"रायपुर" के लिए 1629 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Road Construction: गुणवत्ता और सुरक्षा पर राज्यों के मंत्रियों-अधिकारियों का मंथन
Road Construction: राष्ट्रीय चिंतन शिविर में सड़क निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों की डिजाइन, गुणवत्ता, रोड सेफ्टी और परियोजना प्रबंधन पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ की ओर से उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बालोद
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही 22 वर्षीय युवती पर अज्ञात युवक ने एसिड फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
खेल
Junior Archery Championship: महासमुंद के तीरंदाजों ने लहराया परचम, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जीते पदक
Junior Archery Championship: 26वीं राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में महासमुंद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चांदनी साहू और पद्मा साहू ने स्वर्ण पदक, जया साहू ने कांस्य पदक जीता, जबकि कमलेश साहू ने इंडियन राउंड में दूसरा स्थान हासिल किया।
राज्य सरकार
Employment Opportunities: 8 हजार से अधिक पदों पर लगेगा रोजगार मेला
Employment Opportunities: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक रिक्त पदों पर नौकरी के अवसर मिलेंगे।
रायपुर
Raipur Crime News: छत पर विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, 16 साल के किशोर को नीचे फेंका
Raipur Crime News: तेलीबांधा इलाके में हंसी-मजाक के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर 16 वर्षीय किशोर को करीब 15 फीट ऊंची छत से धक्का देने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल किशोर अस्पताल में भर्ती है, जबकि पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए उद्योग जगत को दिया न्योता
Vishnu Deo Sai: सिंगापुर में ‘गार्डन्स बाय द बे’ के अधिकारियों से मुलाकात कर नवा रायपुर के बॉटनिकल गार्डन, हरित क्षेत्रों और ईको-टूरिज्म के विकास पर चर्चा की। SBF के लीडरशिप डिनर में उन्होंने सिंगापुर के उद्योग जगत को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
राज्य सरकार
Ramen Deka: तकनीक कितनी भी विकसित हो, मानवता का स्थान नहीं ले सकती
Ramen Deka: रोल-बोल यूथ कॉन्क्लेव-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं को सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्यों और नवाचार को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने एआई और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग के साथ फेक न्यूज व डीपफेक से सतर्क रहने की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि तकनीक कितनी भी विकसित हो, मानवीय संवेदनाओं और मूल्यों का स्थान नहीं ले सकती।
रायपुर
Raipur Missing FIR: 24 घंटे में दर्ज हुईं 159 FIR, गुमशुदगी के मामलों ने बढ़ाई चिंता, लापता लोगों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा
Raipur Missing FIR: रायपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे के भीतर गुमशुदगी के 159 मामले दर्ज किए गए। इनमें 78 महिलाएं, 54 वयस्क पुरुष, 17 बच्चे और 10 बुजुर्ग शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मामलों में FIR दर्ज कर जांच तेज की है।
अन्य
Chhattisgarh Politics में LJP की एंट्री, चिराग पासवान बोले- चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी
Chhattisgarh Politics: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब छत्तीसगढ़ की चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में है। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने रायपुर में इसका ऐलान करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में LJP अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। पार्टी अपने संगठन और स्वर्गीय रामविलास पासवान के समर्थकों के जनाधार के सहारे राज्य में विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है।
रायपुर
Digital Arrest Scam: बुजुर्ग किराना व्यापारी से 8.5 लाख की ठगी, सीबीआई व आईपीएस अफसर बनकर डेढ़ महीने तक रखा बंधक
Digital Arrest Scam: रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने 64 वर्षीय किराना व्यापारी को करीब डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराए रखा। खुद को CBI और IPS अधिकारी बताकर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और 8.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Buffalo Transport Case: मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, आयशर वाहन से 12 मृत भैंसें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Buffalo Transport Case: रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में उमरिया धान मंडी के पास खड़े आयशर वाहन से 12 मृत भैंसें बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चालक समेत अन्य लोगों की तलाश जारी है। मामले में पशु संरक्षण, पशु परिवहन, मोटर व्हीकल एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
महासमुंद
Mahasamund News: बस में 2.75 लाख की चोरी का खुलासा, CDR से अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund News: पुलिस ने बस में यात्री का मोबाइल, नकदी और सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में आरोपी बसंत बाघ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल और सोने के आभूषण बरामद किए हैं।