"जलकर खाक" के लिए 47 परिणाम मिले
रायपुर
रायपुर में भड़की आग : बॉम्बे मार्केट के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण अग्निकांड, मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित Central Bank of India के जोनल कार्यालय में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घना धुआं पूरे परिसर में फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
रायपुर संभाग
भीषण अग्नितांडव : मिवान स्टील प्लांट में लगी आग से 10 KM दूर तक छाया काला धुआं
रायपुर के मंदिर हसौद औद्योगिक क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। दमकल विभाग ने लगभग 5 घंटे के रेस्क्यू और फायर फाइटिंग ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया।
जगदलपुर (बस्तर)
भीषण आग : तेंदूपत्ता भंडारण पर फिर सवाल, बस्तर में सरकारी गोदाम आग से भारी नुकसान
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के सरगीपाल स्थित सरकारी तेंदूपत्ता गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में करीब 1 हजार बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। वन विभाग और दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जबकि नुकसान का आकलन जारी है।
कोरबा
आग का कहर : कोरबा के मुड़ापार बाजार में भड़की भीषण आग, दुकानदारों को भारी नुकसान
कोरबा के मुड़ापार स्थित एसईसीएल मुख्य अस्पताल के पास लगे साप्ताहिक बाजार में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए फुटपाथ पर लगी कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
राजनांदगांव
पुलिस की कार्रवाई : 66 वर्षीय बुजुर्ग गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से ला रहा था 6 किलो से ज्यादा गांजा
बसंतपुर थाना क्षेत्र के देवार मोहल्ला में एक युवक ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अन्ना सिंह मरकाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
महासमुंद
आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार
महासमुंद जिले के बाघामूड़ा गांव में बीती रात तेज आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से प्रज्ञानंद देवांगन का घर जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 3:30 बजे हुई, जब बिजली मकान के किचन हिस्से पर गिरी और देखते ही देखते भीषण आग फैल गई। परिवार के पांच सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग में मकान, नगदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और व्यापारिक स्टॉक सहित करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
बीच सड़क धधक उठी कार : सूझबूझ से बची परिवार की जान, शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह
दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में मंगलवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में धनसिंह नाग अपने परिवार के साथ बचेली जा रहे थे, तभी वाहन के आगे से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिसके कुछ ही पलों बाद कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। सभी लोग सुरक्षित हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़
अफरा-तफरी : इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे कई परिवार
रायगढ़ रोड स्थित कोयला फैक्ट्री वाली गली में रविवार सुबह एक दो मंजिला मकान के बरामदे में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरा भवन धुएँ से भर गया और लोग घबराकर बाहर निकल आए। स्कूटी पूरी तरह जल गई और पास खड़ी एक एक्टिवा भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
छत्तीसगढ़
अग्निकांड : बिना बिजली के धधकी इमारत, फाइलों के साथ खाक हुए कई अनसुलझे सवाल
अमलीपारा वार्ड में बना ‘हमर क्लिनिक’ भवन, जो अभी शुरू भी नहीं हुआ था, सोमवार देर रात भीषण आग में जलकर राख हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि भवन में बिजली कनेक्शन नहीं था, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना कम हो जाती है। आग में RBSK से जुड़े कई दस्तावेज भी नष्ट हो गए। भवन सुरक्षा व्यवस्था और संचालन शुरू न होने को लेकर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं, जबकि पुलिस ने अज्ञात कारणों से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों को लेकर साजिश की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
देश
अग्नितांडव : 100 से अधिक झुग्गियां राख, सिलेंडर धमाकों से दहला पिलखुवा
पिलखुवा के अर्जुन नगर में भीषण गर्मी के दौरान झुग्गियों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। प्लास्टिक और ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैली और 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। रसोई गैस सिलेंडरों के धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। आग पास की फैक्ट्रियों और गोदामों तक पहुंच गई, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। दमकल की 9 गाड़ियों ने करीब 6 घंटे में आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि एक फायरमैन झुलस गया।
देश
विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल, आक्रोशित परिजनों ने ससुराल फूंका
गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय विवाहिता बिंदिया देवी का शव उनके घर के पास एक कुएं से संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मौत की खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले (हजारीबाग से) भारी संख्या में पहुँचे और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो गए।