए की मौत, सिर पर मिलीं गंभीर चोटें, कर्रीपाठ के जंगलों में फिर दिखा दूसरा तेंदुआ, ग्रामीणों में खौफ बरकरार
Leopard Attack: महासमुंद के झिटकी गांव में एक ही परिवार के छह लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए की रायपुर जंगल सफारी में उपचार के दौरान मौत हो गई। तेंदुए के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। वहीं, कर्रीपाठ जंगल में दूसरा तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में फिर दहशत फैल गई है।
राज्य सरकार
Seva Jyoti Yatra: PM मोदी के 25 साल का जनसेवा सफर, विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक यात्रा
Seva Jyoti Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में जनभागीदारी का संकल्प लिया गया।
रायपुर संभाग
CG Employees Protest: कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी अभियान चलाकर दफ्तरों में जताया विरोध, कैशलेस चिकित्सा योजना तुरंत लागू करने की मांग
CG Employees Protest: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा योजना की नियमावली जारी कर इसे जल्द लागू करने की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। प्रदेशभर के कर्मचारियों का कहना है कि बजट में प्रावधान के बावजूद योजना अब तक लागू नहीं हुई है।
रायपुर
Raipur Crime News: तिल्दा नेवरा में हत्या केस का फैसला, दो भाइयों को उम्रकैद
Raipur Crime News: तिल्दा नेवरा के घुलघुल गांव में युवक हितेश वर्मा की हत्या के मामले में अदालत ने दो सगे भाइयों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में अर्थदंड भी लगाया गया है।
राज्य सरकार
Senior Journalist: प्रेरणास्रोत पंकज शर्मा को मिली स्मृति में नई पहचान
Senior Journalist: रायपुर के पंकज गार्डन में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
रायपुर संभाग
Arang News: तीन महीने से Jio नेटवर्क ठप, फोन लगाना भी हुआ मुश्किल, ऑनलाइन काम और जरूरी सेवाएं प्रभावित
Arang News: ग्राम कुकरा में पिछले तीन महीने से Jio नेटवर्क की खराब स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। कमजोर कनेक्टिविटी के कारण कॉल, इंटरनेट, ऑनलाइन भुगतान, बैंकिंग और जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने जियो प्रबंधन से जल्द नेटवर्क दुरुस्त कराने की मांग की है।
राज्य सरकार
Sanskrit Education: छात्रहित में बेहतर योजनाओं पर जोर, संस्कृत विद्यामण्डल की बैठक आयोजित
Sanskrit Education: संस्कृत विद्यामण्डल, रायपुर में 5 अक्टूबर को प्राच्य संस्कृत विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत ने संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रहित में प्रभावी योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया।
दुर्ग
Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
Patan Jewelers Fraud: नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स से 19.32 लाख रुपए की ठगी करने वाले राजस्थान के अंतरराज्यीय गिरोह के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले असली सोना गिरवी रखकर व्यापारियों का भरोसा जीतते थे और बाद में नकली सोना देकर लाखों रुपए ऐंठते थे।
राज्य सरकार
Illegal Fertilizer Supply: उर्वरक की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल, 60 बोरी आईपीएल पोटाश जब्त
Illegal Fertilizer Supply: डोंगरगांव क्षेत्र में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बिना वैध दस्तावेज परिवहन की जा रही 60 बोरी IPL पोटाश खाद जब्त की। प्रयोगशाला जांच में निर्धारित 60% के बजाय केवल 3% पोटाश पाया गया, जिसके बाद खाद को अमानक घोषित किया गया।
महासमुंद
NH-53 Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
NH-53 Accident: महासमुंद जिले में NH-53 पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पिथौरा में बाइक की टक्कर से घायल अली हुसैन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि बसना बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर में सूरज केंवट की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
Ramen Deka: लोकभवन से रवाना हुआ ई-रिक्शा, दिव्यांग बच्चों को मिलेगी आवागमन की सुविधा
Ramen Deka: राज्यपाल रमेन डेका ने दिव्यांग बच्चों के आवागमन के लिए ई-रिक्शा प्रदान किया और उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।