"कार्रवाई" के लिए 3547 परिणाम मिले
अंबिकापुर (सरगुजा)
Sarguja Religious Conversion: चंगाई सभाओं को लेकर विवाद, विहिप ने लगाया मतांतरण का आरोप, जांच की मांग
Sarguja Religious Conversion: लखनपुर और उदयपुर विकासखंड में कथित मतांतरण को लेकर विवाद बढ़ गया है। विश्व हिंदू परिषद ने चंगाई सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई और कथित नेटवर्क की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की है। प्रशासन ने शिकायत के आधार पर जांच का भरोसा दिया है।
महासमुंद
Ganja Seized: NH-53 पर ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजा खपाने आ रहा तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार
Ganja Seized: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिंघोड़ा पुलिस ने नेशनल हाईवे-53 पर कार्रवाई करते हुए 5.290 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत 2 लाख 64 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने ओडिशा निवासी 45 वर्षीय आरोपी मनोज कुमार नाइक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने गांजा ओडिशा से लाकर रायपुर में बेचने की तैयारी की बात स्वीकार की। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य संपर्कों की जांच कर रही है।
रायपुर संभाग
Arang News: 11 केवी तार की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, मायरा रिसोर्ट के मुख्य द्वार पर शव रखकर प्रदर्शन
Arang News: ग्राम खुटेरी में 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से राजूलाल यादव की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मायरा रिसोर्ट के मुख्य द्वार पर शव रखकर प्रदर्शन किया। विद्युत परिचालक को निलंबित कर दिया गया है, वहीं रिसोर्ट प्रबंधन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।
महासमुंद
Traffic system collapsed: धनतेरस पर बाजार में रौनक, सड़कों पर अव्यवस्था, महासमुंद की ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल
Traffic system collapsed: महासमुंद में धनतेरस पर सड़क तक दुकानें और बेतरतीब पार्किंग से ट्रैफिक प्रभावित है। नेहरू चौक का सिग्नल भी 45 दिनों से बंद है।
धमतरी
Dhamtari News: अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस का छापा, 1.46 लाख के पटाखे जब्त
Dhamtari News: अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ दो स्थानों पर छापेमारी की। फरसिया गांव और मगरलोड में कार्रवाई के दौरान 1 लाख 46 हजार 500 रुपए के पटाखे जब्त किए गए। दोनों मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
दुर्ग संभाग
Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग
Durg Hospital Case: हाईटेक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में महिला अधिवक्ता बलबीर कौर की इलाज के दौरान मौत के बाद विवाद बढ़ गया है। परिजनों और अधिवक्ता संघ ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक करोड़ रुपए मुआवजे और जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर
Coal Scam: शराब घोटाले में जमानत, फिर भी जेल में रामगोपाल अग्रवाल भूपेश बघेल ने उठाए सवाल
Coal Scam: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर सेंट्रल जेल में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। शराब घोटाले में जमानत मिलने के बावजूद चार अन्य मामलों के कारण उनकी रिहाई अटकी हुई है।
गरियाबंद
CG News: 8 लाख के स्कूल भवन में गड़बड़ी! 80% स्लैब ढलाई के बाद खुली पोल, ठेकेदार पर आरोप
CG News: 8 लाख रुपए की लागत से बन रहे स्कूल भवन में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। 80% स्लैब ढलाई के बाद गड़बड़ी सामने आई। मामले में ठेकेदार पर धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: 97 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों का होगा वितरण
Chhattisgarh News: जिला स्तरीय आकलन शिविर में 97 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 17 बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों के लिए चुना गया है। दिसंबर में आयोजित वितरण शिविर में उन्हें उपकरण दिए जाएंगे। साथ ही पात्र बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
रायगढ़
Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा
Raigarh News: खरसिया वन परिक्षेत्र में जंगली सुअर के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग ने घर में मांस पकाते एक युवक को पकड़ा है। आरोपी ने 8-10 लोगों के साथ बारूद के गोले से शिकार करने की बात बताई है। वन विभाग अन्य आरोपियों की तलाश में जुटा है।
बिलासपुर संभाग
Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
Suicide Case: बिलासपुर जिले के भीमपुरी गांव में 35 वर्षीय आत्माराम नेताम का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची जूनापारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बलौदाबाज़ार
Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान
Balodabazar News: धनतेरस के दिन तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौt हो गई। मृतकों में पिता और उनके दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।