"शिक्षक" के लिए 585 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
छत्तीसगढ़ में पीटीआई भर्ती की मांग तेज, वतन चन्द्राकर बोले- खाली पदों पर जल्द हो नियुक्ति
छत्तीसगढ़ में व्यायाम शिक्षक (पीटीआई) के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की मांग उठी है। जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने सरकार से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति जरूरी है।
बालोद
दर्द से जूझता भालू : तीन पैरों के सहारे चल रहा था भालू, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप
बालोद के घोठिया रोड पर एक घायल भालू लंगड़ाते हुए दिखाई दिया। तीन पैरों के सहारे चलते भालू का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पैर में चोट की आशंका जताई जा रही है।
शिक्षा
मेहनत बनी ताकत : इलाज के अभाव में खोया पिता, अब डॉक्टर बनने की राह पर बेटी; NEET 2026 में मिली बड़ी सफलता
लखनऊ की नीलू ने आर्थिक तंगी और पारिवारिक मुश्किलों के बावजूद NEET UG 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की। पिता के निधन के बाद उनकी मां ने झाड़ू-पोछा और घरेलू काम करके बेटियों की पढ़ाई जारी रखी। अब नीलू का सपना कार्डियोलॉजिस्ट बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।
राज्य सरकार
विद्यार्थियों को सीख : राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि Ai और गूगल पर निर्भर न हों, अपनी सोच को करें विकसित
रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से डिजिटल लत से बचने और अपनी मौलिक सोच विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एआई और गूगल उपयोगी साधन हैं, लेकिन मानव बुद्धि का विकल्प नहीं हो सकते। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की रुचि के अनुसार करियर चुनने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।
बालोद
जनआंदोलन : बालोद के 29 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने जल बचाने का दिया संदेश, घर-घर लिखे पत्र
बालोद जिले में ‘जल संचय-जनभागीदारी 2.0’ और ‘कैच द रैन 2026’ अभियान के तहत 1048 विद्यालयों में एक साथ पत्र लेखन गतिविधि आयोजित की गई। इसमें 29,367 विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए अपने परिजनों और नागरिकों को जागरूक किया। अभियान में कुल 37,497 लोगों ने भाग लेकर वर्षा जल संचयन और जल बचाने का संकल्प लिया।
खान सर का बयान: पटना कोचिंग विवाद और प्रिंस यादव की मौत पर दी बड़ी सफाई
खान सर का बयान: पटना के मुसल्लहपुर हाट कोचिंग विवाद और प्रिंस यादव की मौत के गंभीर आरोपों पर खान सर ने पहली बार खुलकर अपना पक्ष रखा और आरोपों को नकारा।
राज्य सरकार
नई उड़ान : स्कूली बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा को मिलेगा मंच, बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 की तैयारियां तेज
छत्तीसगढ़ में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में 33 जिलों के जिला समन्वयकों और रिसोर्स शिक्षकों को वैज्ञानिक परियोजना निर्माण, अनुसंधान पद्धति और मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और शोध क्षमता को बढ़ावा देना है।
महासमुंद
सावधानी ही सुरक्षा : अरेकेल में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम, छात्रों को सर्पदंश से बचाव की मिली जानकारी
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव ने विद्यार्थियों को सर्पदंश की स्थिति में सावधानी, प्राथमिक उपचार और समय पर चिकित्सकीय सहायता लेने के उपाय बताए। साथ ही बिच्छू, मधुमक्खी और अन्य विषैले जीवों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
टीकाकरण दिवस : सर्वाधिक बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में बड़ी उपलब्धि
विशेष एचपीवी टीकाकरण सप्ताह के तहत 17 जुलाई को आयोजित अभियान में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक बालिकाओं का टीकाकरण कर पहला स्थान हासिल किया। 74 विद्यालयों में चले अभियान के दौरान 1,900 से अधिक बालिकाओं का पंजीकरण एवं टीकाकरण किया गया।
शिक्षा
शाला प्रवेश उत्सव : खमतराई हाई स्कूल में बच्चों को बांटी गई किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिलें
खमतराई हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा कक्षा 6वीं से 10वीं तक के छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म वितरित की गईं। वहीं सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।
राज्य सरकार
मिशन शक्ति अभियान : आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बढ़ा छात्राओं का आत्मविश्वास, 260 बेटियों ने लिया हिस्सा
महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र के तहत शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नर्रा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 260 छात्राओं ने भाग लेकर आत्मरक्षा की तकनीकें सीखीं और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की।
महासमुंद
उठे सवाल : श्रम विभाग पर बरसे जनप्रतिनिधि, प्रवासी मजदूर की मौत के बाद मुआवजे में देरी पर जताई नाराजगी
बागबाहरा जनपद पंचायत की सामान्य सभा में श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी जताई। प्रवासी श्रमिक कन्हैया लाल ध्रुव की मौत के बाद परिजनों को जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने का मुद्दा उठा। बैठक में हर ग्राम पंचायत में पलायन पंजी बनाने और कृषि, शिक्षा, आंगनबाड़ी व बिजली व्यवस्था समेत विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।