"कार्रवाई" के लिए 3547 परिणाम मिले
कोरबा
Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार
Korba News: ग्राम दशरथभाठा में अवैध महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से विवाद और मारपीट के आरोप में दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।
राष्ट्रीय
School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल
School News: विदिशा जिले के धामनोद स्कूल के संकुल प्राचार्य पर स्कूटी और लैपटॉप योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने, युवक को धमकाने और तीन साल की बच्ची को उठाकर फेंकने के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच टीम गठित करने की बात कही है।
रायपुर
Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां
Raipur News: पारिवारिक विवाद के चलते पिता अपने एक साल के बेटे को लेकर चला गया। मां की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने महज ढाई घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर उसे मां से मिलाया। खास बात यह रही कि उसी दिन बच्चे का पहला जन्मदिन था, जिसे पुलिसकर्मियों ने थाने में केक काटकर मनाया।
अन्य
Amit Jogi Controversy: PM मोदी और CEC पर वीडियो पोस्ट कर घिरे अमित जोगी, BJP पहुंची थाने
Amit Jogi Controversy: छत्तीसगढ़ की राजनीति में अमित जोगी के सोशल मीडिया वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े वीडियो पर भाजपा ने आपत्ति जताते हुए रायपुर के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई और FIR की मांग की। विधायक राजेश मूणत ने 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने वीडियो डिलीट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। पूरा मामला मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ा है।
बिलासपुर
Fraud Case: शादी का वादा कर महिला से बनाए संबंध, इंश्योरेंस के 5 लाख लेकर मुकरा युवक
Fraud Case: बिलासपुर के बेलगहना में पति की मौत के बाद अकेली महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और 5 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के दिवंगत पति के इंश्योरेंस क्लेम की रकम हड़प ली और बाद में शादी से मुकर गया। शिकायत के बाद फरार आरोपी राकेश पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में बेलगहना चौकी पुलिस की शुरुआती कार्रवाई और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
महासमुंद
Mahasamund News: जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 गिरफ्तार, 3 फरार
Mahasamund News: बागबाहरा और पिथौरा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से नकदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते जब्त किए गए। तीन आरोपी फरार हैं।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
CG Crime News: कांकेर के महादेव वार्ड में आपसी विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर घायल युवक को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना CCTV में कैद हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
गरियाबंद
Gariaband Mining: अवैध रेत भंडारण की शिकायत, संयुक्त जांच दल भेजने की मांग
Gariaband Mining: ग्राम पोंड़ में अवैध रेत भंडारण और हाइवा से परिवहन का आरोप लगा है। भाजपा नेता प्रीतम सिन्हा ने संयुक्त जांच कर संभावित राजस्व नुकसान का आकलन और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बालोद
Balod News: पांच वार्डों के सैकड़ों लोगों की एकजुटता, अब अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग
Balod News: डौंडी नगर पंचायत के पांच वार्डों के सैकड़ों लोगों ने अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर कार्यालय का घेराव किया। वार्डवासियों ने टैक्स के बोझ, रोजगार और विकास कार्यों की कमी का हवाला देते हुए NOC जारी करने की मांग की।
राज्य सरकार
Food Safety: दीपावली से पहले महासमुंद में खाद्य विभाग की जांच, मिठाई दुकानों से लिए सैंपल
Food Safety: दीपावली से पहले महासमुंद के बसना और पिथौरा में खाद्य विभाग ने मिठाई दुकानों व रेस्टोरेंट की जांच कर बिरयानी, पेड़ा और काजू कतली के नमूने लिए।
रायगढ़
Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा
Cattle Smuggling: रायगढ़ के लैलूंगा में पुलिस ने ओडिशा ले जाए जा रहे 6 गौवंश बरामद कर 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पशु तस्करी और क्रूरता के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
बिलासपुर
State Tax Inspector Recruitment: 2021 और 2022 की नियुक्तियां रद्द करने का आदेश बरकरार, नए सिरे से होगी प्रक्रिया
State Tax Inspector Recruitment: बिलासपुर हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ राज्य कर निरीक्षक की 2021 और 2022 की विभागीय परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते नियुक्तियां रद्द करने के सरकार के फैसले को सही ठहराया है। कोर्ट ने नई भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।