"बारिश" के लिए 565 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
स्कूल या तालाब : जोखिम उठाकर पढ़ने पहुंच रहे छात्र, फिर भी नहीं जागा प्रशासन
आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत संडी स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बारिश के कारण स्कूल परिसर जलमग्न हो गया है। जलभराव के चलते बच्चों को गंदे पानी से होकर कक्षाओं तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों और पालकों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी और मैदान के समतलीकरण की मांग की है।
महासमुंद
भक्ति और परंपरा का संगम : बागबाहरा में आस्था का सैलाब, पांच रथों संग निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा
बागबाहरा में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की वार्षिक रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। रिमझिम बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु दर्शन और रथ खींचने के लिए नगर की सड़कों पर पहुंचे। नगर के विभिन्न मंदिरों से निकले पांच भव्य रथों की एक साथ यात्रा इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। जय जगन्नाथ के जयघोष और भक्तिमय माहौल के बीच पूरा नगर आस्था के रंग में डूबा नजर आया।
शिक्षा
बच्चों की सुरक्षा पर सवाल : अभनपुर के स्कूल में तालाबंदी, जर्जर भवन को लेकर ग्रामीणों में फूटा गुस्सा
रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम सोनसिल्ली स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में जर्जर भवन को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों, पालकों और स्कूली बच्चों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। बारिश के बीच प्रदर्शनकारी हाथों में मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर “नया स्कूल भवन दो” के नारे लगाते रहे।
राज्य सरकार
गौशालाओं का निरीक्षण : पशुओं की देखभाल और चारा व्यवस्था पर दिए दिशा-निर्देश
बागबाहरा विकासखण्ड की विद्यादेवी और टेमरी गौशाला का उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू ने निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के मौसम में गौवंश की सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर रख-रखाव को लेकर संचालकों को दिशा-निर्देश दिए। टेमरी गौशाला को भविष्य में प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई।
लाइफ स्टाइल
ग्लोइंग स्किन : बरसात में चिपचिपी त्वचा से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये आसान उपाय
मानसून में नमी और पसीने के कारण त्वचा चिपचिपी, बेजान और मुंहासों से परेशान हो सकती है। जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए आसान स्किन केयर टिप्स, जिनसे बारिश के मौसम में भी त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग रखा जा सकता है।
राष्ट्रीय
मानसून 2026 : कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा, बदला मौसम
भारत में इस समय मानसून का एक बेहद हैरान करने वाला और अनोखा रूप देखने को मिल रहा है। देश के कुछ राज्यों में जहां मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, वहीं कुछ राज्यों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं
जगदलपुर (बस्तर)
बढ़ा खतरा : बस्तर में 5 महीने में मिले 617 मरीज 82% मरीजों में मिला गंभीर मलेरिया संक्रमण
बस्तर जिले में बारिश के साथ मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। जनवरी से मई 2026 तक जिले में 617 मलेरिया मरीज मिले हैं, जिनमें 506 मामले गंभीर पीएफ मलेरिया के हैं। लोहण्डीगुड़ा, बड़ेकिलेपाल और दरभा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण रोकने के लिए सर्वे और जांच अभियान तेज कर दिया है।
राष्ट्रीय
जगन्नाथ रथयात्रा : अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा पूरे उल्लास के साथ शुरू हो गई है। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। यात्रा के मार्ग में विभिन्न सामाजिक संदेशों को दर्शाती खूबसूरत झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। सुरक्षा को लेकर प्रशासन इस बार बेहद सतर्क है। पिछले साल की अप्रिय घटनाओं से सबक लेते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं।
गरियाबंद
राजिम सड़क निर्माण विवाद : शीतला तालाब की मिट्टी से बन रही करोड़ों की सड़क, गुणवत्ता और नियमों पर उठे सवाल
राजिम में शीतला तालाब सौंदर्यीकरण से निकली मिट्टी के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि 36 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क में तालाब की मिट्टी का उपयोग किया गया, जबकि सड़क निर्माण में Selected Soil के मानकों का पालन जरूरी होता है। मामले को लेकर निर्माण गुणवत्ता और नियमों पर सवाल उठ रहे हैं।
यात्रा
बदला कोंडागांव का नजारा : मॉनसून में जन्नत सी सज गई है बस्तर की ये खूबसूरत जगह
मॉनसून के आगमन के साथ छत्तीसगढ़ का कोंडागांव प्राकृतिक खूबसूरती से भर उठा है। केशकाल घाटी, टाटामारी, मांझीनगढ़ और खूबसूरत झरने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। बारिश के मौसम में यहां घूमने से पहले जरूरी सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
राजनांदगांव
दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के गांधीनगर गांव में बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो भाई समेत तीन बच्चे शामिल हैं। ग्रामीणों ने रेलवे निर्माण कार्य के बाद खुले छोड़े गए गड्ढे को हादसे की वजह बताया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
बिलासपुर
उखड़ी नई सड़क : बिफरीं महापौर पूजा विधानी, ठेकेदार और अफसरों को सरेराह लगाई जमकर फटकार
बिलासपुर के राजकिशोर नगर में पहली बारिश में ही नई सीसी रोड खराब होने पर महापौर पूजा विधानी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सड़क को मानकों के अनुरूप सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारियों को फील्ड में उतरने कहा।