"वैकल्पिक व्यवस्था" के लिए 42 परिणाम मिले
बड़ा निर्देश : कोरबा में विकास कार्यों की बड़ी समीक्षा, बारिश से पहले सड़क और नाली निर्माण पूरा करने का आदेश
कोरबा में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अधिकारियों को बरसात से पहले सड़क, नाली और पेयजल संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। मिडिल ईस्ट एशिया में युद्ध के कारण डामर की कमी से सड़क डामरीकरण प्रभावित होने पर उन्होंने वैकल्पिक समाधान खोजने को कहा। मंत्री ने अधूरे और रुके निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए लापरवाह एजेंसियों को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी। बैठक में पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और विभिन्न विकास योजनाओं की वार्डवार समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
भीषण गर्मी में राहत : गंगरेल डूबान क्षेत्र के कोसमी गांव में मिला भरपूर पानी
गंगरेल बांध के डूबान क्षेत्र के गांवों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। जल जीवन मिशन के तहत पीएचई विभाग ने ग्राम कोसमी में नया बोर खनन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिससे पेयजल संकट काफी हद तक दूर हो गया है। भीषण गर्मी और गिरते भूजल स्तर के बीच प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया।
बिलासपुर
सख्त फैसला : हॉस्टल प्रशासन का छात्रों को 48 घंटे की डेडलाइन, बढ़ी चिंता
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के वीर सावरकर बालक छात्रावास प्रशासन ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सत्र 2025-26 की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्रों को 48 घंटे के भीतर हॉस्टल खाली करना होगा। यह निर्देश चीफ वार्डन और असिस्टेंट वार्डन की सहमति से जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, छात्रों को छात्रावास छोड़ते समय अपनी सभी निजी सामग्री साथ ले जानी होगी। साथ ही, कमरा खाली करने से पहले केयरटेकर से कमरे का सामान सत्यापित कराना और मेस वेंडर से “नो ड्यूज” प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही छात्रों को हॉस्टल छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।
छत्तीसगढ़
RTO में इंटरनेट ठप : मोबाइल हॉटस्पॉट के सहारे चल रहा काम, लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन सब अटके
छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग में इंटरनेट सेवा प्रदाता Smart Link Solution Private Limited का अनुबंध समाप्त होने के बाद RTO और DTO कार्यालयों की ऑनलाइन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। हाई-स्पीड इंटरनेट बंद होने से अब पूरा काम मोबाइल हॉटस्पॉट और निजी डेटा कनेक्शन के सहारे चल रहा है।
देश
एक्सप्रेस में आग : स्लीपर कोच में धुआं उठा, दहशत में कूदे यात्री
चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच (S5) में तेलंगाना के अलेर रेलवे स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। धुआं उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग चलती ट्रेन से कूद गए। रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से ट्रेन को समय रहते रोक लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
छत्तीसगढ़
भड़की हिंसा : जंगल बचाने पहुँचे कर्मचारी पर हमला, विस्थापन की आग में भड़का घरघोड़ा
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा रेंज में वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर तनाव हिंसक हो गया। चिमटापानी क्षेत्र में गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को पोकलेन मशीन से जंगल की जमीन समतल करते हुए रोका, जिस पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने हथियारों और डंडों से वनकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की और उन्हें मौके से भगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि NTPC Limited द्वारा जमीन अधिग्रहण के बाद वे बेघर हो गए हैं, इसलिए मजबूरी में जंगल की जमीन पर बसने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला वन संरक्षण और विस्थापन के बीच बढ़ते टकराव को उजागर करता है।