ताज़ा खबरें
4698 समाचार
राष्ट्रीय
मर्डर केस : राजा रघुवंशी केस में सोनम का बड़ा दावा, बोलीं- मुझे झूठा फंसाया गया
श के एक बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ा हलफनामा दायर किया है। इस हलफनामे में सोनम ने खुद को पूरी तरह बेगुनाह बताया है। उसने दावा किया है कि उसे इस पूरे मामले में जानबूझकर झूठा फंसाया जा रहा है।
राष्ट्रीय
मानवता की मिसाल : मुरैना पुलिस की तत्परता, हादसे के बाद घायल महिला को मिला तुरंत इलाज
मुरैना में निर्भया मोबाइल टीम ने मानवता की मिसाल पेश की। सड़क हादसे में घायल महिला को महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी भदौरिया और उनकी टीम ने तुरंत मदद पहुंचाते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत सामान्य हो गई।
धमतरी
वन्यजीवों पर क्रूरता पड़ी भारी : धामन सांप और गोह का शिकार कर बनाया विडियो, धमतरी से 5 आरोपी गिरफ्तार
धमतरी जिले में धामन सांप और गोह के शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायपुर
रचा रिकॉर्ड : सबसे ज्यादा NQAS प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थाओं वाला जिला बना
रायपुर जिले की 99 सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन मिला है। इसके साथ ही रायपुर छत्तीसगढ़ का सबसे अधिक NQAS प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थाओं वाला पहला जिला बन गया है। बेहतर मॉनिटरिंग, स्वच्छता, मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है।
सरगुजा संभाग
लो-वोल्टेज से राहत : नया ट्रांसफार्मर लगने से जशपुर में बिजली और पेयजल की संकट दूर
पत्थलगांव के प्रेमनगर मोहल्ले में पिछले कई दिनों से बनी लो-वोल्टेज की समस्या आखिरकार दूर हो गई है। लगातार कम वोल्टेज मिलने से क्षेत्र के लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। बिजली से चलने वाले घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे थे और पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई थी।
सेहत
मानसून : सर्दी-जुकाम से बचने के 5 आसान उपाय, छोटी-छोटी आदतें रखेंगी बीमारियों से दूर
मानसून के मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचने के लिए बारिश में भीगने से बचें, साफ पानी का सेवन करें, विटामिन-C से भरपूर चीजें खाएं, गर्म खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें और शरीर व कपड़ों को सूखा रखें।
महासमुंद
लाखों खर्च, फिर भी अंधेरा कायम : कुछ दिन की रोशनी के बाद फिर छाया अंधेरा, हाड़ाबंद ओवरब्रिज की लाइटें बंद
राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर स्थित हाड़ाबंद ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था फिर ठप हो गई है। कुछ दिन पहले ही नई वायरिंग और लाइटों की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन अब पूरा पुल अंधेरे में डूबा हुआ है। स्थानीय लोगों ने खराब रखरखाव और काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
दुर्ग
प्रशासनिक बदलाव : भिलाई नगर निगम को मिली पहली महिला आयुक्त, IAS सुरुचि सिंह संभालेंगी कमान
भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का तबादला कर उन्हें उच्च शिक्षा संचालनालय में अपर संचालक बनाया गया है। उनकी जगह 2020 बैच की IAS अधिकारी सुरुचि सिंह को नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह भिलाई निगम की पहली महिला आयुक्त होंगी।
राष्ट्रीय
प्रशासन की लापरवाही : गड्ढों में तब्दील हुई रीवा-मझियार की सड़कें, मरम्मत की मांग तेज
रीवा शहर से मझियार जाने वाली करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क बारिश की शुरुआत के साथ ही बदहाल हो गई है। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भरने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की है।
महासमुंद
बड़ा खेल : मृत किसान के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री, सरपंच के संदेह ने खोली पोल
जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के सरकारी दावों के बीच गरियाबंद जिले की अमलीपदर तहसील से जालसाजी का गंभीर मामला सामने आया है। बजाड़ी हल्का में एक व्यक्ति ने पर नकली आधार कार्ड के सहारे ढाई एकड़ कृषि भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम से करा ली। हालांकि, ग्राम पंचायत स्तर पर नामांतरण की प्रक्रिया के दौरान सरपंच की सतर्कता से पूरा मामला उजागर हो गया और जमीन का नामांतरण रुक गया।
राष्ट्रीय
संघर्ष ने बढ़ाई चिंता : मैतेई-कुकी के बाद अब नई जंग, मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव
मणिपुर में पिछले साल मई 2023 से जारी जातीय हिंसा के बीच अब एक नया और खतरनाक मोर्चा खुल गया है। राज्य में चल रही हिंसा अब मैतेई और कुकी समुदाय से हटकर नगा और कुकी समुदायों के बीच पहुंच गई है। इस नए टकराव का सबसे बड़ा केंद्र उखरुल इलाका बन गया है।
क्रिकेट
महिला टेस्ट की शुरुआत : ऐतिहासिक लॉर्ड्स में उतरेगी भारतीय महिला टीम, पहली बार होगा टेस्ट मुकाबला
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें इस ऐतिहासिक मुकाबले में आमने-सामने होंगी। 142 साल पुराने इस मैदान पर महिला क्रिकेट का यह पहला टेस्ट मैच होगा, जबकि दोनों टीमों के बीच अब तक भारत का पलड़ा भारी रहा है।