"कार्रवाई" के लिए 2834 परिणाम मिले
शिक्षा
Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन
Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा के शासकीय एकलव्य कॉलेज में खराब सुविधाओं और प्रशासनिक रवैये के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्राचार्य हटाने की मांग पर धरना दिया गया।
राष्ट्रीय
IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित
IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी से जुड़े एक किचन और तीन इस्कॉन फूड आउटलेट्स के लाइसेंस स्वच्छता और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामले में निलंबित कर दिए हैं।
राष्ट्रीय
Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती
Gandhinagar building collapse: कुडासन इलाके में निर्माणाधीन 'बोस्की द एम्पायर' इमारत का स्लैब अचानक गिर गया। हादसे के समय ढलाई का काम चल रहा था, जिससे कई मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 15 मजदूरों को बाहर निकाला, जिनमें 12 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की वजह क्रेन के असंतुलित होकर गिरने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
राज्य सरकार
CM Helpline Complaint Resolution: सीएम हेल्पलाइन से कमलेश की राशन कार्ड संबंधी समस्या हुई दूर
CM Helpline Complaint Resolution: महासमुंद जिले के सरायपाली निवासी कमलेश प्रधान की राशन कार्ड संबंधी समस्या सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराने के बाद दूर हो गई। समय पर समाधान मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
जांजगीर-चांपा
Janjgir Champa Crime News: कोसा हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग विवाद में अमित भंडारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Janjgir Champa Crime News: मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में हुए अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने करीब दो महीने बाद खुलासा कर दिया है। जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ ली है।
नारायणपुर
Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप
Narayanpur News: झारावाही क्षेत्र में बारिश के कारण पुलिया बहने से तीन गांवों का संपर्क टूट गया। प्रशासन से मदद नहीं मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर लकड़ी और रस्सियों की मदद से ह्यूम पाइप लगाकर अस्थायी रास्ता तैयार किया। ग्रामीणों की इस पहल ने जहां उनके हौसले को दिखाया, वहीं दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए हैं।
शिक्षा
Balod News: कॉलेज की समस्याओं पर भड़के छात्र, चक्काजाम कर प्राचार्य को हटाने की मांग
Balod News: शासकीय महाविद्यालय डौंडीलोहारा में मूलभूत सुविधाओं और अन्य समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं का आक्रोश सामने आया है। समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बुधवार को दल्लीराजहरा-राजनांदगांव मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज की प्राचार्य रोशन आरा को हटाने की मांग भी उठाई।
शिक्षा
Jashpur News: सरकारी स्कूल में पेयजल संकट, खराब हैंडपंप के चलते नाले का पानी पीने को मजबूर बच्चे
Jashpur News: स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की उम्र कम होने के कारण दूषित पानी का सेवन उनके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा जोखिम पैदा कर सकता है। खेतों या नाले से बहकर आने वाले पानी में गंदगी और अन्य हानिकारक तत्व होने की आशंका रहती है। ऐसे पानी का लगातार इस्तेमाल करने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
रायगढ़
POCSO Act Case: रायगढ़ में नाबालिग को मेला दिखाने के बहाने ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
POCSO Act Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग को जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने कोरबा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। कोतरा रोड थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने किरोड़ीमल क्षेत्र से बरामद किया। जांच में युवक से उसकी पहचान ट्रेन में होने की बात सामने आई।
विदेश
US Iran Conflict: अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर के करीब, भारत पर बढ़ेगी मुश्किलें
US Iran Conflict: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर हमलों से मध्य-पूर्व में तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं।
गरियाबंद
CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच
Chhattisgarh Breaking News: गरियाबंद के मैनपुर में 26 वर्षीय युवक डिगने यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने निजी क्लीनिक पर गलत इलाज का आरोप लगाया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग संभाग
Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच
Bhilai News: सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान कर्मचारियों को करीब 2-3 दिन का नवजात शिशु मिला। सूचना मिलने पर भट्ठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस नवजात को गटर में छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।