"किसानों की आय" के लिए 76 परिणाम मिले
महासमुंद
कृषि में नई पहल : 400 प्रगतिशील किसानों ने सीखी वैज्ञानिक तकनीक, मखाना खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर
महासमुंद जिले के 400 प्रगतिशील किसानों को मखाना की वैज्ञानिक खेती के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम में आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। उद्यानिकी विभाग की इस पहल का उद्देश्य किसानों को कृषि विविधीकरण से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
राज्य सरकार
आत्मनिर्भर : महासमुंद के किसानों को मिले उन्नत बीज, वैज्ञानिकों ने सिखाए खेती के नए तरीके
कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद ने आत्मनिर्भर दलहन मिशन योजना के तहत किसानों को अरहर, उड़द और मूंगफली के उन्नत बीज वितरित किए। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने फसल विविधीकरण, बीज उपचार, मृदा परीक्षण, जैव उर्वरक और आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी देकर किसानों को आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
अर्थव्यवस्था
एथेनॉल से फायदा : 1.90 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बची, किसानों की बढ़ी कमाई
पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की योजना देश के लिए बड़ा बदलाव साबित हो रही है। रविवार को जारी सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस कदम से भारत ने न सिर्फ कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम की है, बल्कि विदेशी मुद्रा की भारी बचत भी की है। साथ ही, यह पहल प्रदूषण घटाने और किसानों की आय बढ़ाने में भी एक गेम-चेंजर साबित हुई है।
राष्ट्रीय
सवाल का जवाब : E20 Petrol पर विशेषज्ञों की दो टूक, इंजन को नहीं होगा नुकसान
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल जिसे ई-20 के नाम से भी जाना जाता है, को लेकर आजकल काफी चर्चा है। कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं कि इससे वाहनों के इंजन को नुकसान हो सकता है। इन अफवाहों पर विराम लगाने के लिए कोलकाता प्रेस क्लब में विशेषज्ञों ने एक विशेष जानकारी साझा की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ईंधन न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि पर्यावरण बचाने और किसानों की आय बढ़ाने में भी एक बड़ा कदम है।
राज्य सरकार
आय का नया जरिया : छत्तीसगढ़ में मखाना खेती को मिलेगा बढ़ावा, 80 किसानों ने लिया प्रशिक्षण
महासमुंद और पिथौरा के 80 किसानों ने आरंग के लिंगाडीह में आयोजित प्रशिक्षण में मखाना की वैज्ञानिक खेती, बीज उत्पादन और प्रसंस्करण की जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने बताया कि मखाना कम जोखिम और अधिक लाभ वाली फसल है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने की अच्छी संभावनाएं हैं।
राज्य सरकार
फसल विविधीकरण : किसानों के लिए सुनहरा मौका, धान के बजाय दूसरी फसल उगाने पर सरकार देगी ₹15 हजार प्रति एकड़ सहायता
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत चारभांठा में आयोजित कृषक चौपाल में किसानों को फसल विविधीकरण के लिए जागरूक किया गया। कृषि विभाग ने बताया कि धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, रागी, मक्का, कोदो, कुटकी और कपास की खेती करने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक आदान सहायता मिलेगी।
रायपुर संभाग
गोढ़ी में ड्रोन से दवा छिड़काव का लाइव डेमो : नई तकनीक देखने खेत पहुंचे सैकड़ों किसान, खेती होगी आसान
आरंग के गोढ़ी में सहकारिता सप्ताह के तहत ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव का लाइव प्रदर्शन किया गया। किसानों को आधुनिक तकनीक के फायदे बताए गए। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : कलेक्टर ने किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और किसानों को समय पर खाद वितरण सुनिश्चित करने को कहा। जन शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
राष्ट्रीय बागवानी मिशन : आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषक ओमनारायण बने किसानों के प्रेरणा स्रोत
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत संचालित योजनाएं जिले के किसानों के लिए आय वृद्धि का बेहतर माध्यम बन रहा हैं। विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम जुनवानी खुर्द निवासी प्रगतिशील किसान ओमनारायण ध्रुव ने उद्यानिकी फसलों की वैज्ञानिक खेती अपनाकर अपने आय में अच्छी वृद्धि की है। उनकी सफलता को देखकर ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक किसान भी सब्जी एवं उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जिसमें किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है।
राष्ट्रीय
मटर और सिंघाड़े : GI टैग किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
जबलपुर के मटर और सिंघाड़े को जीआई टैग मिलने से इन उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। इससे किसानों को बेहतर दाम, नकली ब्रांडिंग से सुरक्षा, मार्केटिंग और निर्यात के नए अवसर मिलेंगे,
राज्य सरकार
उत्सव : जनजातीय समाज ने मनाया गौरव और प्रेरणा का दिवस
महासमुंद में रानी दुर्गावती के 462वें शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंत्री राम विचार नेताम ने वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा शिक्षा, संस्कृति संरक्षण, किसानों की उन्नति और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया।
अर्थव्यवस्था
नई सुविधा : बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने शाह का बड़ा फैसला, सीधे खरीदी जाएंगी फसल
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नाफेड और एनसीसीएफ को किसानों से दलहन और तिलहन की सीधी खरीद करने के निर्देश दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों में देशभर के किसानों को इस व्यवस्था से जोड़कर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ दिलाना और दलहन उत्पादन बढ़ाना है।