"ED" के लिए 5172 परिणाम मिले
महतारी वंदन योजना : 30 जून तक e-KYC अनिवार्य, नहीं कराया तो रुक सकती है किस्त
महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पाने के लिए 30 जून तक e-KYC जरूरी कर दिया गया है। प्रक्रिया मुफ्त है और नजदीकी केंद्रों में आसानी से पूरी की जा सकती है। e-KYC नहीं कराने पर किस्त अटक सकती है।
रायपुर को मिलेगी नई रफ्तार : 694 करोड़ से बनेगा 11 किमी लंबा रिंग रोड-5, रोजाना 1 लाख लोगों को राहत
रिंग रोड-5 बनने के बाद न सिर्फ दूरी कम होगी, बल्कि राजधानी रायपुर को एक नया ट्रैफिक कॉरिडोर मिलेगा, जो आने वाले वर्षों की जरूरतों को पूरा करेगा और शहर की रफ्तार को नई दिशा देगा।
धर्म
अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ संकीर्तन का भव्य शुभारंभ, निकली कलश यात्रा
बसना नगर के वार्ड क्रमांक 13 टिकरापारा में परंपरागत अष्टप्रहरी श्री हरिनाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: महासमुंद वनमंडल में ट्रक सहित 1.858 घनमीटर लकड़ी जब्त, चालक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद वनमंडल के बागबाहरा परिक्षेत्र में 10 अप्रैल 2026 को सघन गस्ती अभियान के दौरान अवैध लकड़ी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई।
छत्तीसगढ़
खाद्य सुरक्षा अभियान, जिले में पेय पदार्थों के नमूने संग्रहित, अनियमितता पर नोटिस जारी
जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पैकेज्ड पानी, सॉफ्ट ड्रिंक, कैफिनेटेड बेवरेजेस और पान मसाला के नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।
छत्तीसगढ़
पारिवारिक विवाद : बच्चे को लेकर भिड़े दो पक्ष, धारदार हथियारों से हमला; पिता की मौत, तीन घायल
सरायपाली के वार्ड क्रमांक-8 शास्त्रीनगर में शनिवार दोपहर बच्चे की कस्टडी को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच धारदार हथियारों से हुए हमले में अनवर खान (53) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र अजहर खान, पुत्री शहनाज समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश साहू और ताजुद्दीन सहित अन्य को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
जिले में 31,981 टन उर्वरक उपलब्ध, किसानों को समय पर परमिट लेने की अपील
जिले में खरीफ 2026 के लिए कुल 31,981 टन उर्वरक सहकारी समितियों और निजी विक्रय केंद्रों में उपलब्ध कराया गया है। इसमें यूरिया, डीएपी, एसएसपी, पोटाश और एनपीके शामिल हैं।
कम लागत, ज्यादा मुनाफा : मधुमक्खी पालन से किसानों की बढ़ रही आमदनी
छत्तीसगढ़ में मधुमक्खी पालन किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाला विकल्प बन रहा है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जशपुर में किसानों को बी बॉक्स, छत्ता और शहद निकालने की मशीन पर अनुदान दिया जा रहा है। इससे न केवल शहद उत्पादन से आय बढ़ रही है, बल्कि फसलों की पैदावार भी बेहतर हो रही है। यह व्यवसाय ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार का अच्छा माध्यम बनते हुए पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहा है।
छत्तीसगढ़
एक ही परिसर में होंगे कई विभाग, पिपरिया में जिला पंचायत भवन निर्माण का शुभारंभ
खैरागढ़ जिले के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, पिपरिया में नवीन जिला पंचायत भवन का भूमिपूजन किया गया, जिसका शुभारंभ सांसद संतोष पांडेय ने किया।
छत्तीसगढ़
हेरोइन रैकेट का भंडाफोड़: भिलाई में अंतरराज्यीय लाखों की ड्रग्स बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़
भिलाई में पीलिया : सेक्टर 07 में 25 बच्चों में मिला संक्रमण, दो की हालत गंभीर, 110 परिवार के सर्वे में 15 नए मरीज
भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक 25 से ज्यादा बच्चे संक्रमित हो चुके हैं, जबकि हाल ही में 15 नए मरीज मिले हैं। दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने 110 घरों का सर्वे कर पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। प्राथमिक जांच में दूषित पानी को संक्रमण की वजह माना जा रहा है।
विदेश
होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगें बनी मुसीबत, अमेरिका का दावा—ईरान को ही नहीं पता लोकेशन
Iran द्वारा Strait of Hormuz में बिछाई गई बारूदी सुरंगें अब खुद उसके लिए चुनौती बन गई हैं। अमेरिकी दावों के मुताबिक, Islamic Revolutionary Guard Corps को ही इन माइंस की सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण सीजफायर के बाद भी होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह नहीं खुल पाया है और समुद्री रास्ता अब भी जोखिम भरा बना हुआ है।