"स्वरोजगार" के लिए 115 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Chhattisgarh Women Farmers: बिहान समूह की 35 महिलाओं ने कमाए 6 लाख रुपए, 600 क्विंटल उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड
Chhattisgarh Women Farmers: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रिसोरा गांव की 35 महिला किसानों ने सामूहिक खेती के जरिए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बिहान योजना से जुड़े उजाला उत्पादक समूह ने आधुनिक तकनीक अपनाकर लौकी, करेला और खीरे की खेती की, जिससे 600 क्विंटल सब्जियों का उत्पादन हुआ और करीब 6 लाख रुपए की आय अर्जित की। महिलाओं ने बिचौलियों से दूरी बनाकर सीधे थोक बाजार से जुड़कर अपनी मेहनत का बेहतर मूल्य हासिल किया।
राज्य सरकार
Mushroom Farming: सारंगढ़ की मिथिला ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह, अब हर माह कमा रही 50 हजार रूपए
Mushroom Farming: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के खोरीगांव की मिथिला नायक ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर मशरूम उत्पादन शुरू किया। करीब 1.50 लाख रुपए की शुरुआती पूंजी से शुरू हुआ यह कारोबार अब उन्हें हर माह लगभग 50 हजार रुपए की आमदनी दे रहा है। उनकी सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल बनी है।
राज्य सरकार
Chhattisgarhi Culture: तीजा तिहार के रंग में रंगा बहतराई स्टेडियम, CM साय ने माताओं-बहनों संग साझा की खुशियां
Chhattisgarhi Culture: बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में भव्य तीजा मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माताओं-बहनों के साथ तीजा तिहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, महतारी वंदन योजना और लखपति दीदियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में मातृशक्ति की अहम भूमिका बताई।
स्टार्टअप
Small Town Startup: बड़े शहर नहीं, छोटे कस्बों में भी शुरू करें अपना स्टार्टअप, कम लागत में कारोबार का मौका
Small Town Startup: छोटे शहरों और कस्बों में कम पूंजी के साथ स्टार्टअप शुरू करने के अवसर बढ़ रहे हैं। स्थानीय जरूरतों पर आधारित कृषि, डिजिटल सेवाएं, ऑनलाइन बिक्री, डिलीवरी और स्किल ट्रेनिंग जैसे कारोबार युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खोल सकते हैं।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Mahila Kosh: सरगुजा की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, एक लाख के ऋण से शुरू हुआ कारोबार
Chhattisgarh Mahila Kosh: सरगुजा की ग्राम पंचायत मेंड्राकला की हरमनिया देवी राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले एक लाख रुपये के ऋण की मदद से किराना और सिंगार सामग्री की दुकान शुरू कर अपने स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए नियमित आय का जरिया बनाया। इस पहल से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ महिलाओं का आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी बढ़ी है।
राज्य सरकार
Dhamtari Tourism: धमतरी बना छत्तीसगढ़ का नया टूरिज्म हब, गंगरेल से नरहरा तक उमड़ी पर्यटकों की भीड़
Dhamtari Tourism: धमतरी में मानसून के दौरान पर्यटन गतिविधियों में तेजी आई है। गंगरेल, रुद्री डैम, माडमसिल्ली और नरहरा जलप्रपात समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़ी है। कयाकिंग, बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स युवाओं के खास आकर्षण बने हैं।
राज्य सरकार
scientific fish farming: कामिनी रोहतिया ने वैज्ञानिक मत्स्य पालन से बढ़ाई आमदनी, बनीं किसानों की मिसाल
scientific fish farming: खोंगापानी की मत्स्य कृषक कामिनी रोहतिया ने वर्ष 2022 में मत्स्य विभाग के सहयोग से करीब एक हेक्टेयर तालाब में वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन शुरू किया। करीब 5 हजार फिंगरलिंग्स के संचयन, बेहतर तालाब प्रबंधन और विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन से उन्हें अब सालाना लगभग 2 लाख रुपए का लाभ मिल रहा है। उनका अनुभव दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणादायक है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Bastar Development: DMF नियमों में ढील से दूर-दराज के गांवों तक पहुंचेगा बुनियादी ढांचा
केंद्र सरकार ने LWE प्रभावित क्षेत्रों में DMF राशि के इस्तेमाल के नियमों में बदलाव करते हुए 15-25 किमी की दूरी सीमा खत्म कर दी है। इससे बस्तर के दूरस्थ गांवों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।
राज्य सरकार
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन की धूम, CM साय को बहनों ने बांधी राखी
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी। CM साय ने महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और ई-रिक्शा जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए महिला सशक्तिकरण को विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला बताया।
राज्य सरकार
Animal Husbandry: पशुपालन से आत्मनिर्भरता की राह, धमतरी में 93 पशुपालकों को मिला KCC ऋण
Animal Husbandry: धमतरी जिले में पशुपालन को व्यवस्थित और लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच 93 पशुपालकों के 98.62 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत हुए हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने 82 पशुपालकों को 83.92 लाख रुपये से अधिक का ऋण दिया। KCC से पशुपालकों को चारा, दवा, टीकाकरण और पशु चिकित्सा जैसी जरूरतों के लिए समय पर पूंजी मिल रही है।
महासमुंद
Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के प्यार का त्योहार आज, घर-घर में रक्षाबंधन की खुशियां
Raksha Bandhan 2026: देशभर में आज भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर खुशहाली की कामना कर रही हैं, वहीं बाजारों और घरों में त्योहार की रौनक है।
रायपुर
CG Paddy Shortage: सोसाइटियों में 68 हजार टन धान कम, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए गंभीर सवाल
CG Paddy Shortage: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के भौतिक सत्यापन और लेखा मिलान में बड़ी कमी सामने आई है। प्रदेश के उपार्जन केंद्रों में करीब 68,491 टन धान कम पाया गया है। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए विस्तृत जांच की मांग की है।