"रायपुर" के लिए 1629 परिणाम मिले
महासमुंद
Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 562 किलो गांजा जब्त किया है। सिंघोड़ा पुलिस ने ट्रक से 560 किलो और खल्लारी पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से 2 किलो गांजा बरामद किया। दोनों मामलों में महाराष्ट्र और बिहार के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
रायपुर संभाग
Arang News: रानी दुर्गावती गाइड कंपनी ने चलाया जनजागरूकता अभियान
Arang News: आरंग के मंदिर हसौद में रानी दुर्गावती गाइड कंपनी की गाइड्स ने विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा थीम पर जनजागरूकता अभियान चलाया। रंगोली, पोस्टर, स्लोगन और नुक्कड़ नाटक के जरिए नशामुक्ति के साथ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का संदेश दिया गया।
महासमुंद
Chhattisgarh farmers: किसानों की 18 मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा भारतीय किसान संघ, सौंपा ज्ञापन
Chhattisgarh farmers: भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने फसलों का लाभकारी मूल्य, सिंचाई व्यवस्था, 24 घंटे बिजली, कृषि आदानों से जीएसटी हटाने, बीज की गुणवत्ता सुधारने समेत कुल 18 मांगें प्रशासन के सामने रखीं।
केंद्र सरकार
State Election Commission: छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
State Election Commission: छत्तीसगढ़ में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त पदों, आरक्षण, परिसीमन और मानव संसाधन की समीक्षा की। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को होगा।
खेल
Mahasamund Players: तीरंदाजी, हॉकी और कबड्डी में महासमुंद के खिलाड़ी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
Mahasamund Players: राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक बिलासपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रायपुर संभाग की ओर से महासमुंद जिले के खिलाड़ी तीरंदाजी, हॉकी और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।
राज्य सरकार
Chhattisgarh CM: तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, CM साय ने किया भ्रम दूर
Chhattisgarh CM: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया कि रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जाएगा। चौक को सेवा ज्योति संकल्प की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 38 स्थानों को इस पहल के तहत विकसित करने की योजना है।
राज्य सरकार
Cooperative Workshop: राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन शुरू, बस्तर से देशभर में गूंजा सहकार से समृद्धि का संदेश
Cooperative Workshop: जगदलपुर में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकार से समृद्धि वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देशभर के सहकारिता विशेषज्ञों और अधिकारियों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पैक्स के डिजिटलीकरण, कृषि, डेयरी, मत्स्य पालन, लघु वनोपज और सहकारी संस्थाओं के विस्तार पर चर्चा की।
महासमुंद
CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल
CMHO Mahasamund Controversy: NHM के तहत 42 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति और पदस्थापना को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि 17 सितंबर को तबादला होने के बावजूद पूर्व CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव ने 21 सितंबर को अपने हस्ताक्षर से 42 नर्सिंग ऑफिसर और ANM के नियुक्ति आदेश जारी किए। मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने फाइल तलब कर जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आदेशों की वैधता और संबंधित अधिकारी की भूमिका पर फैसला होगा।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Investment: सिंगापुर से लौटे CM साय, छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
Chhattisgarh Investment: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सिंगापुर दौरे के बाद रायपुर लौट आया। यात्रा के दौरान प्रदेश को कुल ₹43,600 करोड़ की निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। इनमें ₹41,750 करोड़ का AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस, सोलर ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज तथा एग्रो-फूड प्रोसेसिंग से जुड़े निवेश प्रस्ताव शामिल हैं।
राज्य सरकार
PM Awas Yojana: अंबिकापुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की बैठक, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
PM Awas Yojana: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में सरगुजा और सूरजपुर जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
रायपुर
Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव
Raipur Bank Robbery: रायपुर के चंदनडीह स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में देर रात अज्ञात बदमाशों ने सेंधमारी की कोशिश की। ताले-शटर तोड़कर बैंक में घुसे आरोपियों ने कंप्यूटर, दराज और अन्य सामान में तोड़फोड़ की। बदमाश स्ट्रांग रूम का लॉक नहीं तोड़ पाए, जिससे बड़ी चोरी टल गई। आमानाका पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
Chhattisgarh Cashless Medical Scheme: कैशलेस चिकित्सा योजना लागू करने की मांग तेज, कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी
Chhattisgarh Cashless Medical Scheme: बजट में घोषणा और वित्तीय प्रावधान के बावजूद कैशलेस चिकित्सा योजना की नियमावली जारी नहीं होने से प्रदेशभर के कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। संगठन ने कैबिनेट स्तर पर निर्णय लेकर जल्द नियमावली जारी करने और योजना लागू करने की मांग की है।