"कार्रवाई" के लिए 3547 परिणाम मिले
दुर्ग
Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद
Diwali Traffic Rules: दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इंदिरा मार्केट में चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो की एंट्री पर रोक रहेगी। वहीं, समृद्धि, जवाहर और आकाश गंगा मार्केट के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
कोरबा
Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
Korba Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार चिंता बढ़ा रहा है। पिछले 24 घंटों में कुसमुंडा-गेवरा मार्ग और मोरगा क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक शामिल बताए जा रहे हैं। लगातार हो रहे हादसों ने जिले में भारी वाहनों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बस्तर संभाग
Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित
Education News: कांकेर के मंगहूर प्राथमिक स्कूल के प्रधानपाठक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप लगा है। शिक्षा विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: सड़क सुरक्षा के लिए जशपुर पुलिस का नवाचार, जरूरतमंदों को अस्थायी रूप से मिलेंगे हेलमेट
CM Vishnu Deo Sai: जशपुर में पुलिस द्वारा स्थापित हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया। इस बैंक में 1000 हेलमेट उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालक अस्थायी रूप से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकना और लोगों को हेलमेट के नियमित उपयोग के प्रति जागरूक करना है।
महासमुंद
Mahasamund Road Problem: सड़क से वंचित गाँव, ग्रामीणों ने NH-353 पर किया प्रदर्शन
Mahasamund Road Problem: पड़कीपाली में सड़क-पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने NH-353 पर प्रदर्शन किया। बारिश में गांव का संपर्क टूटने का आरोप लगाया।
रायपुर
Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त
Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों में अव्यवस्थाओं और लापरवाही का खुलासा हुआ है। बिलासपुर में एक दिव्यांग को पलंग से बांधकर रखने और रायपुर केंद्र में चार महिलाओं व एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। निरीक्षण रिपोर्ट पर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
रायपुर
Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस
Raipur Crime News: 62 वर्षीय जमीन कारोबारी ने चार करोड़ रुपए की वसूली, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर अनवर ढेबर, कुबेर राठी समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
शिक्षा
Teacher Recruitment Protest: डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के बंगले में धरना, 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग
Teacher Recruitment Protest: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पिछले 321 दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी नियुक्ति की निश्चित तारीख घोषित करने की मांग पर अड़े हैं।
राष्ट्रीय
Datia Silver Seizure: आगरा से नागपुर ले जाई जा रही 286 किलो चांदी डगरई टोल प्लाजा पर जब्त, ड्राइवर हिरासत में
Datia Silver Seizure: मध्य प्रदेश के दतिया में चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर एक कार से 286 किलो चांदी जब्त की है। इसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। खेप आगरा से नागपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने जीएसटी और आयकर विभाग को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Raipur Railway Station: रिडेवलपमेंट के बीच खुले रास्ते बने चोरों का सेफ जोन, 50 हाईटेक कैमरों का टेंडर अटका
Raipur Railway Station: रिडेवलपमेंट कार्य के बीच यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्टेशन पर चोरी के मामले बढ़ने और केवल 55 पुराने CCTV कैमरों से निगरानी होने के बीच 50 नए AI कैमरों की योजना टेंडर प्रक्रिया में अटकी हुई है।
बिलासपुर
Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती
Bilaspur News: दिवाली पर नई कार की मांग पूरी नहीं होने से नाराज बिलासपुर के 12वीं के छात्र ने सोशल मीडिया रील देखकर खुद के अपहरण का फर्जी ड्रामा रच दिया। छात्र ने पिता से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी। रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया।
दुर्ग
Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर
Durg Food Department: त्योहारी सीजन से पहले दुर्ग जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। स्मृति नगर की जायका मिठाई और पुलगांव चौक स्थित बालाजी प्रतिष्ठान से कुल 115 किलो बासी और संदिग्ध मिठाइयां नष्ट कराई गईं। विभाग ने मिठाइयों के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।