"ED" के लिए 5133 परिणाम मिले
सूरजपुर
चुनाव में बवाल : आर्म्स एक्ट केस पर गरमाई राजनीति, बिश्रामपुर थाने के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन
सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। बिश्रामपुर थाने के बाहर कांग्रेस ने जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पिछले 16 घंटों से धरने पर बैठे हैं।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
भीषण गर्मी का कहर : कांकेर में 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। कांकेर जिले के सरोना गांव में पिछले कुछ दिनों में 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई। विशेषज्ञ इसे हीट स्ट्रोक और लगातार बढ़ते तापमान का असर मान रहे हैं। इससे पहले कोरबा जिले में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी।
राज्य सरकार
राजस्व विभाग : मंत्री टंक राम वर्मा का औचक निरीक्षण, धीमे कामकाज पर अधिकारियों की लगी क्लास
मंत्री टंक राम वर्मा ने रायपुर तहसील कार्यालय और नवीन संभाग आयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और डायवर्सन जैसे मामलों के धीमे निपटारे पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री ने साफ-सफाई, फाइल प्रबंधन और राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
विकास की नई उड़ान : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास पथ पर तेजी से दौड़ता छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आवास, सड़क, डिजिटल कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के मॉडल के रूप में उभर रहा है।
राज्य सरकार
गरिमा उत्सव : स्वास्थ्य शिविर, जनसुनवाई और पौधरोपण से जुड़ा पूरा जिला
जनजातीय कार्य मंत्रालय के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले में 18 से 25 मई 2026 तक जनजातीय गरिमा उत्सव एवं जनभागीदारी अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत 345 शिविर लगाए गए, जिनमें 46 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया गया।
दुर्ग संभाग
साइबर ठगी : दुर्ग पुलिस ने दबोचा म्यूल अकाउंट का मास्टरमाइंड, 200 से अधिक बैंक खाते बेच चुका था गिरोह
दुर्ग पुलिस और ACCU ने साइबर ठगों को 200 से अधिक बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले अंतरराज्यीय म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़ कर मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तकनीक
सावधान : भारत में फैला Cockroach Janta Party और Oggy Janta Party नाम का खतरनाक Android वायरस, खाली हो सकता है बैंक खाता!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘Cockroach Janta Party’ और ‘Oggy Janta Party’ ट्रेंड का फायदा अब साइबर अपराधी उठा रहे हैं। साइबर सुरक्षा फर्मों ने चेतावनी दी है कि ‘Cockroach Janta Party.apk’ नाम का एंड्रॉइड ऐप असल में खतरनाक स्पाइवेयर और बैंकिंग मैलवेयर है।
खेल
टेनिस : 82वीं ग्रैंड स्लैम एंट्री के साथ इतिहास में दर्ज हुआ जोकोविच का नाम
फ्रेंच ओपन 2026 में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शानदार शुरुआत करते हुए फ्रांसीसी खिलाड़ी जियोवानी म्पेटशी पेरिकार्ड को 5-7, 7-5, 6-1 और 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। इस जीत के साथ जोकोविच ने इतिहास रचते हुए पुरुष टेनिस में सबसे ज्यादा 82 ग्रैंड स्लैम मेन ड्रॉ खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और Roger Federer को पीछे छोड़ दिया। अब उनकी नजर चौथे फ्रेंच ओपन और रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर है।
रायपुर
भीषण गर्मी : ग्रामीणों के लिए राहत बनी पीएचई टीम, गांव-गांव पहुंचा रहा स्वच्छ पेयजल
जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है। विभाग द्वारा खराब हैंडपंपों और पाइपलाइन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत दूरस्थ गांवों तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के साथ-साथ ग्रामीणों को जल संरक्षण और जनभागीदारी के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
रायपुर
भारत की नई रफ्तार : रायपुर से विशाखापट्टनम तक विकास का मेगा कॉरिडोर
रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो उद्योग, व्यापार, पर्यटन और रोजगार को नई गति देगी। इस कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को विशाखापट्टनम पोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे निर्यात बढ़ेगा और किसानों, उद्योगों तथा स्थानीय व्यवसायों को बड़ा लाभ होगा।
सूरजपुर
सनसनी : युवक को फंसाकर महिलाओं ने की 3 लाख रुपये की उगाही
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दो महिलाओं ने एक युवक को झांसे में लेकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर उससे 3 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित की शिकायत पर भटगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
कोरबा
बड़ी कार्रवाई : आईपीएल सट्टे का डिजिटल खेल पकड़ा गया, मोबाइल और रिकॉर्ड जब्त
कबीरधाम पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले एक युवक को ग्राम बैहरसरी से गिरफ्तार किया है। साइबर जांच में मोबाइल से सट्टा लिंक, व्हाट्सएप चैट और डिजिटल लेनदेन के सबूत मिले। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर मोबाइल, सिम और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।