"दुर्ग जिले" के लिए 204 परिणाम मिले
शिक्षा
Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें
Chhattisgarh Government Schools: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिक्षकों की कमी और स्कूलों की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद सियासत तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से खाली पदों पर स्थायी भर्ती समेत तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।
दुर्ग
Durg Road Accident: रक्षाबंधन पर दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसों में 2 की मौत
Durg Road Accident: रक्षाबंधन के दिन दुर्ग जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 वर्षीय बच्चे और 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसों में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है।
दुर्ग
CIBIL Score Fraud: स्कोर सुधारने का झांसा देकर लोन फ्रॉड, तीन जिलों में करीब 150 लोग बने शिकार
CIBIL Score Fraud: CIBIL स्कोर सुधारने और आसान लोन का झांसा देकर कथित फ्रॉड के मामले में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के करीब 150 लोग सामने आए हैं। आरोप है कि पीड़ितों के नाम पर इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराकर हड़प लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुर्ग
Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार
Traffic Challan: दुर्ग में एक युवक दूसरे वाहन का नंबर अपनी कार पर लगाकर करीब एक साल से घूम रहा था। इससे असली वाहन मालिक के नाम पर हजारों रुपए के चालान और टोल कटते रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर करीब तीन लाख रुपये की कार जब्त कर ली है।
राज्य सरकार
Education Minister Inspection: तर्रीघाट स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से जानीं समस्याएं
Education Minister Inspection: दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई, उपस्थिति और पाठ्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। विद्यार्थियों की मांग पर प्रार्थना स्थल में डोमशेड और विज्ञान कक्षा के लिए सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
रायपुर
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 35 अधिकारियों के तबादले, PHQ से जिलों तक बदलीं जिम्मेदारियां
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए PHQ नवा रायपुर ने 35 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 34 निरीक्षक और एक उप-निरीक्षक शामिल हैं। कई अधिकारियों को सरगुजा संभाग के जिलों और पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।
महासमुंद
मतदाता जागरूकता की अनोखी पहल : डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान
लोकसभा चुनाव 2024 में नवाचारी तरीकों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के लिए डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान मिला। उन्होंने 23 हजार नेवता पत्र और 16 भाषाओं में पोस्टर के जरिए कई शहरों व राज्यों तक मतदान का संदेश पहुंचाया।
दुर्ग
सावन सोमवार को जल चढ़ाने निकली महिला पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार
नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में शिवालय में जल चढ़ाने जा रही महिला पर युवक ने एसिड से हमला कर दिया। हमले में महिला समेत दो बच्चे भी झुलस गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच पुराने विवाद और बातचीत बंद होने की बात सामने आई है।
दुर्ग
सचिन तेंदुलकर-निर्मला सीतारमण के नाम पर निवेश का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मचारी से ठगे 45 लाख
भिलाई में ठगों ने सचिन तेंदुलकर, निर्मला सीतारमण और सुधा मूर्ति के नाम से फर्जी निवेश विज्ञापन चलाकर रिटायर्ड BSP कर्मचारी से करीब 45 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामले में बैतूल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
राज्य सरकार
महिला उत्पीड़न के 27 मामलों पर सुनवाई, दहेज प्रताड़ना में एफआईआर के निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने दुर्ग जिले में पहली जनसुनवाई आयोजित की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की मौजूदगी में महिला उत्पीड़न से जुड़े 27 प्रकरणों की सुनवाई हुई। इनमें पारिवारिक विवाद, भरण-पोषण, दहेज प्रताड़ना, वैवाहिक विवाद और संपत्ति से जुड़े मामले शामिल थे।
दुर्ग
गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद
दुर्ग में गर्लफ्रेंड के घर शराब पार्टी के बाद 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाद के बाद युवक छत पर बेसुध मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
दुर्ग
स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
दुर्ग के जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया। कार्रवाई में मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।