"कार्रवाई" के लिए 3547 परिणाम मिले
कोरबा
Alcohol Ban: शराबखोरी से परेशान ग्रामीणों का बड़ा फैसला, गांव में शराब बनाने और पीने पर रोक
Alcohol Ban: कोरबा जिले के कोलगा गांव में ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर शराब बनाने, बेचने और पीने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर मोर्चा संभाला और नियम तोड़ने वालों को पुलिस के हवाले करने की चेतावनी दी।
दुर्ग संभाग
Durg Fire News: जगदम्बा फोम्स में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
Durg Fire News: भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के छावनी स्थित जगदम्बा फोम्स गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक गोदाम में रखा फोम और गद्दे बनाने का अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मुंगेली
Death Case: बेटे की मौत का सच जानने भटक रहा परिवार, 7 दिन का अल्टीमेटम
Death Case: मुंगेली के ग्राम टेढ़ाधौरा निवासी पीयूष सिंह ठाकुर की संदिग्ध मौत के ढाई महीने बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए SDM को आवेदन सौंपा है। पिता पुष्पराज सिंह ठाकुर ने सात दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है।
राष्ट्रीय
Road Accident: एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, GST अधिकारी समेत परिवार के 4 लोग घायल
Road Accident: मध्य प्रदेश के रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार हादसे में GST अधिकारी समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त कार से करीब 55 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर मिले, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित अभिरक्षा में लिया है।
बीजापुर
Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए
Illegal Gambling: भद्राकाली थाना क्षेत्र के रैगुड़ा जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से जुड़े कुल 156 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 20 लाख 1 हजार 200 रुपए नकद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
राष्ट्रीय
Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल
Patna Encounter: बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर में शुक्रवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। करीब 40 राउंड फायरिंग के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन अपराधी मारे गए, जबकि मनेर थाना प्रभारी रजनीश कुमार गोली लगने से घायल हो गए। घटनास्थल से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, एनकाउंटर के बाद अस्पताल में मृतकों के परिजनों के हंगामे से तनाव की स्थिति बन गई।
कोरबा
Death Case: घर के अंदर मृत मिली महिला, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
Death Case: ग्राम जमनीमुड़ा में अगहन कुंवर चौहान का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सिर पर चोट के निशान और मौके से ईंट के टुकड़े मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बीजापुर
Forest Crime: वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की खाल के साथ 6 आरोपी हिरासत में
Forest Crime: बीजापुर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9.260 किलोग्राम पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की एक खाल बरामद की है। दो अलग-अलग स्थानों पर हुई छापेमारी में छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले में वन अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
रायपुर
Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल
Viral Video Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सराफा कारोबारी कार्तिक गिरि के लग्जरी वाहनों के काफिले के आगे पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काफिले में कुछ लोगों को चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंट करते भी देखा गया। मामले ने पुलिस एस्कॉर्ट की अनुमति और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत
Bike Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम अमरपुर के पास तेज रफ्तार हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने हार्वेस्टर को पतगवां के पास पकड़ लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।
रायपुर
Bhim Army Raipur: प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR दर्ज
Bhim Army Raipur: रायपुर के ओसीएम चौक पर पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों की मांगों के समर्थन में सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ BNS की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। प्रदर्शन के चलते एंबुलेंस और स्कूल बसें भी जाम में फंस गई थीं।
रायपुर
Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के कांकेर, केशकाल और जगदलपुर में पुलिस ने पिछले 48 घंटों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 884 किलो 410 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 92 लाख रुपये बताई गई है। जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई, जहां पिकअप से 476 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत कुल सात आरोपियों को पकड़ा है।